Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार सलमान खान ने दिया कटरीना के ट्रोल्स को जवाब? लोग बोले- विकी...

सलमान खान ने दिया कटरीना के ट्रोल्स को जवाब? लोग बोले- विकी कौशल कुछ सीखो

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/20/1200x900/vicky_ksuahla_slman_katrina_1789901769135_fCiQ_1789901773434_4KcQ_d9f15182-6d5f-48c7-a045-b6ebcd4f8fa6_NFOh.png

बिग बॉस 20 के बीते दिन के वीकेंड का वार की चर्चा सोशल मीडिया पर तेज है।सलमान खान ने कल ट्रोल्स की क्लास लगाई। इस बीच ऐसी चर्चा है कि सलमान खान ने कटरीना कैफ का सपोर्ट किया है। 

बिग बॉस 20 के कल के वीकेंड के वार में सलमान खान ने ट्रोल्स की क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि कैसे सोशल मीडिया पर कुछ लोग हैं जो बस स्टार्स को ट्रोल करते हैं। इस दौरान उन्होंने हिरोइनों प्रेग्नेंसी के बाद होने वाली फैट-शेमिंग को लेकर भी बात की।सलमान ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन लोग इसे कटरीना कैफ से जोड़कर देख रहे हैं। इतना ही नहीं, लोग सोशल मीडिया पर सलमान खान के वीडियो शेयर करके विकी कौशल को कुछ सीखने की सलाह दे रहे हैं।

कटरीना कैफ पर लोग कर रह थे भद्दे कमेंट्स

कटरीना कैफ ने पिछले साल बेटे को जन्म दिया था। प्रेग्नेंसी और डिलिवरी की वजह से कटरीना कैमरों से दूर थीं, लेकिन हाल ही में अंबानी परिवार के गणेशोत्सव फंक्शन में कटरीना पहुंची थीं। उन्होंने पैप्स के सामने पोज भी किया था, लेकिन जैसे ही कटरीना की वीडियो वायरल हुईं लोगों ने उन्हें उनके वजन की वजह से ट्रोल करना शुरू कर दिया। कटरीना के सपोर्ट में कुछ सेलेब्स बोल चुके हैं, लेकिन कल के वीकेंड के वार में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं की प्रेग्नेंसी के बाद फैट शेमिंग की बात की, हर कोई कह रहा है कि सलमान ने क्वीन कटरीना के लिए स्टैंड लिया है।

क्या बोले थे सलमान खान?

सलमान खान ने कहा था कि प्रेग्नेंट होने के बाद हर किसी का वजन बढ़ जाता है। जब वो पिक्चरों में वापस आ जाएंगी, तो फिट हो जाएंगी। अभी वो अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहती हैं। सलमान ने ये बोलते हुए किसी का नाम तो नहीं लिया था, लेकिन इंटरनेट पर चर्चा है कि सलमान खान ने कटरीना कैफ के लिए स्टैंड लिया है।

सलमान की हो रही तारीफ

सलमान खान का ये वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर एक यूजर ने लिखा- सोच रही हूं विकी कौशल को कैसा लग रहा होगा कि सलमान खान उनकी पत्नी को नेशनल टीवी पर डिफेंड कर रहे हैं।

काश विकी कटरीना के सपोर्ट में कुछ बोलते

एक दूसरे यूजर ने लिखा- खुशी हुई कि सलमान खान ने कटरीना कैफ के लिए बोला। लेकिन सच कहूं तो चाहती थी कि विकी कौशल अपनी पत्नी के सपोर्ट में कुछ बोलते। भाई वो आपकी पत्नी है।

एक तीसरे यूजर ने लिखा- सलमान खान ने जिस तरह से कटरीना को डिफेंड किया, विकी कौशल वैसा कभी नहीं कर पाएंगे। एक ने कहा- विकी कौशल सोच रहे होंगे कि ये तो मुझे करना चाहिए था।

सलमान ने पसंदीदा औरत के नाम किया पूरा एपिसोड

एक ने कहा- जो लोग कटरीना को ट्रोल कर रहे थे, उन्हें जवाब मिलना चाहिए था। पर ये जवाब विकी कौशल की तरफ से आना चाहिए था। सलमान भाई ने पूरा एक एपिसोड अपनी पसंदीदा औरत के नाम कर दिया।

किएक ने कहा- कोई इस आदमी से नफरत कैसे कर सकता है। विकी कौशल ने भी कटरीना का सपोर्ट नहीं किया, लेकिन सलमान ने कटरीना कैफ के लिए स्टैंड लिया।

विकी कौशल से बोलीं यूजर- कुछ सीखो

एक ने लिखा- विकी कौशल आप कुछ सीखो। सलमान खान ने आपकी पत्नी का स्टैंड लिया है। सलमान खान ने ये करके दिल जीत लिया है।

कटरीना की ट्रोलिंग पर ऋतिक रोशन और पाकिस्तानी एक्टर और सिंगर अली जफर ने एक्ट्रेस का सपोर्ट किया था। अली जफर ने वीडियो पोस्ट करके इस बात पर नाराजगी जताई थी कि कुछ लोग कटरीना को उनके वजन की वजह से ट्रोल कर रहे हैं। वहीं, ऋतिक रोशन ने कटरीना कैफ के हक में लिखे गए एक पोस्ट पर लाइक किया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN