Home BUSINESS NEWS HINDI ₹22 वाले शेयर में लगा 20% का अपर सर्किट, एलन मस्क की...

₹22 वाले शेयर में लगा 20% का अपर सर्किट, एलन मस्क की कंपनी से जुड़ा है कनेक्शन

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Blue Cloud Softech Solutions share: सप्ताह के दूसरे दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के बीच कुछ पेनी कैटेगरी के शेयर रॉकेट की तरह बढ़े। इनमें से एक शेयर ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस का है। इस कंपनी के शेयर में मंगलवार को लगातार दूसरे सेशन में 20% का अपर सर्किट लगा। इस वजह से बीएसई पर यह स्मॉल-कैप स्टॉक ₹25.96 प्रति शेयर पर पहुंच गया। मजबूत ट्रेडिंग वॉल्यूम के कारण ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस के शेयर दो सेशन में 40% बढ़ा है।

शेयर में तेजी की वजह

शेयर में यह तेजी कंपनी द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र में संभावित कारोबारी अवसरों की तलाश को लेकर की गई घोषणा के बाद आई है। जानकारों की मानें तो AI सेक्टर से जुड़ी किसी भी सकारात्मक खबर पर निवेशकों की रुचि तेजी से बढ़ रही है, लेकिन अंतिम समझौते और वास्तविक कारोबारी प्रगति पर नजर बनाए रखना जरूरी होगा।

किस कंपनी के साथ बात

कंपनी ने हाल ही में बताया कि वह एलन मस्क की कंपनी SpaceX International Ltd. के साथ AI तकनीक से जुड़े संभावित सहयोग और व्यावसायिक अवसरों का प्रारंभिक मूल्यांकन कर रही है। ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक ने यह भी साफ किया कि मौजूदा चर्चा पूरी तरह गैर-बाध्यकारी है और इससे किसी भी पक्ष पर भविष्य में कोई व्यावसायिक समझौता करने की बाध्यता नहीं बनती। इस खबर के बाद निवेशकों में खरीदारी का उत्साह बढ़ गया।

कंपनी ने 22 जून को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, “यह डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम में रणनीतिक मौकों को तलाशने पर कंपनी के लगातार फोकस को दिखाता है।” कंपनी ने आगे स्पष्ट किया कि शुरुआती बातचीत का मकसद केवल संभावित बिजनेस के मौकों का मूल्यांकन करना है और इससे किसी भी पक्ष पर कोई बाध्यकारी दायित्व नहीं बनता है कि वे किसी लेन-देन, जॉइंट वेंचर, निवेश, पार्टनरशिप या पक्के समझौते में शामिल हों।

शेयर का परफॉर्मेंस

अगर परफॉर्मेंस की बात करें तो ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस के शेयर की कीमत में एक महीने में 36% और तीन महीनों में 38% की बढ़ोतरी हुई है। स्मॉल-कैप स्टॉक छह महीनों में 3% बढ़ा है जबकि साल-दर-साल (YTD) आधार पर इसमें 19% की बढ़ोतरी हुई है। ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक के शेयर की कीमत एक साल में 13% गिरी है और दो साल में 70% से अधिक गिरावट है।

कंपनी के शेयर की कीमत ने पिछले पांच वर्षों में 465% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। नवंबर 2025 में यह शेयर 38 रुपये पर था। जनवरी 2026 में शेयर की कीमत 16.51 रुपये पर थी। यह दोनों भाव शेयर के 52 हफ्ते का हाई और लो है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN