Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार सलमान खान के बेडरूम में होती थीं अजीब चीजें, बोले- मैं वहां...

सलमान खान के बेडरूम में होती थीं अजीब चीजें, बोले- मैं वहां कभी अकेला नहीं रहा

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/14/1200x900/SalmanK_1791996776143_GhiM_1791996780887_V4Lc_c655aadd-37f8-4209-9b60-e21405dd0c8a_lj6n.jpg

Koffee with Karan 9: सलमान खान ने कॉफी विद करण पर बातचीत के दौरान बताया कि कैसे उनके कमरे में अजीबो-गरीब चीजें हुआ करती थीं।

करण जौहर होस्टेड चैट शो ‘कॉफी विद करण 9’ का पहला एपिसोड बुधवार को रिलीज कर दिया गया है। सलमान खान इस सीजन के पहले मेहमान रहे और उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। सलमान खान एक बार फिर ‘कॉफी विद करण’ में पुराना वाला जादू ले आए। उन्होंने इस चैट शो पर अपनी वर्जिनिटी से शादी और उनके कमरे में पैरानॉर्मल एक्टिविटी होने तक पर करण जौहर के साथ बात की। करण जौहर जब बता रहे थे कि कैसे जब वह एक बार उनके घर पर अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाने आए थे तो उन्हें पता चला कि सलमान का कमरा कितना छोटा था। तब करण की बात काटते हुए सलमान ने अपने ‘भूतिया कमरे’ का किस्सा सुना दिया।

जब सलमान को स्क्रिप्ट सुनाने पहुंचे करण

करण जौहर ने बताया कि सलमान खान ‘जब प्यार किसी से होता है’ की शूटिंग कर रहे थे जब वह उन्हें अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाने पहुंचे। तब सलमान खान ने उन्हें घर आकर उन्हें स्क्रिप्ट सुनाने को कहा, क्योंकि उनकी शिफ्ट चालू थी। करण जौहर सलमान खान के घर पहुंचे और बताया कि उनके कमरा बहुत छोटा था। करण जौहर ने कहा, “मुझे याद है कि पूरे परिवार से अलग सबसे छोटा कमरा आपका था। इसमें एक अलमारी, एक बेड और एक… मैं शॉक्ड था। मैंने सोचा- यह सलमान खान का कमरा है!! मैं अंदर गया और तुमने अपने कपड़े उतार दिए। आप अपने यलो शॉर्ट्स में थे।”

भूतिया था सलमान खान का कमरा

करण जौहर ने कहा, “क्योंकि आपको यह नहीं लगना चाहिए था कि मैं सिर्फ आपको देखकर कहानी सुना रहा हूं, इसलिए मैंने दूसरी तरफ मुंह कर लिया और…।” करण जौहर इससे पहले कि बात आगे बढ़ाते, सलमान खान ने उन्हें टोकते हुए कहा, “लेकिन पता है उस कमरे में कभी भी मैं अकेला नहीं रहा। मैं वहां किसी ऐसे के साथ उस कमरे में रहा, जिसको मैंने कभी देखा ही नहीं। सिर्फ सुना है, सिर्फ महसूस किया है पीछे।” जब करण जौहर ने पूछा- कौन? तो सलमान खान ने हाथों से इशारा करते हुए कहा- पता नहीं कौन।

अपने आप जलती-बुझती थी लाइटें

सलमान खान ने आगे बताया, “जब भी मैं बाहर आता था तो लाइटें अपने आप जलने-बुझने लगती थीं। अलमारियां अपने आप खुल जाती थीं। म्यूजिक अपने आप चलने लगता था। बाथरूम में मुझे बाहर किसी की मौजूदगी महसूस होती थी। ऐसा जैसे कोई अलमारी खोल रहा हो और फिर मुझे समझ में आ गया कि कोई वहां पर होता है। कुछ तो होता है।” जब करण जौहर ने पूछा कि क्या वह जगह भूतिया थी? तो पहले तो सलमान ने हां कहा, लेकिन फिर कहा कि नहीं किसी तरह की मौजूदगी होती थी वहां पर।

सलमान खान को कभी नहीं लगा डर

सलमान खान ने कहा कि वह जब म्यूजिक चलाते थे तो महसूस कर पाते थे कि कोई उनके पीछे खड़ा हुआ है। उनसे कोई पूछता था कि आप कौन सा म्यूजिक सुनना पसंद करेंगे? वह कोई भी बटन दबाकर बाहर चले जाया करते थे। सलमान खान ने बताया कि जब वह बिलियर्ड्स खेल रहे होते थे, तब भी उन्हें बाहर चीजें होती महसूस होती थीं। करण जौहर ने पूछा कि आपको डर नहीं लगता था? इस पर सलमान खान ने जवाब दिया- नहीं, नहीं। कभी नहीं। क्योंकि यह चीज कभी कुछ करती नहीं थी। मेरा इकलौती विनती यह होती थी कि अगर आप बहुत खूबसूरत औरत हैं, तो ही मुझे दिखाई पड़िए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN