Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/30/1200x900/vikram_aur_betaal_1780136613528_1780136620355_8c8b5dfd-bf86-4546-8ad2-5c117b160172.jpgक्या आप जानते हैं ‘रामायण’ से पहले रामानंद सागर ने एक और सीरियल बनाया था ‘विक्रम और बेताल’ और वह पहला टीवी शो था, जो रामानंद सागर के प्रोडक्शन हाउस ने बनाया था। इस शो में विक्रम के किरदार में अरुण गोविल नजर आए और बेताल यानी पिशाच का किरदार एक्टर सज्जन लाल पुरोहित ने निभाया था।
रामानंद सागर का फेमस धार्मिक शो ‘रामायण’ आज भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है। साल 1987 में आया आए इस टीवी शो में राम के रोल में अरुण गोविल, सीता के किरदार में दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण के रोल में सुनील लहरी नजर आए थे। इस सीरियल को इस कदर पॉपुलैरिटी मिली कि इसके सभी कलाकार अपने किरदारों में हमेशा के लिए अमर हो गए। लेकिन क्या आप जानते हैं ‘रामायण’ से पहले रामानंद सागर ने एक और सीरियल बनाया था ‘विक्रम और बेताल’ और वह पहला टीवी शो था, जो रामानंद सागर के प्रोडक्शन हाउस ने बनाया था। इस शो में विक्रम के किरदार में अरुण गोविल नजर आए और बेताल यानी पिशाच का किरदार एक्टर सज्जन लाल पुरोहित ने निभाया था। लेकिन इसी शो के दौरान उन्होंने मेकर्स से कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद उनका करियर पूरी तरह से बर्बाद हो गया। आइए जानते हैं क्या?
विक्रम की पीठ पर लटककर मिली पॉपुलैरिटी
सज्जन लाल पुरोहित को ‘विक्रम और बेताल’ में अपने पिशाच के रोल से घर-घर में काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। यही नहीं, शो शुरू होने के साथ ही कोई इंतजार करता था कि कब बेताल, विक्रम की पीठ पर बैठकर उससे सवाल पूछे और अपना फेमस डायलॉग ‘तू बोला, तो मैं चला जा रहा हू. मैं तो चला…’ बोलें।
ऐसे मिला था बेताल का रोल
‘विक्रम और बेताल’ में सज्जन लाल पुरोहित को बेताल का रोल मिलने को लेकर एक बार प्रेम सागर ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को बताया था कि सज्जन उनके फैमिली फ्रेंड थे। उनका परिवार और पिता रामानंद सागर को कभी सज्जन के घर पर रहना पड़ा था। तभी से उनकी दोस्ती हो गई थी। इसलिए रामानंद सागर और प्रेम सागर ने सज्जन को बेताल का रोल दिया, जिसमें एक्टर छा गए थे।
ज्यादा फीस मांगने पर नहीं मिली तो शो छोड़ा
हालांकि, जब ‘विक्रम और बेताल’ हिट हो गया, तो सज्जन ने अपनी फीस बढ़ा दी। ‘सागर वर्ल्ड’ के मुताबिक, सज्जन ज्यादा फीस मांगने लगे, लेकिन प्रोड्यूसर्स ने इनकार कर दिया। इसके बाद सज्जन ने शो बीच में ही छोड़ दिया।
सज्जन बिना ऐसे शूट किए गए उनके सीन्स
जब मेकर्स सज्जन ने शूट करने के लिए कहते थे तो सज्जन ने कहा कि फीस नहीं बढ़ाई तो मेरे पुराने शो को फिर से चलाने के लिए कहा। ऐसे में मेकर्स ने सज्जन के शो छोड़ने के बाद शो को रोका नहीं उन्होंने एक जुगाड़ लगाया और सारे सीन उनके बिना ही शूट किए। उन्होंने सज्जन की जगह बिना किसी एक्टर को कास्ट किए एक ट्रिक अपनाई। उन्होंने हर एपिसोड में कुछ सीन्स के बाद बेताल की पुरानी फुटेज को रिपीट किया और डबिंग उसी वॉइस ओवर आर्टिस्ट से करवाई, जिसने पहले की थी। इस तरह सज्जन के बिना पूरा शो आगे तक चला।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







