Home - सिर्फ ₹9,649 में आया नया 6000mAh बैटरी, 90Hz की स्मूथ स्क्रीन और...

सिर्फ ₹9,649 में आया नया 6000mAh बैटरी, 90Hz की स्मूथ स्क्रीन और मजबूत बॉडी वाला फोन

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

6000mAh बैटरी, MIL-STD-810H टेस्टेड बॉडी के साथ 10 हजार रुपए से कम में लॉन्च हुआ Zeno300 स्मार्टफोन। 100 दिन का फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर और UltraLink Free Call जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

बजट स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स के लिए ZENO ने भारत में अपना नया फोन Zeno300 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 10,000 रुपए से कम में पेश किया है। Zeno300 में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग और USB Type-C पोर्ट भी मिलता है। वर्चुअल RAM की मदद से रैम को 12GB तक इफेक्टिव बताया गया है। इसके अलावा फोन में MIL-STD-810H टेस्टेड मजबूती जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। आइए आपको डिटेल में बताते हैं फोन की कीमत और फीचर्स:

Zeno300 की कीमत

Zeno300 को कंपनी ने 9,649 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया है। फोन में 4GB फिजिकल RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह फोन बजट सेगमेंट में आता है और उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है, जो ज्यादा पैसे खर्च किए बिना बड़ी बैटरी और जरूरी फीचर्स चाहते हैं।

Zeno300 में मिलेंगे ये 6 शानदार फीचर्स

1. Zeno300 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh बैटरी है। फोन में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट मिलता है और कंपनी ने Type-C चार्जर को बॉक्स में दिए जाने की जानकारी दी है।

2. Zeno300 में 6.56 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजॉल्यूशन 720 × 1612 पिक्सल है। स्क्रीन में 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और मेन्यू में स्वाइप करने का अनुभव ज्यादा स्मूद रहता है।

3. परफॉर्मेंस के लिए Zeno300 में Unisoc T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर 4G LTE कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। फोन Android 16 Go Edition पर चलता है, जिसे कम रैम और स्टोरेज वाले बजट फोन के लिए डिजाइन किया गया है। फोन में 4GB फिजिकल RAM मिलती है। इसके अलावा 8GB तक वर्चुअल RAM एक्सपेंशन का ऑप्शन दिया गया है।

4. फोटोग्राफी के लिए Zeno300 में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

5. Zeno300 की एक खास बात इसकी मजबूती है। कंपनी के मुताबिक फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड durability testing से गुजारा गया है। कंपनी फोन के साथ 100 दिन का फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर भी दे रही है। सुरक्षा के लिए Zeno300 में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है।

6. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Type-C OTG और UltraLink Free Call फीचर मिलता है। कंपनी के अनुसार UltraLink Free Call का मकसद कमजोर नेटवर्क की स्थिति में यूजर्स को कनेक्टेड रखने में मदद करना है। फोन में IR Remote Sensor भी दिया गया है। इसके अलावा DTS Sound Effects का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे ऑडियो अनुभव को बेहतर बनाने का दावा किया गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN