Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार सौरव जोशी ने पहले पत्नी को पिलाया कुत्ते के कटोरे में पानी,...

सौरव जोशी ने पहले पत्नी को पिलाया कुत्ते के कटोरे में पानी, अब बोले- मैंने तो कई बार डॉगी का…

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/15/1200x900/sav_1792080427329_k9iJ_1792080442452_Gbwk_b09ae3a2-3f59-42f2-8326-1ecbfdaf3938_2q6d.jpg

सौरव जोशी हाल ही में सोशल मीडिया पर तब ट्रोल हुए जब उन्होंने पत्नी को अपने पेट डॉग के बर्तन में पानी पीने को बोला। उन्होंने डेयर टास्क में पत्नी को ये टास्क दिया था।

यूट्यूबर सौरव जोशी काफी पॉपुलर हैं। सौरव के व्लॉग्स को काफी पसंद किया जाता है। लेकिन हाल ही के उनके एक व्लॉग ने उनको विवाद में फंसा दिया है। दरअसल, उनके लेटेस्ट व्लॉग में वह अपनी पत्नी और तीनों भाई के साथ ट्रुथ एंड डेयर खेलते हैं। इस दौरान सौरव अपनी पत्नी अवंतिका को अपने डॉगी के बर्तन में पानी पीने को बोलते हैं जिस वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया जाता है। अब इस पर सौरव ने अपनी सफाई दी है।

सौरव ने अपने नए व्लॉग में कहा, ‘जो ट्रुथ एंड डेयर हमने किया था तो उसमें अवंतिका ने जो ओरियो का बर्तन है उसमें पानी पिया था। तो इस पर बहुत लोग बोल रहे हैं, तुम ऐसे कैसे कर सकते हो, ये सब वो सब।’

बर्तन को पहले धोया था

सौरव फिर बोलते हैं कि उनके डॉगी के उस बर्तन को पहने धोया था और फिर अवंतिका ने उसमें पानी पिया था। उन्होंने कहा कि जो सब लोग पानी पीते हैं घर में, वही वो डॉगी को देते हैं। सौरव ने फिर बताया कि उनका परिवार एल्कलाइन वाटर पीता है जिसके बारे में वह व्लॉग्स में बताते नहीं हैं।

सौरव बोले डॉगी का खाना खा चुके हैं

सौरव बोलते हैं कि वो और उनका पूरा परिवार डॉगी को परिवार की तरह ही मानता है और वह कई बार डॉगी को अपनी प्लेट से भी दे देते हैं। खाया तो मैंने बहुत है उसकी प्लेट से।

और भी एक्सट्रीम चीजें होंगी

सौरव फिर अपने डेयर का बचाव करते हुए कहते हैं कि डेयर तो कुछ भी हो सकता है और भी एक्स्ट्रीम चीजें होंगी और हमारे घर में हाइजीन का पूरा ध्यान रखा जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN