Home LIFESTYLE NEWS HINDI अक्टूबर में मिल रहा लॉन्ग वीकेंड, 3-4 दिन में इन खूबसूरत जगहों...

अक्टूबर में मिल रहा लॉन्ग वीकेंड, 3-4 दिन में इन खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर घूमने-फिरने के लिए ऑफिस से छुट्टियां लेने में झिझक रहे हैं तो अक्टूबर के महीने में लॉन्ग वीकेंड मिल रहे हैं। इस दौरान आप ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां देखिए 3-4 दिन में घूमने के लिए खूबसूरत जगह।

रोजाना की भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ दिन का ब्रेक लेना बहुत जरूरी है। शांति में कुछ देर समय बिताने के लिए हर कोई किसी शांत जगह पर जाना चाहता है। लेकिन ऑफिस से छुट्टियां ना मिलने कि वजह से अक्सर लोग कहीं घूमने की प्लानिंग करने से पहले कई बार सोचते हैं। भागदौड़ से दूर कुछ दिन सुकून से बिताना चाहते हैं तो अक्टूबर में आने वाला लॉन्ग वीकेंड आपके लिए बढ़िया मौका साबित हो सकता है। अक्टूबर के महीने में गांधी जयंती, दशहरा या महा अष्टमी और महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 3 से 4 दिन का लॉन्ग वीकेंड मिल रहा है। ऐसे में आप यहां बताई 5 जगहों पर आप तीन से चार दिन की छुट्टियों में ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

3-4 दिन लॉन्ग वीकेंड पर घूमने के लिए अच्छी जगह

1) चकराता, उत्तराखंड- दिल्ली से 330 किलोमीटर दूर ये जगह घूमने-फिरने के लिए काफी फेमस है, ये उन ऑफबीट डेस्टिनेशन में आती है, जहां आपको सुकून और शांति दोनों मिलेंगे। यहां पहुंचने के लिए 7 से 8 घंटे लगेंगे। चकराता गांव घूमने के लिहाज से बढ़िया जगह मानी जाती है। क्योंकि इस जगह पर भीड़-भाड़ कम होती है इसलिए शांति में समय बिताने वालों के लिए ये बेहतरीन प्लेस है।

2) कनाताल, उत्तराखंड- घुमक्कड़ों के लिए ये जगह बहुत सुंदर है। यहां के पहाड़ हर किसी को लुभाते हैं। शांति और सुकून वाली किसी जगह को खोज रहे हैं तो कनाताल जाएं। इस हिल स्टेशन पर बहुत कम लोग जाते हैं इसलिए शांति में समय बिताने के लिए ये जगह बेहतरीन है। ये दिल्ली से 310 किलोमीटर दूर है और 7 से 8 घंटे दूर है।

3) चैल, हिमाचल प्रदेश- इस सुंदर जगह दिल्ली से 335 किलोमीटर दूर है, जहां पहुंचने में 8 से 9 घंटे लगते हैं। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित एक बेहद खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन है, जो शिमला से करीब 44 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ये ब्रिटिश राज के दौरान पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंह ने अपनी गर्मियों की छुट्टियों के लिए बनाई गई थी। शिमला और कुफरी जैसे व्यस्त हिल स्टेशनों के मुकाबले यहां कम भीड़भाड़ होती है, जिससे यह सुकून भरा समय बिताने के लिए बेहतरीन प्लेस है।

4) शानगढ़, हिमाचल प्रदेश- शानगढ़ हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की खूबसूरत सैंज घाटी में स्थित एक शांत और ऑफबीट पहाड़ी गांव है। ये दिल्ली से 515 किलोमीटर दूर है, जहां तक पहुंचने में लगभग 11 से 12 घंटे लगते हैं। यह देवदार के जंगलों से घिरा हुआ एक विशाल और हरा-भरा घास का मैदान है, जिसे ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ भी कहा जाता है। नेचर लवर्स के लिए ये जगह बहुत अच्छी है।

5) बरोट घाटी, हिमाचल प्रदेश- दिल्ली से बरोट 510 किलोमीटर दूर है। इस जगह पर पहुंचने में 11 से 12 घंटे लगते हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में उहल नदी के किनारे पर बसी एक बेहद शांत और खूबसूरत ऑफबीट जगह है। बारोट धीरे-धीरे एक फेमस पिकनिक डेस्टिनेशन बनता जा रहा है, जहां पर्यटक अपने परिवार के साथ आराम से समय बिता सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN