Home BUSINESS NEWS HINDI ₹200 से कम के 3 शेयरों पर एक्सपर्ट बुलिश! क्या बन सकते...

₹200 से कम के 3 शेयरों पर एक्सपर्ट बुलिश! क्या बन सकते हैं अगले मल्टीबैगर?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

शेयर बाजार में इस सप्ताह जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सप्ताह की शुरुआत में निवेशकों का उत्साह चरम पर था और निफ्टी तथा सेंसेक्स लगातार 5 कारोबारी सत्र तक बढ़त बनाते रहे। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से भारतीय बाजारों में खरीदारी का माहौल बना। हालांकि, सप्ताह के अंतिम दिन आईटी शेयरों में भारी बिकवाली के कारण बाजार दबाव में आ गया। इसके बावजूद प्रमुख सूचकांक साप्ताहिक आधार पर 1.5 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज करने में सफल रहे, जो बाजार की मजबूती को दर्शाता है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

इस बीच एक्सपर्ट की नजर अब उन शेयरों पर है, जो कम कीमत में बेहतर रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं। आनंद राठी के टेक्निकल रिसर्च एक्सपर्ट मेहुल कोठारी ने ₹200 से कम कीमत वाले कुछ ऐसे शेयर सुझाए हैं, जिनमें आने वाले समय में अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है। एक्सपर्ट का मानना है कि बाजार में गिरावट आने पर खरीदारी की रणनीति अभी भी फायदेमंद साबित हो सकती है।

मेहुल कोठारी के अनुसार निफ्टी ने 23,800 के महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस स्तर को पार करके सकारात्मक संकेत दिए हैं। हालांकि, 24,100 से 24,150 के बीच का स्तर अभी भी बड़ी चुनौती बना हुआ है। अगर निफ्टी इस स्तर के ऊपर मजबूती से बंद होता है, तो बाजार में एक नई तेजी देखने को मिल सकती है। दूसरी तरफ 23,700 से 23,500 का क्षेत्र मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है। इसलिए एक्सपर्ट का कहना है कि बाजार में छोटी-मोटी गिरावट को घबराने की बजाय खरीदारी के अवसर के रूप में देखना चाहिए।

बैंक निफ्टी की बात करें तो यह भी मजबूती दिखा रहा है। 57,500 से 58,000 का स्तर फिलहाल बड़ी बाधा बना हुआ है। अगर यह स्तर टूटता है, तो बैंकिंग शेयरों में नई तेजी शुरू हो सकती है। वहीं 57,000 का स्तर निकटतम सपोर्ट माना जा रहा है।

अब बात करते हैं, उन शेयरों की जिन्हें मेहुल कोठारी ने खरीदने की सलाह दी है। सबसे पहले इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) का नाम सामने आया है। एक्सपर्ट ने इसे लगभग ₹35 के स्तर पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए ₹33 का स्टॉप लॉस और ₹39 का लक्ष्य रखा गया है। बैंकिंग सेक्टर में सुधार और सरकारी बैंकों में बढ़ती दिलचस्पी के चलते इस शेयर में तेजी की संभावना जताई जा रही है।

दूसरा शेयर मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया है। यह शेयर करीब ₹38 के आसपास कारोबार कर रहा है और एक्सपर्ट ने इसे ₹41.40 के लक्ष्य के लिए खरीदने की सलाह दी है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में लगातार बढ़ती मांग और कंपनी के मजबूत बिजनेस मॉडल को इसके पीछे की बड़ी वजह माना जा रहा है।

तीसरा शेयर सैफायर फूड्स है, जो KFC और Pizza Hut जैसे ब्रांड्स का संचालन करती है। इस शेयर को ₹187 के आसपास खरीदने की सलाह दी गई है और इसका लक्ष्य ₹210 रखा गया है। फूड और क्विक सर्विस रेस्टोरेंट सेक्टर में तेजी को देखते हुए इसमें अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

एक्सपर्ट का मानना है कि बाजार में अभी भी सकारात्मक रुख बना हुआ है। हालांकि, निवेशकों को किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले अपनी जोखिम क्षमता और वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लेनी चाहिए। सही रणनीति और धैर्य के साथ कम कीमत वाले ये शेयर आने वाले समय में बेहतर कमाई का अवसर बन सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN