Home LIFESTYLE NEWS HINDI ‘हर बार पत्थर से नहीं टूटेगा आम…’ जिंदगी में सफलता चूमेगी कदम,...

‘हर बार पत्थर से नहीं टूटेगा आम…’ जिंदगी में सफलता चूमेगी कदम, जाकिर खान की 7 बातें बांध लें गांठ

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ते हुए कई बार निराशा का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी जिंदगी में निराश हो जाते हैं या फिर हार मानने का मन करता है, तो जाकिर खान की कुछ बातें आपका हौसला बढ़ाएंगी और आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट भी करेंगी।

स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्टर जाकिर खान कई मंचों पर ऐसी बातें कर देते हैं, जो लोगों के सीधे दिल तक पहुंच जाती है। जाकिर ने अपनी जिंदगी में तजुर्बों से काफी कुछ सीखा है और उसी को वह शब्दों में बयां करते रहते हैं। जाकिर जिंदगी और सफलता से जुड़े कई फलसफे लोगों को आसान शब्दों में बयां कर चुके हैं। जो लोग सफलता और असफलता के बीच फंस जाते हैं, जाकिर की बातें उन्हें काफी कुछ सिखा देती हैं और साथ में माता-पिता का सम्मान और उन्हें अच्छी जिंदगी देने की बात भी वह करते हैं। अगर आप भी जीवन में सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ते हुए निराश हो जाते हैं, तो जाकिर कुछ बातों को गांठ बांध लीजिए।

1. हर बार पत्थर से आम नहीं टूटेगा

जाकिर खान ने अपनी जिंदगी में काफी संघर्षों के बाद सफलता हासिल की। उनका कहना है कि आप हर बार पत्थर उछालो और हर बार आम टूट जाए ऐसा जरूरी नहीं। इसका मतलब है कि हर कोशिश में आपको सफलता मिले ये जरूरी नहीं, कुछ कोशिशें बड़ी तैयारी के लिए होती हैं।

2. जीवन में अकेले चलना सीखो

जाकिर का कहना है कि आपकी जिंदगी में आप अकेले हैं और आप ही अपनी कहानी के हीरो है। वह कहते हैं ये आपकी यात्रा है। जीवन आपका अकेला है, जो साथ दे रहा है, उसका धन्यावाद, जो नहीं दे रहा उसका भी। आप अपने बेहतरी पर मेहनत करना जारी रखिए।

3. तमीज आपको सफलता-सम्मान दिलाएगी

जाकिर खान कहते हैं कि अगर आप किसी इंसान से तमीज से बात करते हैं न, तो वो आपको कुछ सीखाकर जाता है। इसके साथ ही आपका यह व्यवहार सफल होने के लिए भी फायदेमंद होता है।

4. अपने ऊपर काम करो

जाकिर खान कहते हैं कर्म किए जा, फल की चिंता मत करो। यह लाइन अपनी जिंदगी में बिल्कुल उतार लीजिए। क्योंकि जब आप खुद को बेहतर बनाने पर लगे रहेंगे, तब सक्सेस एक ना एक दिन मिलेगी ही। जब आप बेहतर बनेंगे, तब आप सफल भी होंगे और कामयाब भी।

5. हार-जीत बाद में देखना

जाकिर कहते हैं कि आप जिंदगी में हारेंगे या जीतेंगे, यह बाद में देखना। जीत-हार से बड़ी भी एक चीज होती है और वह है कोशिश। अगर आपने कोशिश नहीं की, तो किसी भी नतीजे पर पहुंचा नहीं जा सकता।

6. सबकुछ खत्म होने से पहले की उम्मीद

जब आपको जिंदगी में लगने लगे कि सबकुछ खत्म होने वाला है, तब भी कोई ना कोई उम्मीद बची होगी। वही उम्मीद आपको फिर से सफल होने के लिए प्रेरित करेगी। उस उम्मीद को कभी खत्म नहीं होने देना।

7. औकात से बड़ा सपना देखो

जाकिर खान कहते हैं कि हमेशा अपनी औकात से बड़ा सपना देखो। क्योंकि कई बार भगवान ऊपर से देख रहे होते हैं और बोल देते हैं तथास्तु। उस सपने के लिए आपको मेहनत भी करनी पड़ेगी और हर संभव कोशिश भी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN