Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/30/1200x900/salman_khan_kala_hiran_1780141575535_1780141582787_beb3b882-c4d5-4d10-af12-ca527e479d3b.png

सलमान खान के काला हिरण शिकार वाले मामले पर अब एक फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म को उदयपुर फाइल्स जैसी विवादित फिल्म बनाने वाले अमित जानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया जा चुका है। 

उदयपुर फाइल्स जैसी विवादित फिल्म प्रोड्यूस करने वाले अमित जानी एक और विवादित फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं। अब अमित जानी सलमान खान से जुड़े काला हिरण शिकार मामले पर फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म का पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का टाइटल काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी रखा गया है। फिल्म का पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है।

कब रिलीज होगा फिल्म का टीजर?

अमित जानी ने फिल्म का पोस्टर रिलीज करते हुए एक्स पर फिल्म के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा- जानी फायरफॉक्स फिल्म्स काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी का पहला पोस्टर रिलीज कर रहा है। फिल्म का टीजर 20 जून को रिलीज किया जाएगा।

कौन डायरेक्ट कर रहा है ये फिल्म?

अमित जानी ने अपने पोस्ट में बताया कि इस फिल्म को भरत एस श्रीनेत डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म का जो पोस्टर रिलीज किया गया है लाल और ब्लू कलर पैलेट में है। पोस्टर में एक शक्स जो सलमान खान जैसा नजर आ रहा है वो हाथों में राइफल लिए एक तरफ प्वाइंट कर रहा है। वहीं, पोस्टर में दूसरी तस्वीर है उस एक्टर के कोर्ट के कटघरे में खड़े हुए।

फिल्म के बारे में क्या बोले अमित जानी?

अमित जानी ने न्यूज एजेंसी आईएनएस को बताया कि साल 1998 में जोधपुर के काकानी गांव में सलमान खान द्वारा काले हिरण के शिकार के मामले में जो कोर्टरूम ड्रामा था, सलमान खान की जो लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी हुई, उसे फिल्म के रूप में दिखाया जाएगा। इस फिल्म को संभल, मुरादाबाद और उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में शूट किया गया है। अमित जानी ने आगे बताया कि इस फिल्म में जो उस वक्त शिकार हुआ था, सलमान खान का अरेस्ट और उन्हें मिली सजा के बारे में दिखाया हया है।

क्या है सलमान खान काला हिरण केस?

सितंबर 1998 में राजस्थान के जोधपुर में फिल्म हम साथ-साथ हैं की शूटिंग के दौरान दो काले हिरणों के शिकार का मामला सामने आया था। इस मामले में सलमान खान, सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तबु और नीलम कोठारी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। इस केस में 12 अक्टूबर 1998 को सलमान खान को पहली बार गिरफ्तार किया गया, हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई। 5 अप्रैल 2018 को काला हिरण शिकार मामले में उन्हें निचली अदालत ने 5 साल की जेल और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी। वहीं, बाकी के कलाकारों के बरी कर दिया गया था। सलमान खान ने अपनी 5 साल की सजा के खिलाफ सेशन कोर्ट में याचिका दायर की थी। फिलहाल यह मामला राजस्थान हाई कोर्ट में लंबित है। मई 2026 में हुई सुनवाई के बाद अदालत ने अगली सुनवाई 13 जुलाई 2026 के लिए तय की है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN