Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/03/1200x900/salman_khan_maatrubhumi_1791004710826_oSVB_1791004725275_ovGQ_bf30edf1-ee7b-4841-a5b2-7d5eba48fde9_TVzw.pngसलमान खान की फिल्म मातृभूमि को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने फिल्म को रिलीज करने की मंजूरी दे दी है। अब फिल्म को सीबीएफसी के पास भेजा जाएगा और फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
सलमान खान की मातृभूमि की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ नहीं हो पा रहा था। अब सलमान खान की फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आखिरकार सलमान खान की फिल्म को सरकार की तरफ से मंजूरी मिल गई है। अब फिल्म सीबीएफसी के पास सर्टिफिकेट के लिए जाएगी।
मातृभूमि को मिली सरकार की मंजूरी
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधिकारी अब ‘मातृभूमि’ के नए वर्जन से संतुष्ट हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते इस वॉर ड्रामा फिल्म को NOC दे दी थी। अब ये फिल्म आम जनता के देखने के लिए रिलीज हो सकती है।” हालांकि, रिलीज से पहले फिल्म को सर्टिफिकेट के लिए सीबीएफसी के सामने भी ले जाना होगा।
कब रिलीज हो सकती है सलमान खान की फिल्म?
सूत्रों ने मीडिया पोर्टल को बताया कि सलमान खान के मन में फिल्म की रिलीज डेट भी है। भाईजान 13 नवंबर को फिल्म रिलीज करने का सोच रहे हैं। उनका मानना है कि दीवाली के बाद भी लोग जश्न के मूड में होंगे और ये फिल्म को रिलीज करने का सबसे बेस्ट समय होगा। फिल्ममेकर्स जल्द ही सीबीएफसी (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) के पास फिल्म को जमा करेंगे। अगर सीबीएफसी भी फिल्म को हरी झंडी देती है, तो एक महीने के अंदर-अंदर पूरी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। सलमान और उनकी टीम 14 नवंबर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज कर सकती है। अगले 10 दिनों में फिल्म की रिलीज को लेकर स्थिति और भी साफ हो जाएगी।
पॉजिटिव लाइट में दिखाए जाएंगे भारत और चीन के रिश्ते
रिपोर्ट्स की मानें तो मातृभूमि का जो वर्जन सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पास जमा किया था उसमें भारत और चीन के रिश्तों को पॉजिटिव लाइट में दिखाया गया है। इस वजह से ही फिल्म को सरकार की तरफ से मंजूरी मिल पाई है।
पहले बैटल ऑफ गलवान था फिल्म का नाम
बता दें, सलमान खान की इस फिल्म का नाम पहले बैटल ऑफ गलवान था। बाद में फिल्म का नाम बदलकर मातृभूमि रखा गया। सलमान खान की ये फिल्म साल 2020 में भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुए टकराव पर आधारित फिल्म है। हालांकि, अब फिल्म में भारत और चीन के रिश्तों को पॉजिटिव तरीकों से दिखाया गया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म में क्या-क्या बदलाव किए गए हैं।
रिलीज हो चुके हैं फिल्म के दो गाने
इस फिल्म को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। इस फिल्म के दो गानों को भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का एक गाना सलमान खान और चित्रांगदा सिंह पर फिल्माया गया है। वहीं, फिल्म का दूसरा गाना जेन शॉ और अभिश्री सेन पर फिल्माया गया है। सलमान खान की फिल्म मातृभूमि पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया। फिल्म की रिलीज में देरी को देखते हुए लोग सोशल मीडिया पर बातें करने लगे थे कि फिल्म ठंडे बस्ते में भी जा सकती है। हालांकि, मेकर्स ने साफ किया था कि फिल्म को रिलीज किया जाएगा।
सलमान खान की बात करें तो वो इन दिनों बिग बॉस 20 होस्ट कर रहे हैं। सलमान खान ने हाल ही में वीकेंड के वार के एपिसोड्स में सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग करने वालों को लताड़ लगाई थी। इतना ही नहीं, सलमान उन पैप्स पर भी भड़के थे जो हिरोइनों की पीछे से तस्वीरें और वीडियो लेते हैं। सलमान की इस डांट का असर देखने को भी मिला था। वहीं, एक दूसरे एपिसोड में सलमान खान ने एआई के गलत इस्तेमाल को लेकर चिंता व्यक्त की थी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



