Home - सिरेमिक एडिशन iPhone, 20वीं एनिवर्सरी पर स्पेशल आईफोन ला सकती है कंपनी;...

सिरेमिक एडिशन iPhone, 20वीं एनिवर्सरी पर स्पेशल आईफोन ला सकती है कंपनी; डिटेल लीक

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Apple’s 20th-anniversary iPhones: खबर है कि ऐप्पल अपने 20वीं एनिवर्सरी के मौके पर खास आईफोन बाजार में लाएगा। iPhone 20 Pro भी उनमें से एक हो सकता है। अब खबर है कि ऐप्पल इसके सिरेमिक एडिशन पर भी काम कर रही है।

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

लगता है कि अपनी 20 एनिवर्सरी पर कुछ खास करने वाला है। कई लीक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस मौके खास बनाने के लिए ऐप्पल स्पेशल आईफोन ला सकती है। ऐप्पल के 20th एनिवर्सरी iPhones के 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसके डिजाइन में बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रही है। पिछले कुछ हफ्तों में इसके डिस्प्ले, फ्रेम और फिजिकल बटनों से जुड़ी जानकारियां सामने आ चुकी हैं। अब एक नई रिपोर्ट में इसके सिरेमिक वर्जन के आने की भी संभावना जताई गई है, जो शायद एक लिमिटेड-एडिशन मॉडल हो सकता है। अभी यह साफ नहीं है कि फोन के किन हिस्सों में इस मटेरियल का इस्तेमाल होगा। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई लीक रिपोर्ट पर…

ऐप्पल के 20th एनिवर्सरी iPhones के 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है।

iPhone 20 Pro सिरेमिक एडिशन और अन्य संभावित फीचर्स

मैकरूमर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीनी टिप्स्टर फिक्स्ड फोकस डिजिटल ने दावा किया है कि उनके हाथ ऐप्पल के 20वीं एनिवर्सरी वाले आईफोन के लिए बने कुछ सिरेमिक पार्ट्स लगे हैं। टिप्स्टर के मुताबिक, इन पार्ट्स का प्रोडक्शन सीमित संख्या में होगा, जिसका मतलब है कि ऐप्पल कथित आईफोन 20 प्रो का एक स्पेशल एडिशन लाने पर विचार कर रहा है।

एक अन्य कमेंट में टिप्स्टर ने बताया कि अगर यह प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग वैलिडेशन टेस्टिंग (EVT) पास कर लेता है, तो इसका बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन शुरू होगा। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि फोन के किस हिस्से में सिरेमिक का उपयोग किया जाएगा। यह फोन का पिछला हिस्सा (रियर पैनल), बॉडी का कोई अन्य भाग या कोई छोटा बाहरी हिस्सा हो सकता है। इसके अलावा, यह वर्जन रेगुलर मॉडल से कैसे अलग होगा, इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।

पहले भी डिवाइस में सिरेमिक यूज कर चुकी है ऐप्पल

ऐप्पल पहले भी कुछ Apple Watch मॉडल्स की केसिंग के लिए सिरेमिक का इस्तेमाल कर चुका है। उदाहरण के लिए, Apple Watch Series 12 एल्युमीनियम और टाइटेनियम ऑप्शन्स के साथ पर्ल व्हाइट और नाइट ब्लू सिरेमिक फिनिश में आती है। कंपनी ने पहले सिरेमिक Apple Watch Edition मॉडल भी लॉन्च किए हैं, जिनमें Series 5 का व्हाइट सिरेमिक वर्जन शामिल है। यह मौजूदा ‘सिरेमिक शील्ड’ से अलग होगा, जिसमें कांच के मटेरियल के अंदर सिरेमिक क्रिस्टल का उपयोग किया जाता है। जैसे कि iPhone Air में आगे की तरफ सिरेमिक शील्ड 2 और पीछे की तरफ सिरेमिक शील्ड दी गई है।

उम्मीद की जा रही है कि एनिवर्सरी वाला यह iPhone मौजूदा मॉडल्स से काफी अलग दिखेगा। खबरों के अनुसार, Apple चार प्रोटोटाइप की टेस्टिंग कर रहा है, दो फ्लैट ग्लास कवर के साथ और दो ऐसे पैनल के साथ जो चारों तरफ से मुड़े हुए (कर्व्ड) हैं। एक अन्य टिप्स्टर ने पहले दावा किया था कि कंपनी इस डिजाइन को तैयार करने और इसके घुमाव (कर्व) को बेहतर बनाने पर लगभग तीन साल से काम कर रही है। एक लीक हुए हैंड्स-ऑन वीडियो में इसके संभावित ग्लास कवर की झलक भी दिखी है, जिसमें गोल कोने और फ्रंट कैमरा व Face ID सेंसर के लिए कटआउट नजर आ रहे हैं।

कथित iPhone 20 Pro के डिस्प्ले पर चारों तरफ से मुड़ा हुआ (क्वाड-कर्व्ड) ग्लास कवर हो सकता है, जिसके किनारे टाइटेनियम फ्रेम से जुड़े होंगे। यह भी चर्चा है कि Apple प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर के लिए एक नए 17nm लॉजिक प्रोसेस का उपयोग कर सकता है। एक अन्य संभावित बदलाव फिजिकल बटनों से जुड़ा है। कंपनी अलग से दिए जाने वाले ‘एक्शन बटन’ को हटा सकती है और इसके काम को ‘कैमरा कंट्रोल’ बटन में शिफ्ट कर सकती है। ऐसे में एक बार दबाने पर कैमरा ऐप खुलेगा, जबकि लंबे समय तक दबाए रखने पर एक्शन बटन वाला काम होगा।

इस खास iPhone के 2027 की दूसरी छमाही में आने की उम्मीद है। कई रिपोर्ट्स में इसके लिए ‘iPhone 20 Pro’ नाम सामने आया है, लेकिन ऐप्पल ने अभी तक इस डिवाइस के आधिकारिक नाम की पुष्टि नहीं की है।

Amazon पर मिल रहे इन iPhones पर भी विचार किया जा सकता है

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN