Source :- LIVE HINDUSTAN
Blaupunkt ने भारत में नई QLED TV सीरीज लॉन्च कर दी है। नई टीवी रेंज 32, 40 और 43 इंच स्क्रीन साइज में आती है। इसमें Dolby Audio, 48W स्पीकर्स और 10,000 से ज्यादा ऐप्स का सपोर्ट मिलता है।
जर्मन इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Blaupunkt ने भारत में अपनी नई Google TV 5.0 आधारित QLED TV सीरीज लॉन्च कर दी है। इस नई सीरीज को उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो कम कीमत में बेहतर पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड और स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं। नई Blaupunkt QLED TV रेंज 32 इंच, 40 इंच और 43 इंच स्क्रीन साइज में उपलब्ध होगी। कंपनी का दावा है कि यह टीवी सीरीज शानदार विजुअल्स, बेहतरीन ऑडियो और स्मार्ट कनेक्टिविटी का पूरा पैकेज लेकर आई है। खास बात यह है कि नई टीवी सीरीज में Google TV 5.0 का सपोर्ट मिलता है, जिससे यूजर्स को पहले से ज्यादा स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस मिलेगा। अगर आप नया स्मार्ट टीवी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो Blaupunkt की यह नई QLED सीरीज आपके लिए बेस्ट है।
Blaupunkt QLED TV की कीमत और उपलब्धता
Blaupunkt की नई Google TV 5.0 आधारित QLED TV सीरीज फिलहाल Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध है। कीमत की बात करें तो:
– 32 इंच मॉडल: 11,499 रुपए
– 40 इंच मॉडल: 16,499 रुपए
– 43 इंच मॉडल: 17,499 रुपए
Blaupunkt QLED TV के 5 खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
1. नई Blaupunkt QLED TV सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका लेटेस्ट Google TV 5.0 प्लेटफॉर्म है। Google TV इंटरफेस पहले की तुलना में ज्यादा आसान और यूजर फ्रेंडली है। यूजर्स Netflix, Prime Video, YouTube, JioHotstar और अन्य स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के कंटेंट को एक ही जगह एक्सेस कर सकते हैं।
2. नई टीवी सीरीज में कंपनी ने Quantum Dot QLED टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। यह टेक्नोलॉजी पुराने LED टीवी की तुलना में ज्यादा चमकीले रंग, बेहतर ब्राइटनेस और गहरा कॉन्ट्रास्ट प्रदान करती है। टीवी में Bezel-less डिजाइन दिया गया है, जिससे स्क्रीन ज्यादा बड़ी और प्रीमियम दिखाई देती है। चाहे आप फिल्में देखें, स्पोर्ट्स का आनंद लें या गेमिंग करें, QLED पैनल बेहतर अनुभव देने का वादा करता है।
3. Blaupunkt लंबे समय से अपनी ऑडियो क्वालिटी के लिए जानी जाती है। नई QLED TV सीरीज में कंपनी ने 48W के पावरफुल बॉक्स स्पीकर्स दिए हैं। इसके साथ Dolby Digital Plus का सपोर्ट मिलता है, जिससे मूवी, वेब सीरीज और स्पोर्ट्स देखते समय थिएटर जैसा ऑडियो अनुभव मिलता है। इसके अलावा Game Mode, Sports Mode, Cinema Mode और Dynamic Mode जैसे कई पिक्चर मोड्स दिए गए हैं, जिन्हें यूजर्स अपनी जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं।
4. Google Play Store के जरिए यूजर्स को 10,000 से ज्यादा ऐप्स और गेम्स का एक्सेस मिलेगा। टीवी में पहले से Netflix, Prime Video, YouTube और अन्य लोकप्रिय ऐप्स मौजूद हैं। इसके अलावा यूजर्स जरूरत के हिसाब से नए ऐप्स भी डाउनलोड कर सकते हैं। टीवी में Bluetooth 5.0, Dual Band Wi-Fi, 3 HDMI पोर्ट और 2 USB पोर्ट मिलते हैं। इसके अलावा Miracast, Optical Port, Fast Boot और Hotel Mode जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
5. नई QLED TV रेंज में ARM Cortex A55 Quad-Core प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 1GB RAM और 8GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यह कॉम्बिनेशन रोजमर्रा के एंटरटेनमेंट, वीडियो स्ट्रीमिंग और ऐप्स के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। टीवी में Google Assistant बिल्ट-इन दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स केवल आवाज से कंटेंट सर्च कर सकते हैं, मौसम की जानकारी ले सकते हैं या स्मार्ट होम डिवाइस कंट्रोल कर सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







