Home LIFESTYLE NEWS HINDI एंटीलिया गणेश पूजा में श्लोका मेहता का बंधनी-लहरिया लुक, लें स्टाइल टिप्स

एंटीलिया गणेश पूजा में श्लोका मेहता का बंधनी-लहरिया लुक, लें स्टाइल टिप्स

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अंबानी फैमिली के गणपति सेलिब्रेशन में श्लोका मेहता का देसी अंदाज देखने लायक था। रंग-बिरंगे कपड़ों से लेकर खूबसूरत ज्वेलरी तक, उनका पूरा लुक फेस्टिव सीजन के लिए फैशन इंस्पिरेशन दे रहा था।

अंबानी फैमिली के घर गणपति सेलिब्रेशन हो और फैशन की चर्चा ना हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। हर बार परिवार की महिलाएं अपने खूबसूरत पारंपरिक कपड़ों और गहनों से सबका ध्यान खींच लेती हैं। इस बार श्लोका मेहता ने भी अपने देसी अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरीं।

श्लोका का लुक काफी रंगीन था और उसमें गुजराती स्टाइल साफ नजर आ रहा था। खास बात यह थी कि उनका लुक बहुत ज्यादा भारी या ओवर नहीं लग रहा था। कपड़ों के सुंदर डिजाइन और ज्वेलरी ने इसे और खास बना दिया। अगर आप भी त्योहार पर कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं, जिसमें रंग भी हों और देसी टच भी, तो श्लोका का यह लुक आपके लिए अच्छा आइडिया हो सकता है।

रंगों का खूबसूरत मेल

श्लोका ने ऑरेंज और सनसेट येलो कलर का खूबसूरत लहंगा-साड़ी पहनी थी। दोनों रंग साथ में काफी अच्छे लग रहे थे और त्योहार के माहौल के लिए एकदम सही थे। उनके कपड़ों में गुजराती स्टाइल की झलक देखने को मिली। बंधनी प्रिंट के साथ लहरिया जैसी डिजाइन भी इसमें नजर आ रही थी। अलग-अलग रंगों और डिजाइनों का यह कॉम्बिनेशन उनके लुक को काफी खास बना रहा था।

बंधनी और लहरिया

श्लोका के लहंगा-साड़ी में बंधनी के साथ लहरिया डिजाइन भी है। ये दोनों ही गुजराती और राजस्थानी कपड़ों में काफी पसंद की जाने वाली डिजाइन हैं। कपड़े पर बनी ये डिजाइन पूरे लुक को और रंगीन बना रही है। अगर आपको भी त्योहारों पर कलरफुल कपड़े पहनना पसंद है, तो बंधनी या लहरिया डिजाइन वाला लहंगा, साड़ी या दुपट्टा ट्राई कर सकती हैं।

लहंगा-साड़ी का बॉर्डर

श्लोका के लहंगा-साड़ी का बॉर्डर भी काफी खूबसूरत है। इस पर रंग-बिरंगे फूलों के साथ मोर की डिजाइन बनी हुई है। बॉर्डर की यह डिजाइन कपड़ों को रिच लुक दे रही है। खास बात यह है कि बाकी लुक को सिंपल रखा गया था, इसलिए बॉर्डर और कपड़ों की डिजाइन ज्यादा अच्छे से नजर आ रही थी।

गले में पहना खूबसूरत पोल्की नेकलेस

कपड़ों के साथ श्लोका की ज्वेलरी भी काफी शानदार थी। उन्होंने गले में बड़ा और खूबसूरत पोल्की डायमंड चोकर पहना था। इसके साथ मैचिंग ड्रॉप ईयररिंग्स और हाथों में कई पतली चूड़ियां पहनी थीं। ज्वेलरी काफी स्टाइलिश थी, लेकिन इतनी ज्यादा नहीं कि कपड़ों की खूबसूरती ही छिप जाए। कपड़ों और ज्वेलरी का बैलेंस काफी अच्छा था।

बालों को रखा बिल्कुल सिंपल

जब कपड़े और ज्वेलरी दोनों ही काफी स्टाइलिश हों, तो बालों को बहुत ज्यादा सजाने की जरूरत नहीं होती। श्लोका ने भी अपने हेयरस्टाइल को सिंपल रखा। उन्होंने बीच की मांग निकालकर बालों को सलीके से स्टाइल किया। इससे उनका चेहरा साफ नजर आ रहा था और पूरा फोकस उनके कपड़ों और ज्वेलरी पर भी बना रहा।

स्टाइल टिप्स

  1. श्लोका का यह लुक एकदम फेस्टिव, कलरफुल और एलिगेंट है। खास बात यह है कि इसमें देसी स्टाइल के साथ मॉडर्न टच भी देखने को मिल रहा है।
  2. श्लोका का यह लुक उन महिलाओं के लिए अच्छा इंस्पिरेशन है, जिन्हें त्योहारों पर थोड़ा कलरफुल और देसी लुक पसंद है। इसके लिए आपको सिर से पैर तक बहुत ज्यादा भारी कपड़े या ज्वेलरी पहनने की जरूरत नहीं है।
  3. आप भी एक कलरफुल साड़ी या लहंगा-साड़ी चुन सकती हैं, जिसमें बंधनी या लहरिया जैसी डिजाइन हो। इसके साथ एक अच्छा चोकर, झुमके और कुछ चूड़ियां पहनें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN