Home LIFESTYLE NEWS HINDI सूखी सब्जी में तेल ज्यादा हो जाता है तो 3 हैक नोट...

सूखी सब्जी में तेल ज्यादा हो जाता है तो 3 हैक नोट कर लें, कभी नहीं होगी गड़बड़

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सूखी सब्जी या आलू-गोभी जैसी भुजिया बनाने के लिए कड़ाही में तेल ज्यादा डालना ही पड़ता है लेकिन सेहत को ध्यान में रखकर कम तेल में सब्जी पकानी हो तो इन 3 हैक को नोट कर लें, जिससे ड्राई सब्जी में कभी तेल ज्यादा नहीं होगा।

कम तेल में खाना पकाना है। लेकिन सूखी सब्जी खासतौर पर आलू-गोभी, भिंडी जैसी सब्जी की भुजिया बनानी हो तो तेल ज्यादा डालना ही पड़ता है और जब ये तेल प्लेट में दिखता है तो बुरा लगता है। ऐसे में समझ नहीं आता कि कौन सी ट्रिक से इन सब्जियों को पकाएं कि कड़ाही में तेल ज्यादा डालना ही ना पड़े। काफी सारे लोग नॉनस्टिक कड़ाही या पैन में बनाने की सलाह देते हैं लेकिन हेल्थ को ध्यान में रखकर अगर नॉनस्टिक बर्तन इस्तेमाल नहीं करतीं या फिर प्रेशर कुकर में सूखी सब्जी बनाना पसंद नहीं तो समझ नहीं आता कि सब्जी को कैसे बनाएं। अगर आपके सामने भी यहीं दुविधा रहती है तो इन तीन हैक को नोट कर लें। ड्राई सब्जी में कभी तेल ज्यादा होगा ही नहीं।

  • कड़ाही को करें ग्रीस

सूखी सब्जी जब नॉनस्टिक बर्तन में बनानी हो तो सबसे ज्यादा मुसीबत हो जाती है क्योंकि कम तेल में सारी सब्जी तली में चिपक जाती है और जला टेस्ट आने लगता है। ऐसे में ये ट्रिक बड़े काम की है। अपनी सिंपल लोहे, स्टील या फिर एल्यूमिनियम की कड़ाही को नॉनस्टिक जैसा बना लें। इसके लिए कड़ाही में तेल डालें। जितना तेल डालकर पकाना है उससे थोड़ा ज्यादा ही डालें।

  • फिर तेल को पूरी कड़ाही में घुमा दें और तली में दिख रहे तेल को बाहर निकाल दें।
  • अब गैस पर कड़ाही को फिर से गर्म करें और आलू, गोभी, बींस जैसी सब्जी को डालकर धीमी आंच पर नमक डालकर ढंककर पकाएं।
  • जब आप इस स्टेप को फॉलो करेंगी तो सूखी सब्जी में तेल कभी ज्यादा नहीं होगा।
  • सब्जी को करें ब्लांच

बींस, गोभी की सूखी सब्जी बनानी है तो पहले सब्जी को काटकर गर्म पानी में डालकर आधा कुक कर लें। फिर इसे कड़ाही में कम तेल डालकर पकाएं। जब आप ऐसे पकाएंगी तो कम तेल में ही पूरी सब्जी पक जाएगी और आपको तेल में पकाने के लिए ज्यादा तेल डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सबसे खास बात कि टेस्ट भी गड़बड़ नहीं होगा।

  • कटोरी रखकर अलग करें तेल

अगर कभी सूखी सब्जी में तेल ज्यादा हो गया है तो ये ट्रिक बड़े काम की होती है। सब्जियों को कड़ाही में किनारे कर दें और बीच में कटोरी को पलटकर रख दें। गैस की फ्लेम को पहले तेज करें और फिर बंद कर दें। पंद्रह से बीस मिनट में तेल कटोरी के नीचे इकट्ठा हो जाएगा और आप किनारे की हुई सब्जी को किसी दूसरे बर्तन में निकालकर अलग कर लें। इस तरह से कम तेल वाली सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN