Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार सैफ अली खान ने खोला करीना से जुड़ा बेडरूम का ये राज,...

सैफ अली खान ने खोला करीना से जुड़ा बेडरूम का ये राज, बोले- रात को हमारे रूम से…

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/16/1200x900/ksk_1792145159780_Pw6U_1792145174946_zL1A_f054cc07-013e-46d2-bf62-dec1788e8910_OvQ5.jpg

सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को 14 साल हो गए हैं। अब सैफ ने हाल ही में करीना को लेकर एक ऐसा सीक्रेट खोला जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

करीना कपूर खान और सैफ अली खान की शादी को 14 साल पूरे हो गए हैं। दोनों अब हाल ही में कपिल शर्मा के शो में गए और इस दौरान सैफ ने अपने और करीना के बेडरूम से जुड़े एक किस्से को शेयर किया है। सैफ ने बताया कि करीना रात को क्या करती हैं जिससे उनके बेडरूम में ढाबे जैसी स्मेल आती है।

कपिल के शो में आए करीना-सैफ

शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें कपिल, सैफ और करीना से पूछते हैं कि वो क्या खाते हैं जो वो इतमे रिफ्रेशिंग लगते हैं। इस पर सैफ बोलते हैं, आज कल हम घी का सप्लाई बहुत लेते हैं। करीना फिर बीच में बोलती हैं गोवर्धन घी। दरअसल, कुछ दिनों पहले जब सैफ, कौन बनेगा करोड़पति शो में आए थे तब उन्हें 2 साल के लिए फ्री घी मिला था। ये सुनते ही सैफ का जो रिएक्शन था वो काफी वायरल हुआ था।

सैफ ने खोला करीना का सीक्रेट

इसके बाद करीना ने कहा, ‘हम घी बहुत लेते हैं।’ कपिल इस बात को सुनकर हैरान हो जाते हैं और कहते हैं सीरियसली आप घी यूज करते हो? सैफ फिर रिक्वेस्ट करते हैं कि क्या वो बता सकते हैं कि करीना कैसे घर में यूज करती हैं? सैफ कहते हैं, ‘करीना सिर्फ घी खाती नहीं हैं बल्कि अपने पैर पर भी रब करती हैं रात में।’ इस पर करीना बोलती हैं इससे नींद अच्छी आती है। सैफ फिर मजाक करते हुए कहते हैं कि सोचिए ये कितनी रोमांटिक चीज है हमारे बेडरूम में ढाबा जैसी स्मेल आती है हर रात। सैफ की बात सुनकर सब हंसने लग जाते हैं।

सैफ-करीना की शादी को 14 साल हुए पूरे

एनिवर्सरी के मौके पर करीना ने सैफ के साथ अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं जो उनकी डेटिंग के दिनों से लेकर अब तक की हैं। फोटोज शेयर कर करीना ने लिखा, एक और साल बीत गया…अभी और बाकी हैं।

बता दें कि सैफ और करीना ने साल 2012 में शादी की थी। इससे पहले तक दोनों लंबे समय तक रिलेशन में थे। दोनों के 2 बच्चे हैं तैमूर अली खान और जहांगीर।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN