Home - सिर्फ ₹51 में Unlimited 5G, साथ में 4G डेटा भी; इस कंपनी...

सिर्फ ₹51 में Unlimited 5G, साथ में 4G डेटा भी; इस कंपनी ने कराई ग्राहकों की मौज

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Reliance Jio के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। जियो अपने ग्राहकों को सिर्फ 51 रुपये में Unimited 5G डेटा दे रही है। 51 रुपये का यह रिचार्ज एक एक्टिव बेस प्लान पर काम करेगा और इसमें 3GB (4G) डेटा भी मिलेगा। चलिए डिटेल में बताते हैं इस प्लान में क्या खास है…

Jio, ग्राहकों को सिर्फ 51 रुपये में 5G सर्विस दे रही है। यह प्लान उन डेली 1.5GB डेटा वाले प्लान्स पर काम करेगा जिनकी वैलिडिटी कम से कम 1 महीना है।

5G की स्पीड से इंटरनेट चलाना है, लेकिन इसके लिए कोई महंगा Recharge नहीं करना चाहते हैं, तो जियो के पास आपके लिए एक धांसू प्लान है। Reliance Jio अपने ग्राहकों को सिर्फ 51 रुपये में 5G सर्विस दे रही, लेकिन यह ऑफर केवल प्रीपेड ग्राहकों के लिए है। जियो का न केवल यूजरबेस सबसे ज्यादा है, बल्कि इसका 5G कवरेज भी सबसे ज्यादा है। अगर आप जियो से 5G डेटा चाहते हैं, लेकिन आपके पास पहले से ऐसा प्लान नहीं है जिसमें 5G बेनिफिट मिलता हो, तो आपको कंपनी के ‘True Unlimited Upgrade’ सेक्शन वाले प्लान से रिचार्ज करना होगा। इस सेगमेंट में जियो का सबसे सस्ता प्लान 51 रुपये का है। आइए देखते हैं कि यह प्लान असल में ग्राहकों को क्या-क्या देता है।

जियो का 51 रुपये का प्रीपेड प्लान

टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो का 51 रुपये वाला प्लान कुछ समय पहले लॉन्च किया गया था। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ 3GB (4G) डेटा भी मिलता है। 4G डेटा इस प्लान में नई सुविधा है। पहले इस प्लान में कोई 4G डेटा शामिल नहीं था। 4G डेटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी। ध्यान रहें कि यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो ‘1.5GB डेली डेटा’ वाला प्लान रिचार्ज करवाते हैं, और उनके बेस प्लान की वैलिडिटी कम से कम 1 महीने की होनी चाहिए। इस प्लान से रिचार्ज करने वाले यूजर के पास 5G सपोर्ट वाला डिवाइस होना चाहिए और उन्हें जियो के 5G कवरेज वाले इलाके में रहना चाहिए।

jio true unlimited upgrade

इस सेक्शन में 101 रुपये और 151 रुपये का प्लान भी है, चलिए एक नजर डालते हैं कि इन प्लान्स में क्या-क्या मिलता है

जियो का 101 रुपये का प्लान

जियो के 101 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ 6GB (4G) डेटा भी मिलता है। 4G डेटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी। इस प्लान में बेस प्लान जितनी वैलिडिटी मिलेगी। यह सभी डेली 1GB डेटा वाले प्लान पर लागू होता है। साथ ही, यह उन सभी डेली 1.5GB डेटा वाले प्लान्स पर काम करेगा, जिनकी वैलिडिटी 1 महीने से ज्यादा और 3 महीने तक है। इस प्लान से रिचार्ज करने वाले यूजर के पास 5G सपोर्ट वाला डिवाइस होना चाहिए और उन्हें जियो के 5G कवरेज वाले इलाके में रहना चाहिए।

जियो का 151 रुपये का प्लान

जियो के 151 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ 9GB (4G) डेटा भी मिलता है। 4G डेटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी। इस प्लान में बेस प्लान जितनी वैलिडिटी मिलेगी। यह उन डेली 1.5GB डेटा वाले प्लान्स पर काम करेगा जिनकी वैलिडिटी 2 महीने से ज्यादा और 3 महीने तक है। इस प्लान से रिचार्ज करने वाले यूजर के पास 5G सपोर्ट वाला डिवाइस होना चाहिए और उन्हें जियो के 5G कवरेज वाले इलाके में रहना चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN