Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/22/1200x900/Rahul_Dev_1782119959167_1782119962889_9afe8e55-c7f6-45dd-a12a-c48130b6a8e4.jpgसाउथ के सुपरस्टार एक्टर राहुल देव ने बताया कि क्यों बॉडी बनाना हीरो बनने की उतनी बड़ी जरूरत नहीं है जितनी आज के वक्त में बना दी गई है।
बॉलीवुड में बीते कुछ सालों से बॉडी बनाने का एक ट्रेंड सा बन गया है। एक आम मानसिकता यह बन चुकी है कि हीरो को हीरो जैसा दिखना चाहिए। जब तक हीरो की मस्कुलर बॉडी, 6 पैक एब्स और अच्छी खासी हाइट ना हो, तब तक बहुत से प्रोड्यूसर्स और कई बार तो ऑडियंस भी उसे बतौर हीरो स्वीकार नहीं कर पाती है। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? साउथ के सुपरस्टार एक्टर राहुल देव ने एक इंटरव्यू में इस सवाल का जवाब दिया था। राहुल बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में अहम किरदार करते नजर आ चुके हैं और उन्होंने साफ किया है कि हीरो बनने के लिए आपका एक हुनरमंद कलाकार होना जरूरी है।
बिलकुल जरूरी नहीं है मस्कुलर बॉडी
राहुल देव ने एक इंटरव्यू में कहा, “एक आम सोच यह बन गई है कि एक्टर हो तो मतलब 6 पैक होना चाहिए। यह मान लिया जाता है कि मस्कुलर बॉडी नहीं है तो ट्रेंड एक्टर नहीं हो आप।” साउथ के लीजेंडरी एक्टर, जिनकी खुद की काफी मस्कुलर बॉडी है, उन्होंने इस सवाल के जवाब में कहा, “पहली बात तो यह है कि बिलकुल भी जरूरी नहीं है कि बॉडी होना एक्टर बनने के लिए। बिलकुल भी नहीं है। मैं तो न्यूकमर एक्टर्स को कहता हूं कि भाई जाकर तू सीन्स पढ़। अपने सीन की प्रैक्टिस कर तू शीशे के आगे।”
इन बॉलीवुड एक्टर्स का दिया उदाहरण
राहुल देव ने स्ट्रगलिंग एक्टर्स को अभिषेक बच्चन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पंकज त्रिपाठी जैसे एक्टर्स का नाम बतौर उदाहरण बताते हुए कहा- अगर आपको वाकई एक्टिंग करनी है तो आप कविताएं पढ़िए। आप सिक्स पैक एब्स बनाने पर फोकस मत करो। यह कोई यही बात कर रहा है कि पहले सिक्स पैक होना चाहिए। अब नवाज भाई (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) के तो कोई 6 पैक नहीं हैं। मुझे तो यह लगता है कि उनसे बड़ा कोई एक्टर नहीं है। क्योंकि उनका उनकी कला पर एक अलग तरह का कंट्रोल है।
न्यूकमर एक्टर्स को दी थी यह सलाह
राहुल ने कहा- मनोज बाजपेयी हैं और पंकज त्रिपाठी जैसे बहुत सारे ऐसे एक्टर्स आपको मिल जाएंगे, जिनकी बहुत मस्कुलर बॉडी नहीं है। ये सभी एक्टर्स आपको देखने में बहुत साधारण लगते हैं लेकिन बहुत कमाल का काम करते हैं। देखकर तो हमें किसका क्या ही पता चलता है कि कौन क्या कर सकता है। जहां तक मस्कुलर एक्टर्स को इम्पॉर्टेंस मिलने की बात है तो बस इतना है कि एक अच्छा सुंदर आदमी है 6 पैक्स में तो मैगजीन्स को और एडवर्टाइजर्स को वह अच्छा लगता है। तो आप ही लोग हैं जिन्होंने उन्हें हीरो बना दिया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




