Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/22/1200x900/rrs_1790076436693_T0ZN_1790076453918_QSB7_fb24ffdc-05e3-4e5c-a936-af78033d412e_HYcN.jpgसलमान खान ने जो बॉडी शेमिंग और लुक्स को लेकर ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है, उसकी खूब तारीफ हो रही है। अब सलमान के उस एक्शन पर ऋचा चड्ढा का रिएक्शन आया है।
कटरीना कैफ इन दिनों अपनी मदरहुड जर्नी को एंजॉय कर रही हैं। हालांकि कुछ दिनों पहले जब कटरीना को अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन के दौरान स्पॉट किया गया तो सोशल मीडिया पर उन्हें कुछ लोगों ने उनकी बॉडी को लेकर उन्हें ट्रोल किया। सलमान खान ने फिर बीते वीकेंड का वार में बिना कटरीना के नाम लिए उन्हें सपोर्ट किया था और ट्रोल्स की क्लास लगाई थी। अब सलमान के ऐसा करने पर जानें ऋचा चड्ढा ने क्या कहा।
ऋचा चड्ढा बोलीं ये बड़ी बात है
न्यूज 18 से बात करते हुए ऋचा चड्ढा ने कहा, ‘मुझे पता नहीं उन्होंने ऐसा कहा है, लेकिन अगर कहा है तो अच्छा है। यह काफी बड़ी बात है।’
ऋचा ने आगे कहा, ‘पुरुषों की सोचने की क्षमता बहुत सीमित होती है और उन्हें कभी भी बच्चे को जन्म देने का गहरा अनुभव नहीं हो सकता’
ऋचा बोलीं आदमी हमारे बिना नहीं रह सकते
ऋचा ने फिर कहा, ‘आदमी हमारे बिना नहीं रह सकते हैं। वो सब हमारे कोख से ही आए हैं। अगर आप मां लोगों का मजाक उड़ाना शुरू करते हैं, तो इसका नतीजा बहुत बुरा होता है। वो इंसान जो बेढंगे पेट और हेयरलाइन कम होने के बाद भी बैठकर महिलाओं की बॉडी पर कमेंट करता है को वह खुद अपने शरीर से नाखुश है।’
सलमान ने क्या कहा था कटरीना के सपोर्ट में
सलमान ने बिना कटरीना का नाम लिए कहा था, ‘आपका जो कमेंट होता है किसी के लुक्स, बॉडी, वजन या परिवार को लेकर वो गलत है। आप किसी को ट्रोल कर रहे हो जो मां बनी है। आप बोल रहे हो भद्दी लग रही है, मोटी हो गई है, बुड्ढा हो गया है। ये काफी गलत बात है जो हमें नहीं करना चाहिए।’
सलमान ने आगे कहा, ‘क्या आप ट्रोल कर रहे हो और क्या आप किसी को ट्रोल कर रहे हो जो प्रेग्नेंट है? सबका प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ता है। जब वह वापस फिल्मों में काम करेंगी तो वापस शेप पर आ जाएंगी। वह अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं।’
वैसे बता दें कि जब सलमान ने नेशनल टीवी पर इस मुद्दे पर बात की तो उन्हें कई सेलेब्स का सपोर्ट मिला। फिल्ममेकर डेविड धवन ने सलमान को शुक्रिया कहा इस मुद्दे पर बात करने के लिए। दरअसल, सलमान ने वरुण धवन और सोहेल खान की स्माइल और अपीयरेंस को लेकर भी बात की थी।
वहीं नेहा धूपिया ने भी सलमान की तारीफ करते हुए कहा था कि टाइगर जिंदा है।
अपने पोस्टपार्टम वजन पर क्या बोली थीं ऋचा
वैसे ऋचा खुद भी अपने पोस्टपार्टम वजन को लेकर बोली थीं। उन्होंने कुछ दिनों पहले कहा था कि कैसे इंडस्ट्री की एक्सपेक्टेशन्स में फिट होने और एक बॉडी साइज में फिट होने के लिए उन्हें ईटिंग डिसऑर्डर हो गया था। उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन का भी उदाहरण दिया था कि कैसे उन्हें भी पोस्टपार्टन वजन बढ़ने पर ट्रोल किया था।
ऋचा चड्ढा की प्रोफेशनल लाइफ
ऋचा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म फुकरे 3 में नजर आई थीं। इसके बाद उनकी बतौर प्रोड्यूसर मूवी आई थी गर्ल्स विल भी गर्ल्स। अब वह फिल्म अभी तो पार्टी शुरू हुई है में नजर आएंगी। इस फिल्म को अनुभव सिन्हा डायरेक्ट कर रहे हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




