Home - ₹3599 में सालभर का रिचार्ज, ऊपर से 320GB एक्स्ट्रा डेटा, फ्री AI;...

₹3599 में सालभर का रिचार्ज, ऊपर से 320GB एक्स्ट्रा डेटा, फ्री AI; Jio के इस प्लान ने Airtel और Vi की बढ़ाई टेंशन

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Jio ने 10वीं सालगिरह पर 3599 रुपए के एनुअल रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 120GB बोनस डेटा, OTT और 18 महीने का गूगल जैमिनी प्रो दे रहा है। जानें Airtel, Jio और Vi के 3599 रुपए प्लान वाले प्लान किसका प्लान फायदेमंद।

रिलायंस जियो ने अपनी 10वीं सालगिरह को प्रीपेड यूज़र्स के लिए एक बड़े जश्न में बदल दिया है। कंपनी ने एक ‘मेगा एनिवर्सरी ऑफर’ पेश किया है, जिसमें 3,599 रुपए के सालाना प्लान के साथ यूजर्स को 120GB एक्स्ट्रा डेटा, OTT सब्सक्रिप्शन, AI टूल्स और पार्टनर वाउचर जैसे फायदे मिल रहे हैं। वहीं इसी कीमत में Airtel और Vodafone Idea (Vi) भी सालभर की वैलिडिटी वाले प्लान दे रही हैं। हालांकि तीनों के प्लान की कीमत एक जैसी है, लेकिन मिलने वाले फायदे में काफी अंतर है। ऐसे में सवाल है कि ₹3,599 खर्च करने पर Jio, Airtel और Vi में से किसका प्लान सबसे ज्यादा फायदे का है? आइए आसान भाषा में पूरा हिसाब समझते हैं।

Jio का 3,599 रुपए वाला प्लान क्यों है खास?

Reliance Jio अपनी Anniversary Offer के तहत मौजूदा 3,599 रुपए Annual Plan में कई अतिरिक्त फायदे जोड़े हैं। प्लान की वैलिडिटी 365 दिन है और इसमें हर दिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। यानी पूरे साल में बेस प्लान के तहत कुल 912.5GB डेटा मिलता है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉल और हर दिन 100 SMS मिलते हैं। जिन यूजर्स के पास 5G फोन है उन्हें प्लान के नियमों के मुताबिक अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलता है। Jio के इस एनिवर्सरी ऑफर की सबसे बड़ी खासियत इसका 120GB Bonus Data है। यह डेटा एक साथ नहीं मिलता, बल्कि हर महीने 10GB के हिसाब से 12 महीनों तक दिया जाता है। यूजर इसे MyJio ऐप में मिलने वाले Data Booster Vouchers के जरिए इस्तेमाल कर सकता है।

Jio ने इस प्लान में मनोरंजन का भी खास ध्यान रखा है। प्लान में JioHotstar Mobile+ Hollywood सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा 12 JioTV Pro Pack Vouchers दिए जाते हैं, जिनसे JioTV ऐप पर 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनलों का एक्सेस मिलता है। Jio के इस Anniversary Plan में सबसे ज्यादा चर्चा Google Gemini Pro की हो रही है। प्लान के साथ 18 महीने का Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके साथ 5TB क्लाउड स्टोरेज और एडवांस AI फीचर्स का फायदा दिया जा रहा है। इसके अलावा Jio यूजर्स को 50GB JioAICloud स्टोरेज भी मिलता है।

Airtel के 3,599 रुपए वाले प्लान में मिलते हैं ये फायदे

अब बात करते हैं Airtel की। कंपनी का 3,599 रुपए वाला एनुअल प्लान भी 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें रोज 2GB डेटा, हर दिन 100 SMS और अनलिमिटेड 5G का फायदा मिलता है। प्लान में 12 महीने का Adobe Express Premium दिया जाता है। इसके अलावा Airtel Safe के जरिए Spam Call Alerts, Fraud Link Blocking और OTP से जुड़े बैंक फ्रॉड से सुरक्षा जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा यूजर्स को HelloTunes और Airtel Xstream Play का कंटेंट भी मिलता है, जिसमें फिल्में, शोज और लाइव टीवी शामिल हैं।

Vi का 3,599 रुपए वाला प्लान किसके लिए बेहतर?

Vodafone Idea यानी Vi भी 3,599 रुपए का 365 दिन वाला प्लान ऑफर कर रही है। इसमें रोज 2GB डेटा मिलता है। हालांकि Vi ने इस प्लान को दूसरे तरीके से खास बनाया है। इसमें रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक Half-Day Unlimited Data मिलता है। यानी सुबह के समय ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह फीचर काफी काम का हो सकता है। इसके अलावा Weekend Data Rollover की सुविधा भी मिलती है। यानी सोमवार से शुक्रवार के दौरान बचा हुआ डेटा शनिवार और रविवार को इस्तेमाल किया जा सकता है।

Jio vs Airtel vs Vi: तीनों प्लान में किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा ?

अगर तीनों कंपनियों के ₹3,599 Annual Recharge को एक साथ देखें, तो कीमत और वैलिडिटी समान हैं, लेकिन फायदे अलग-अलग हैं। Jio में 2.5GB रोजाना डेटा और 120GB बोनस डेटा मिलता है, यानी की जियो यूजर्स को 320.5 GB डेटा मिलता है। जबकि Airtel और Vi में 2GB प्रतिदिन डेटा है। Jio उन लोगों के लिए ज्यादा आकर्षक है जिन्हें ज्यादा डेटा के साथ OTT, AI और Cloud Storage चाहिए। Airtel उन यूजर्स को पसंद आ सकता है जो Adobe Express, Security और Entertainment फीचर्स को प्राथमिकता देते हैं। वहीं Vi उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है जिन्हें सुबह ज्यादा डेटा चाहिए या Weekend Data Rollover का फायदा उठाना है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN