Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/03/1200x900/salman_smit_machchhar_1791000404972_8kFC_1791000409976_kVcM_c9fdab40-9a9f-43c2-bdcd-89b7b778f2ef_6MvB.pngFZ1073 फ्लाइट में हुए हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार ने जिस तरह की हिम्मत दिखाई, उसकी तारीफ हर कोई कर रहा है। अब सलमान खान ने भी स्मित मच्छार की तारीफ की है। उन्होंने एक्स पोस्ट पर स्मित मच्छार की तारीफ की है।
बुधवार को दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट में ओमानी को पायलट ने भारतीय पायलट स्मित मच्छर पर हमला कर दिया और प्लेन को क्रैश करने की कोशिश की। लेकिन उस दौरान पायलट स्मित मच्छार ने जिस तरह की बहादुरी दिखाई, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। सलमान खान ने भी स्मित मच्छार के लिए एक्स पर पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में सलमान खान स्मित मच्छार की तारीफ करते नजर आए।
सलमान खान ने की स्मित मच्छार की तारीफ
सलमान खान ने अपने पोस्ट पर लिखा- कमाल कर दिया पायलट जी, हम सब आपको सलाम करते हैं। आपके साथ उड़ान भरना मेरा सौभाग्य होगा। शाबाश ब्रो…कैप्टन स्मित मच्छार।
सलमान खान की पोस्ट पर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?
सलमान खान के इस पोस्ट पर लोगों ने स्मित मच्छार की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा- वर्दी पर लगे बैज से ज्यादा, सीने में धड़कता देशप्रेम मायने रखता है… कैप्टन साहब, आपने साबित कर दिया कि आसमान भी अपनों के आगे झुकता है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- एक शर्मिंदगी वाला पोस्ट भी करो, दूसरे पायलट के लिए। एक ने कहा- इट्स डन ब्रो के बाद अब है शाबाश ब्रो। एक ने लिखा- हमला होने के बाद स्मित हार मान सकते थे, लेकिन उन्होंने लोगों की जान बचाना जरूरी समझा। ये असली हीरो हैं।
सलमान खान के अलावा इन सेलेब्स ने भी स्मित मच्छार की तारीफ
सलमान खान के अलावा रवीना टंडन ने पायलट की तारीफ की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्मित की तारीफ वाले कुछ पोस्ट री-शेयर किए। शेफ कुणाल कपूर ने भी स्मित मच्छार की तारीफ की। उन्होंने लिखा- कैप्टन स्मित मच्छर ने ऐसे समय में अद्भुत साहस दिखाया जब हर सेकंड कीमती था। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद वो फ्लाइट में मौजूद लोगों की जान बचाने के लिए लड़ते रहे। दूसरों को अपने आप से ऊपर रखने के लिए बहुत हिम्मत लगती है। खासकर ऐसी स्थितियों में। आपकी बहादुरी, सूझ-बूझ और हिम्मत को दिल से सलाम।
सोनम कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर स्मित मच्छार की बहादुरी से जुड़ी एक खबर री-पोस्ट की थी। शमिता शेट्टी और एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने भी पायलट मच्छार की बाहदुरी से जुड़ी खबर अपने इंस्टाग्राम पर री-पोस्ट की।
कौन हैं स्मित मच्छार?
स्मित मच्छार की बात करें तो वो मंबई के रहने वाले हैं। फ्लाईदुबई में नौकरी से पहले स्मित मच्छार ने 10 साल तक स्पाइसजेट में काम किया था। कैप्टन मच्छार के पास बोइंग 737 विमानों पर 13 वर्षों से अधिक का वाणिज्यिक उड़ान का अनुभव है। स्मित मच्छार ने साल 2011 में स्पाइस जेट ज्वाइन किया था।
फ्लाइट में क्या हुआ था?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुबई से उड़ान भरने के करीब ढाई घंटे बाद कैप्टन और उनके को पायलट के बीच झगड़ा हुआ और विमान तेजी से नीचे आने लगा। विमान एक मिनट के अंदर 34000 फीट से गिरकर 17000 फीट पर आ गया। ओमानी पायलट के हमले से स्मित घायल हो गए। घायल होने के बाद भी स्मित ने हार नहीं मानी। उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोला जिससे क्रू और यात्री अंदर आ सके और कथित हमलावर पर काबू पा सके।
सेलेब्स के साथ-साथ प्रधानमंत्री ने भी स्मित मच्छार की तारीफ की है और उनके साथ बात भी की। प्रधानमंत्री ने फोन पर बातचीत के दौरान स्मित से कहा- पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा है। महामृत्युंजय का जाप सब जगह चल रहा है। आपकी हिम्मत, धैर्य और सूझबूझ ने इतने लोगों की जान बचाई। आपने दिखाया कि भारतीय ‘जान लेने वाले नहीं, जान बचाने वाले लोग हैं’। वहीं, कैप्टन मच्छार ने पीएम मोदी को बताया कि जब वो दर्द में थे तब वो हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। उनका मानना है कि भगवान ने ही उनकी जान बचाई है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




