Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘पति पत्नी और पंगा 2’ के सेट पर लगी भयंकर आग, चपेट...

‘पति पत्नी और पंगा 2’ के सेट पर लगी भयंकर आग, चपेट में आया ‘हसल 5’ का सेट, वायरल हुआ वीडियो

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/05/1200x900/Pati_Patni_Aur_Panga_2_1791203208782_yUIL_1791203217838_PM1h_e251c012-daa2-46dc-9905-ca3d5833e45e_a2Ub.jpg

रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा 2’ का जल्द ही प्रीमियर होने वाला था। लेकिन प्रीमियर से पहले ही सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया।

Fire Broke Out At Pati Patni Aur Panga 2: टेलीविजन के चर्चित रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा 2’ का दूसरा सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। इस शो में मनोरंजन जगत के कई मशहूर कपल्स अपनी केमिस्ट्री और तालमेल का परीक्षण करते नजर आएंगे। इस शो से जुड़े कई प्रोमो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में अब इस शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ‘पति पत्नी और पंगा’ के सेट पर भयानक आग लग गई। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

‘पति पत्नी और पंगा 2’ के सेट पर लगी आग

रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा 2’ का जल्द ही प्रीमियर होने वाला था। लेकिन प्रीमियर से पहले ही सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, ‘पति पत्नी और पंगा 2’ के प्राइम फोकस स्टूडियो गोरेगांव, मुंबई के सेट पर भयंकर आग लग गई है। सेट पर लगी ये आग इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि इसने एक और रियलिटी शो ‘हसल 5’ के सेट को भी अपनी चपेट में ले लिया है। इससे जुड़े वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

आग पर काबू पा लिया गया

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘पति पत्नी और पंगा 2’ के सेट पर लगी आग ने बादशाह के फेमस शो ‘हसल 5’ के सेट को भी चपेट में ले लिया। हालांकि अब आग पर काबू पा लिया गया है। साथ ही आग के कारण किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है और हर कोई सुरक्षित है। फिलहाल, अभी तक सेट पर आग लगने का क्या कारण था और अभी तक इसकी वजह से कितना नुकसान हुआ है, इससे जुड़ी जानकारी सामने आनी बाकी है। वहीं, ‘पति पत्नी और पंगा 2’ के सेट पर हुए हादसे को लेकर मेकर्स की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

‘पति पत्नी और पंगा 2’ के बारे में

‘पति पत्नी और पंगा 2’ शो के बारे में बात करें तो इस शो में इस बार अर्चना पूरन सिंह-परमीत सेठी, दीपिका सिंह-रोहित राज गोयल, दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया, अर्जुन बिजलानी-नेहा स्वामी, दिशा परमार-राहुल वैद्य और शब्बीर आहलुवालिया-कांची कौल जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। शो की शुरुआत 10 अक्टूबर से होने वाली है और दर्शक इसे कलर्स टीवी के साथ-साथ जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN