Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- रुपये की कमजोरी, विदेशी निवेशकों की ओर से डॉलर निकालना, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी चर्चाओं के कारण साउथ कोरिया के बाजार में बढ़ता निवेश, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी जैसे कई कारणों से भारतीय बाजार पर दबाव बना हुआ है
Multibagger Penny Stock: भारतीय शेयर बाजार में पिछले काफी समय से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी जैसे प्रमुख इंडेक्स पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। रुपये की कमजोरी, विदेशी निवेशकों की ओर से डॉलर निकालना, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी चर्चाओं के कारण साउथ कोरिया के बाजार में बढ़ता निवेश, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी जैसे कई कारणों से भारतीय बाजार पर दबाव बना हुआ है। हालांकि, इस कमजोर बाजार में भी कुछ शेयरों ने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक नाम- एम्पावर इंडिया लिमिटेड (Empower India Ltd) का है।
बीते पांच कारोबारी दिन में इसमें लगातार तेजी देखी जा रही है और इस दौरान यह शेयर करीब 30 पर्सेंट तक चढ़ गया है। आज शुक्रवार को कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर लगभग 5 पर्सेंट तक चढ़कर 1.91 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, लॉन्ग टर्म में भी इस कंपनी के शेयर ने पिछले 4 साल में जबरदस्त तेजी दिखाई है। चार पहले इस शेयर की कीमत मात्र 15 पैसे की थी। आइए जानते हैं डिटेल में…
15 पैसे से बढ़कर 1.92 रुपये पर पहुंचा शेयर
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 7 नवंबर 2022 को एम्पावर इंडिया का शेयर करीब 15 पैसे पर बंद हुआ था। वहीं, दी गई रिपोर्ट के अनुसार, शेयर की कीमत बढ़कर 1.92 रुपये तक पहुंच गई। इस तरह करीब चार साल में शेयर ने लगभग 1,180% का रिटर्न दिया। यानी अगर किसी निवेशक ने चार साल पहले 1 लाख रुपये लगाकर शेयर खरीदे होते और बताई गई कीमतों पर निवेश बनाए रखा होता, तो उसका निवेश बढ़कर लगभग 12.80 लाख रुपये हो सकता था। बता दें कि BSE पर एम्पावर इंडिया के शेयर का 52 वीक के हाई 2.83 रुपये और 52 वीक के लो 1.03 रुपये रहा। शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे तक शेयर में करीब 39.92 लाख शेयरों का कारोबार हुआ था।
बाजार में गिरावट के बावजूद दिखी तेजी
रिपोर्ट के मुताबिक, शेयर बाजार में कमजोरी के बीच भी एम्पावर इंडिया के शेयर में तेजी देखने को मिली। कारोबारी दिन की शुरुआत में शेयर 1.85 रुपये पर खुला और कुछ ही मिनटों में 1.93 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया। इस दौरान शेयर 5% के अपर सर्किट पर भी पहुंचा। अपर सर्किट का मतलब है कि किसी शेयर की कीमत एक दिन में तय सीमा से ज्यादा नहीं बढ़ सकती।
निवेशकों के लिए जरूरी बात
एम्पावर इंडिया एक कम कीमत वाला पेनी स्टॉक है। ऐसे शेयरों में तेजी से उतार-चढ़ाव हो सकता है और इनमें निवेश करना जोखिम भरा होता है। सिर्फ पुराने रिटर्न देखकर निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए। निवेश से पहले कंपनी के कारोबार, वित्तीय नतीजों और शेयर की मौजूदा स्थिति की जांच जरूर करें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




