Source :- BBC INDIA
इमेज स्रोत, Getty Images
दुनिया भर में स्तन कैंसर के लाखों मरीज़ सुरक्षित तरीके से की गई कीमोथेरेपी से बच सकते हैं क्योंकि वैज्ञानिकों ने एक ऐसा डीएनए टेस्ट विकसित किया है जो यह पहचान सकता है कि किन मरीज़ों को इस इलाज से फ़ायदा होगा और किन्हें नहीं.
यह बात ट्रायल के नतीजों से सामने आई है.
इस अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में पाया गया कि ट्रायल में शामिल दो-तिहाई से अधिक मरीज़ों को कीमोथेरेपी के साइड इफ़ेक्ट्स से बचाया जा सकता है और केवल हार्मोन थेरेपी से उनका इलाज किया जा सकता है.
कीमोथेरेपी थकान, मतली आना, बाल झड़ना, रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होना और प्रजनन संबंधी समस्याएँ पैदा कर सकती है.
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) की अगुवाई में किए गए इस अध्ययन में ब्रिटेन, नॉर्वे, स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और थाईलैंड में 40 साल से अधिक उम्र के 4,000 से ज़्यादा नए मरीज़ शामिल हुए.
वैज्ञानिकों ने ‘प्रोसिग्ना’ नामक जीन टेस्ट का इस्तेमाल किया, जो स्तन कैंसर की वृद्धि से जुड़े 50 जीन की गतिविधि को मापता है और बीमारी के लौटने का जोखिम आँकता है.
जिन्हें कम स्कोर मिला, यानी समूह का दो-तिहाई हिस्सा, उन्हें कीमोथेरेपी नहीं दी गई. पाँच साल बाद उनकी जीवित रहने की दर 93.7% रही, जबकि कीमोथेरेपी पाने वाले मरीज़ों में यह दर 94.9% थी.
‘आप बस जीना चाहते हैं’
प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

स्तन कैंसर का प्राथमिक इलाज आमतौर पर ट्यूमर हटाने के लिए सर्जरी करना होता है. इसके बाद बीमारी के लौटने का जोखिम कम करने के लिए अक्सर कीमोथेरेपी की सलाह दी जाती है.
यह शुरुआती चरण के उन मरीज़ों को भी दी जाती है जिनमें कैंसर पास की लसिका ग्रंथियों तक फैल चुका होता है. यूसीएल ने कहा कि डॉक्टरों को चिंता है कि सबसे आम प्रकार के स्तन कैंसर में यह इलाज बहुत कम फ़ायदा देता है.
यूनिवर्सिटी का कहना है कि इस ट्रायल के नतीजों को देखते हुए हर साल एनएचएस के 5,000 से अधिक मरीज़ कीमोथेरेपी से बच सकते हैं.
कार्डिफ़ की कैरेन बोनहैम ने इस ट्रायल में हिस्सा लिया और कहा कि नतीजे ‘बेहद राहत देने वाले हैं और ‘क्रिसमस जैसा’ महसूस हो रहा है. प्रोसिग्ना टेस्ट की बदौलत 64 वर्षीय बोनहैम कीमोथेरेपी से बच गईं और पिछले आठ सालों से रेडियोथेरेपी और हार्मोन थेरेपी ले रही हैं.
उन्होंने कहा, “कैंसर की पहचान और इलाज चौंकाने वाला होता है. यह आपको अनिश्चितता की दुनिया में धकेल देता है. जीवन की प्राथमिकताएँ बदल जाती हैं- आप बस जीना चाहते हैं.”
इस अध्ययन के नतीजे दुनिया के सबसे बड़े कैंसर सम्मेलन- अमेरिकन सोसाइटी ऑफ़ क्लिनिकल ऑन्कोलॉजी की वार्षिक बैठक- में शनिवार को शिकागो, अमेरिका में पेश किए जाएंगे.
इलाज की पद्धति बदल जाएगी
इमेज स्रोत, Getty Images
एक प्रमुख कैंसर विशेषज्ञ प्रोफ़ेसर डेविड माइल्स ने इन नतीजों को ‘इलाज की पद्धति बदलने वाले’ बताया.
उन्होंने बीबीसी न्यूज़ऑवर को बताया, “अब हम आत्मविश्वास से कह सकते हैं कि कई मरीज़ों को कोई फ़ायदा नहीं मिलेगा, और इसलिए उन्हें कीमोथेरेपी की ज़रूरत नहीं है.”
उन्होंने कहा कि यह टेस्ट डॉक्टरों को “स्पष्ट रूप से उन महिलाओं की बड़ी संख्या को पहचानने में मदद करेगा जिन्हें कोई फ़ायदा नहीं होगा और जिन्हें बेवजह इस तकलीफ़ से नहीं गुज़रना पड़ेगा.”
उन्होंने कहा, “पहले हम 100 महिलाओं को कीमोथेरेपी देते थे ताकि 10 को फ़ायदा मिले, जबकि जानते थे कि 90 को इसकी ज़रूरत नहीं है.”
तान्या हटसन को 2022 में स्तन कैंसर का पता चला था और इलाज के हिस्से के रूप में उन्हें कीमोथेरेपी दी गई थी. उन्होंने नए डीएनए टेस्ट को ‘बिलकुल अद्भुत’ बताया.
उन्होंने कहा, “यह साबित करता है कि जब शोध में पैसा लगाया जाता है तो क्या नतीजे आते हैं.”
उन्होंने जोड़ा कि कीमोथेरेपी ‘बेहद तकलीफ़देह’ रही. “उन सभी लोगों के लिए जिन्हें इसकी ज़रूरत नहीं है लेकिन फिर भी दी जा रही है- यह एक बड़ा बदलाव है.”
यूसीएल के मुताबिक़ यह अभी स्पष्ट नहीं है कि नतीजे 40 साल से कम उम्र के लोगों पर लागू होंगे या नहीं. इसका परिणाम आने में अभी कई साल लगेंगे.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
शॉर्ट वीडियो
प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा
-

वीडियो, हफ़्ते भर से गुफा में फंसे पांच लोगों को ऐसे बचाया गया, अवधि 0,32
-

वीडियो, दार्जिलिंग में बड़ी संख्या में पहुंचे टूरिस्ट, होटल मिलने में हो रही है मुश्किल, अवधि 1,29
-

वीडियो, एक ऐसा फेस्टिवल जिसमें स्नेल खाए जाते हैं, अवधि 0,28
-

वीडियो, सांपों को पकड़ते नज़र आए अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री, अवधि 0,51
-

वीडियो, एमएमए फ़ाइटिंग में कमाल करने वाली अरुणाचल प्रदेश की सोनम जोंबा, अवधि 0,44
-

वीडियो, फ़ीचर टेस्ट करने के लिए पानी में उतारी गाड़ी, लेकिन चुकाई भारी कीमत, अवधि 0,40
-

वीडियो, यूपी के बांदा में रिकॉर्ड गर्मी: लोग बोले- खनन, नदियों पर बांध, पेड़ों की कटाई वजह, अवधि 10,43
-

वीडियो, करीब पांच करोड़ में बिका एफिल टावर का ये हिस्सा, अवधि 0,32
-

वीडियो, गुरिंदरवीर सिंह कौन हैं, जो बने भारत के सबसे तेज़ एथलीट, अवधि 1,15
-

वीडियो, व्हाइट हाउस के पास थीं रिपोर्टर, तभी सुनाई पड़ी गोलियों की आवाज़, अवधि 1,02
-

वीडियो, पोलार्ड ने जब ग़ुस्से में स्टार्क की तरफ़ बैट फेंककर मारा था, अवधि 1,32
-

वीडियो, इस देश में किताबें पढ़कर सज़ा कम करवा सकते हैं क़ैदी, अवधि 1,10
-

वीडियो, दिल्ली में युवक की हत्या, परिवार का आरोप- बिहार का होने की वजह से मारा- ग्राउंड रिपोर्ट, अवधि 7,30
-

वीडियो, दिल्ली की हीटवेव में झुलसते मज़दूर-ग्राउंड रिपोर्ट, अवधि 6,38
-

वीडियो, दिल्ली की संजय झील में पानी सूखने से मरी कई मछलियां, अवधि 1,31
-

वीडियो, चीन और अमेरिका के बीच ताइवान क्यों फंसा है?, अवधि 9,59
SOURCE : BBC NEWS























