Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार हाई-टेक होगा अरिजीत सिंह का इंडिया टूर, कवर होंगे ये 6 शहर...

हाई-टेक होगा अरिजीत सिंह का इंडिया टूर, कवर होंगे ये 6 शहर और यहां मिलेंगी टिकटें

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/05/1200x900/Arijit_Sing_Trou_1791203240040_zkX4_1791203245174_B7u8_febfb2aa-05a5-4971-8665-b63521153f55_2t8T.jpg

अरिजीत सिंह ने अपने इंडिया टूर का ऐलान कर दिया है जिसमें दिल्ली और मुंबई समेत कुल 6 शहरों में वह अपना स्टेडियम लेवल कॉन्सर्ट करेंगे।

अरिजीत सिंह के इंडिया टूर में कवर होंगे ये 6 शहर, जानिए आपका लिस्ट में है या नहीं?

लीजेंडरी सिंगर अरिजीत सिंह ने सोमवार को अपने 9 शहरों में होने जा रहे इंडिया टूर का ऐलान कर दिया है। स्टेडियम स्तर के ये कॉन्सर्ट साल 2027 में संगीत के 20 सालों को सेलिब्रेट करने के लिए रखे जा रहे हैं। इसमें ‘अगर तुम साथ हो’, ‘तुम ही हो’, ‘विदा करो’ और ऐसे कई चार्टबस्टर गाने अरिजीत सिंह लाइव ऑडियंस के लिए पेश करेंगे। अरिजीत सिंह ने इसी साल जनवरी में यह ऐलान करके सबको शॉक दे दिया था कि वह अपने प्लेबैक सिंगिंग के करियर से रिटायर हो रहे हैं। अरिजीत ने बताया था कि वह बतौर सोलो आर्टिस्ट चीजें एक्सप्लोर करना चाहते हैं।

कॉन्सर्ट के बारे में क्या बोले अरिजीत सिंह?

ऐसा लगता है कि वह इसकी शुरुआत भारत में अपना सबसे बड़ा टूर करने के साथ करना चाहते हैं। अरिजीत सिंह का यह टूर जनवरी 2027 से लेकर मई 2027 तक चलेगा। अरिजीत सिंह ने अपने एक बयान में बताया, “संगीत की दुनिया में 20 सालों के इस सफर का मैं बहुत आभारी हूं। सबसे बड़ी बात यह है कि ये हमेशा श्रोता और लोग रहे हैं जिन्होंने इन गानों को अपनी खुद की जिंदगी दी है। मैं वाकई पूरा देश घूमकर उस प्यार को स्टेज से महसूस करने के लिए बेताब हूं। ऐसे बहुत सारे गाने हैं, बहुत सारी यादें हैं और बहुत सारे लोग हैं, जिनसे मिलने के लिए मैं बेचैन हूं।”

किन शहरों में होगा इवेंट, कहां मिलेगी टिकट?

इस टूर को टीम इनोवेशन्स प्रोड्यूस और प्रमोट कर रही है और इसकी टिकटें सिर्फ thumpN पर उपलब्ध होंगी। इस टूर के दौरान अरिजीत अहमदाबाद, चंडीगढ़, जयपुर, मुंबई, बेंगलुरू, नई दिल्ली, पुणे, इंदौर और अहमदाबाद विजिट करेंगे। वह इन शहरों में स्टेडियम लेवल कॉन्सर्ट करेंगे, ताकि उनके बेशुमार फैंस उन्हें सुनने आ सकें और सीधे स्टेज पर उनका दीदार कर सकें। खासतौर पर एक मल्टी लेवल स्टेज तैयार की जाएगी, जिससे निकलकर एक रैम्प सीधा ऑडियंस के बीच जाएगा। इससे ऑडियंस उन्हें बहुत करीब से देख पाएगी।

हाई-टेक और 360 डिग्री साउंड

इतना ही नहीं, इन कॉन्सर्ट को खास बनाने के लिए इनमें 360 डिग्री स्पैटियल ऑडियो, काइनैटिक LED फिक्सर्स, पैनारोमिक स्क्रीन्स, लेजर आरेज और स्टेडियम लेवल पर पायरोटेक्निक्स इस्तेमाल की जाएंगी। यानि तकनीक के मामले में यह इवेंट बहुत मेगा लेवल का होने वाला है, जो ना सिर्फ उनके पसंदीदा सिंगर को उनके बेहद करीब से सुनने का मौका देगा, बल्कि ऑडियो विजुअल क्वालिटी में भी किसी तरह का कॉम्प्रोमाइज नहीं किया जाएगा। टीम इनोवेशन्स के फाउंडर ने कहा कि अरिजीत के 20 साल के सफर को ट्रिब्यूट करने का इससे शानदार तरीका नहीं हो सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN