Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार सलमान खान ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ,...

सलमान खान ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, बनवाएंगे 500 घर

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/06/1200x900/assam_floods_salman_khan_1785993222300_1785993226885_e18e7c62-b2bb-4fc7-acca-309aa475af45.png

असम में इस वक्त बाढ़ से हाहाकार मचा है। ऐसे में सलमान खान बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान बाढ़ से प्रभावित लोगों को सहारा देने के लिए 500 घर बनवाएंगे। 

असम में आई बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। गांव के गांव डूब गए हैं। असम में बाढ़ से मची हाहाकार के बीच सलमान खान ने प्रभावित परिवारों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। सलमान खान की बीइंग ह्यूमन ऑर्गेनाइजेशन बाढ़ से प्रभावित लोगों को खाना और राहत पहुंचा रही है। इस बीच खबर है कि सलमान खान अब 500 घर बनवाएंगे।

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए सलमान खान

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर की टीम ने नेपाली खुटी ने 220 सेमी-परमानेंट (अर्द्ध स्थायी) घर बनवाए हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों का पुनर्वास हमेशा से ही सलमान खान के तीन चरण वाले राहत प्लान का हिस्सा था। अब सलमान खान ने अपने राहत प्लान में तेजी लाने की कोशिश की है। रिपोर्ट में दावा किया गया कि सलमान खान ने एक म्यूचल दोस्त के जरिए रणदीप हुड्डा से भी बात की है। बता दें, रणदीप हुड्डा ग्राउंड पर रहकर बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं।

सलमान खान बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बनवाएंगे घर

रिपोर्ट के मुताबिक, रणदीप ने सलमान को बताया कि ‘ग्लोबल सिख्स’ के राहत कार्यों के तहत करीब 70 लोग साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने सलमान को ये भी बताया कि उन्हें इस वक्त किस चीज की जरूरत है। ग्लोबल सिख्स के फाउंडर अमरप्रीत सिंह ने सलमान को बताया कि वो लोग बांस और टिन से सेमी-परमानेंट घर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने दावा कि ये घर बाढ़ से सुरक्षित होंगे और एक घर की कीमत करीब 35 से 40 हजार के बीच आएगी। सलमान ने तुरंत फाउंडेशन के साथ हाथ मिला लिया और अब वो ऐसे 500 घर बनाएंगे।

सलमान के अलावा रणदीप हुड्डा भी लगातार कर रहे बाढ़ पीड़ितों की मदद

अमरप्रीत सिंह ने मिड डे को बताया कि सलमान खान ने उन लोगों से बात की थी और कहा था- आप फिक्र मत करो। रणदीप हुड्डा की बात करें तो लगातार बाढ़ प्रभावितों की मदद कर रहे हैं। रणदीप हुड्डा ने शिवसागर रेलवे स्टेशन के पास शरण लिए प्रभावित परिवारों को भोजन बांटा। इसी के साथ शिवसागर स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर लोगों की सलामति की दुआ भी मांगी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि वो ग्लोबल सिख्स ऑर्गेनाजेशन के साथ सालों से काम कर रहे हैं। उन्होंने बाकियों से भी आगे आकर असम बाढ़ पीड़ितों की मदद करने को कहा।

बता दें, टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने कुछ दिन पहले एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में एक्ट्रेस काफी इमोशनल नजर आ रही थीं। उन्होंने बताया था कि असम में आई बाढ़ से उनका परिवार भी प्रभावित हुआ है। एक्ट्रेस ने बताया था कि उनकी नानी और मौसी का घर पूरी तरह बाढ़ में डूब गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN