Home LIFESTYLE NEWS HINDI हर बार रोटियां गोल बनेंगी, बस दादी-मां का ये नुस्खा नोट कर...

हर बार रोटियां गोल बनेंगी, बस दादी-मां का ये नुस्खा नोट कर लें

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नया-नया खाना बनाना शुरू किया है और परफेक्ट गोल रोटी नहीं बनती तो इन टिप्स को नोट कर लें। हर बार मां जैसी बिल्कुल गोल एक समान रोटी बनकर तैयार होंगी। 

किचन में नया-नया खाना बनाना शुरू किया है। और रोटियां हर बार टेढ़ी-मेढी बनती है तो दादी-मां के इन टिप्स को याद रखें। रोटियां गोल और एक बराबर बनकर तैयार होगीं। पहली बार कुकिंग करना शुरू करने वालों के लिए सबसे बड़ा चैलेंज रोटियां बनाना होता है। परफेक्ट, गोल रोटी तवे पर अच्छी तरह सिंकी हुई बनें, ये भी एक टैलेंट है। मां के हाथ की गोल, नर्म मुलायम रोटी खाते हैं लेकिन खुद से नहीं बनती तो इन टिप्स को नोट कर लें। अक्सर गोल रोटी बनाने की टिप्स कम ही मिलती है तो यहां जानें बिल्कुल परफेक्ट गोल, एक समान रोटी बनाने के टिप्स।

गोल रोटी बनाने के टिप्स

रोटी का आकार बिगड़े नहीं और एक बराबर मोटाई की रोटी बनकर तैयार हो इसके लिए बहुत ही छोटे लगने वाले टिप्स ही काम आते हैं। जिनसे आपकी रोटी हमेशा गोल बनकर तैयार होगी।

सबसे पहले रोटी के लिए बनने वाले पेड़े बिल्कुल एक बराबर अच्छी तरह से गोल किए हुए होने चाहिए। अगर पेड़े टेढ़े-मेढ़े होंगे तो रोटी कभी भी गोल और एक बराबर नहीं बनेगी। इसलिए जब भी आटे के पेड़े बनाएं तो उन्हें हथेलियों में लेकर या चौके पर रखकर अच्छी तरह से गोल कर लें।

डायरेक्ट बेलन ना चलाएं

पेड़ों को चौके पर रखकर डायरेक्ट उस पर बेलन चलाना पूरी तरह से गलत है। अगर आप इंटरनेट पर किसी भी वीडियो में इस तरह से रोटी बनाना देख रहे तो जान लें कि बिगिनर्स के लिए इस तरह रोटी बनाना मुश्किल होगा क्योंकि रोटी गोल नहीं बनेगी। जब आप गोल लड्डू जैसे आटे के पेड़े के ऊपर बेलन रखकर चला देते हैं तो वो चिपट कर गलत तरीके से फैल जाता है और रोटी गोल नहीं बनती।

हाथों की मदद से पेड़े को चपटा करें

रोटी गोल बनें इसलिए पेड़े को गोल बनाने के बाद उंगलियों की मदद से घुमाते हुए उसे चपटा कर लें। जब ये पेड़े चपटकर फ्लैट हो जाएंगे तो इनकी रोटियों को गोल बनाना आसान हो जाएगा।

बेलन को गोल डायेरक्शन में घुमाएं

कभी भी बेलन को पेड़े के ऊपर रखकर आगे-पीछे ना घुमाएं। हमेशा बेलन को हल्के हाथों से गोल डायरेक्शन में घुमाएं। इससे रोटी भी घूमेगी और गोल होती जाएगी। साथ ही हर तरफ से एक समान होगी, कहीं मोटी या पतली नहीं होगी।

लगाएं सूखा आटा

बहुत थोड़ा सा सूखा आटा पेड़े पर लगाएं और फिर बेलन को हल्के हाथ से घुमाएं। सूखे आटे की मदद से रोटी को घूमने में मदद मिलती है और वो चौके या बेलन पर चिपकती नहीं है।

बेलन को तेजी से ना दबाएं

रोटी बनाने के लिए आटे के ऊपर बेलन को रखकर तेजी से ना दबाएं। बिल्कुल हल्के हाथों से रोटी पर बेलन चलाएं। जिससे रोटी एक समान गोल आकार में बनें।

आटा गूंथे बिल्कुल सॉफ्ट

गोल रोटी बनाने के लिए आटा भी बिल्कुल सही गूंथा होना चाहिए। ना ज्यादा सॉफ्ट और ना ही ज्यादा कड़क। जिससे रोटी बेलते वक्त आसानी से बने और गोल रोटी बनें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN