Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/11/1200x900/ott_11_09_1789121784402_7e4a99a3-0148-4c93-bdb8-d8ae8c591a8b_1789121800713_ed7254be-d9fa-4f8a-8877-bedd3319c1c9_2ce91aca-99e5-44cd-a6b0-36a34a5dbfad_d2ad0d11-5326-419a-b048-f769ba2e0619.pngअक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान रिलीज हो चुकी है। आइए जानते हैं इस क्राइम थ्रिलर रिलीज के बाद फैंस को किन 10 फिल्मों और सीरीज का इंताजर है।
प्रियदर्शन की फिल्म हैवान आज यानी 11 सितंबर को रिलीज हो गई है। फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान लीड रोल में नजर आए हैं। हैवान में अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने लंबे वक्त बाद साथ काम किया है। अब हैवान की रिलीज के बाद 10 ऐसी फिल्मों या सीरीज के नाम हम आपको बता रहे हैं जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
कैसे तय की जाती है आईएमडीबी की लिस्ट?
टॉप 10 मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों और सीरीज की ये लिस्ट आईएमडीबी द्वारा जारी की गई है। आईएमडीबी की ये लिस्ट इन फिल्मों के टाइटल पेज पर आनेवाले रियल टाइम व्यूज के आधार पर तय की जाती है। आइए जानते हैं इन फिल्मों का नाम।
1.दायरा
रिलीज डेट: 18 सितंबर
फिल्म का नाम: इस फिल्म में करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। दायरा एक क्राइम थ्रिलर फिल्म होगी।
2. द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट
रिलीज डेट: 25 सितंबर
फिल्म के बारे में: लिस्ट में दूसरे नंबर पर सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया और अनूप सोनी की फिल्म द वन है। ये एक एक्शन एडवेंचर फैंटेसी फिल्म है। फिल्म को दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने डायरेक्ट किया है। द वन बॉलीवुड की पहली फिल्म है जिसमें छठ पूजा की आस्था को दिखाते हुए गाना रिलीज किया गया है।
3. वाइब
रिलीज डेट: 18 सितंबर
फिल्म के बारे में: वाइब एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। फिल्म को कुणाल खेमू ने डायरेक्ट किया है। डायरेक्शन के साथ-साथ कुणाल खेमू एक्टिंग करते भी नजर आएंगे। कुणाल खेमू के साथ फिल्म में प्रीति जिंटा नजर आएंगी।
4. दृश्यम: द कॉन्क्लूजन
रिलीज डेट: 2 अक्टूबर
फिल्म के बारे में: अभिषेक पाठक की दृश्यम: द कॉन्क्लूजन एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है। ये फिल्म दृश्यम सीक्वल का तीसरा पार्ट है। फिल्म में अजय देवगन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, तबू और रजत कपूर जैसे कलाकार नजर आएंगे।
5.नवमाई: वांचो वॉरियर
रिलीज डेट: 18 सितंबर
फिल्म के बारे में: नवमाई: द वांचो वॉरियर अरुणाचल प्रदेश की पृष्ठभूमि पर बनी एक वॉर ड्रामा फिल्म है। फिल्म को जोवी वांगजिन वांगसा ने डायरेक्ट किया है। जोवी पेशे से एक डॉक्टर हैं। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में उन्हें लगभग 8 साल का लंबा समय लगा है।
6. द पैराडाइज
रिलीज डेट: 24 सितंबर
फिल्म के बारे में: ये एक तेलुगु भाषा की एक्शन पीरियॉडिक ड्रामा है। फिल्म को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में नानी, मोहन बाबू और सोनाली कुलकर्णी जैसे कलाकार नजर आएंगे।
7. लस्ट स्टोरीज 3
रिलीज डेट: 18 सितंबर
सीरीज के बारे में: ये एक एडल्ट रोमांटिक ड्रामा सीरीज है। लस्ट स्टोरीज 3 अलग-अलग कहानियों का संग्रह है। इस सीरीज को शकुन बत्रा, विशाल भारद्वाज और विक्रमादित्य मोटवाने ने डायरेक्ट किया है। सीरीज में कोंकणा सेन शर्मा, विजय वर्मा, राधिका आप्टे और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार नजर आएंगे। सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
8. रणबाली
रिलीज डेट: 16 अक्टूबर
फिल्म के बारे में: रणबाली एक तेलुगु पीरियॉडिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म को राहुल सांकृत्यायन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगे।
9. हुंकार: द रोर
रिलीज डेट: 25 सितंबर
सीरीज के बारे में: ये एक हिंदी क्राइम थ्रिलर सीरीज है। फिल्म को हीराज मरफतिया और नित्या मेहरा ने बनाया है। फिल्म में देवेन्द्र पटे, विदुषी और अभिनव चतुवेर्दी जैसे कलाकार नजर आएंगे। सीरीज जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
10. OM चैप्टर 1: उधिरम-द ब्लड वुड
रिलीज डेट: 16 अक्टूबर
फिल्म के बारे में: ये एक तमिल भाषा की एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म को राजकुमार पेरियासामी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में ममूटी, धनुष और श्रीलीला जैसे कलाकार नजर आएंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




