Home rss business hindi ₹95 के शेयर वाली कंपनी को मिले 2 बड़े ऑर्डर, आपके पोर्टफोलिये...

₹95 के शेयर वाली कंपनी को मिले 2 बड़े ऑर्डर, आपके पोर्टफोलिये में है?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

इस परियोजना के लिए भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्जिम बैंक) द्वारा 7.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर की लोन फैसलिटीज (लाइन ऑफ क्रेडिट) उपलब्ध कराई जाएगी। एनबीसीसी, परियोजना प्रबंधन परामर्श एवं रियल एस्टेट कारोबार में सक्रिय है।

जून तिमाही में कुल 9 ठेका मिला

एनबीसीसी ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में अलग-अलग निर्माण परियोजनाओं के लिए 955.13 करोड़ रुपये के ठेके दिए हैं। कंपनी ने कहा कि 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही के दौरान उसने 955.13 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों के ठेके प्रदान किए। एनबीसीसी ने पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कुल नौ ठेके दिए। हालांकि, कंपनी ने ठेके हासिल करने वाली कंपनियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी NBCC लिमिटेड को लगभग ₹801.20 करोड़ (GST को छोड़कर) के दो घरेलू प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी ऑर्डर मिले हैं। इनमें से बड़ा ऑर्डर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से मिला है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने NBCC लिमिटेड को जो ऑर्डर दिया है, उसकी कीमत ₹780.38 करोड़ है। बता दें कि आंध्र प्रदेश के अमरावती में नेलापाडु में RBI ऑफिस कॉम्प्लेक्स और इनावोलू में अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए रिहायशी सुविधाएं बनाने के लिए कंसल्टेंसी सेवाएं शामिल हैं।

इसके अलावा, NBCC को एक अन्य ऑर्डर ओडिशा स्कूल एजुकेशन प्रोग्राम अथॉरिटी से मिला है। इसके तहत ओडिशा के अलग-अलग जिलों में DA-JGUA स्कीम के तहत हॉस्टल बनाने के लिए ₹20.82 करोड़ का ऑर्डर भी मिला है।

सेशेल्स में 1008 आवास बनाने का ठेका मिला

NBCC लिमिटेड ने सेशेल्स में 1,008 किफायती आवास विकसित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी ने कहा कि उसने सेशेल्स गणराज्य की सरकार के साथ ‘इले ऑरोर हाउसिंग परियोजना’ के निर्माण के लिए समझौता किया है। इस परियोजना में संबंधित इंफ्रा स्ट्रक्चर के साथ 1,008 किफायती आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जाएगा।

NBCC लिमिटेड के शेयर का परफॉर्मेंस

NBCC लिमिटेड के शेयर की बात करें तो यह 94.70 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 1.30% बढ़कर 95.93 रुपये पर था। इंट्रा-डे में शेयर 96.29 रुपये का था। मार्च 2026 में शेयर 77.17 रुपये पर था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 126 रुपये है।

11 अगस्त को होगी बैठक

NBCC लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को होगी। बैठक के दौरान 30 जून 2026 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी के अनऑडिटेड फाइनेंशियल रिजल्ट्स (स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड) पर विचार करना। इसके अलावा, फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए पेड-अप इक्विटी शेयरों पर पहले अंतरिम डिविडेंड (अगर कोई हो) पर विचार किया जाएगा। इसकी भी घोषणा उसी दिन होने वाली है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN