Home rss sports hindi अक्षर पटेल का T20 क्रिकेट में ऐतिहासिक डबल, ऐसा करने वाले बने...

अक्षर पटेल का T20 क्रिकेट में ऐतिहासिक डबल, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय ऑलराउंडर

6
0

Source :- KHABAR INDIATV

भारतीय टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने क्रिकेट में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 30 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए चौथे टी20 मैच के दौरान उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय ऑलराउंडर बन गए हैं, जिनके नाम टी20 फॉर्मेट में 3000 से ज्यादा रन और 300 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने यह खास उपलब्धि न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलन का विकेट लेकर हासिल की। हालांकि इस मैच में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों 87 रनों से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन पांच मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया अभी भी 3-1 से आगे चल रही है क्योंकि शुरुआती तीनों मैच भारत ने ही जीते थे।

दिग्गज ऑलराउंडर की लिस्ट में शामिल हुआ अक्षर पटेल का नाम

टी20 क्रिकेट में 300 विकेट और 3000 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दुनिया के बहुत कम खिलाड़ियों के नाम है और अब इस खास लिस्ट में अक्षर पटेल का नाम भी शामिल हो गया है। इस शानदार लिस्ट में राशिद खान, सुनील नरेन और आंद्रे रसेल जैसे दुनिया के बड़े-बड़े ऑलराउंडर पहले से मौजूद हैं। अक्षर पटेल ने टी20 क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 345 मैचों में 300 विकेट लिए हैं, साथ ही 21.94 के औसत और 134.43 के स्ट्राइक रेट से कुल 3818 रन भी बनाए हैं, जिसमें उनके 9 अर्धशतक भी शामिल हैं।

चौथे टी20 में सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए अक्षर पटेल

चौथे मुकाबले में अक्षर पटेल बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 7 रन बनाकर न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर की गेंद पर आउट हो गए। इस मैच में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 107 रनों की तूफानी पारी खेली और माइकल ब्रेसवेल ने भी सिर्फ 25 गेंदों में 65 रन बनाए। इन दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए ताबड़तोड़ 115 रन जोड़े और टीम को 7 विकेट पर 259 रनों के बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा बनाया गया यह सबसे बड़ा स्कोर है। इसके जवाब में उतरी भारतीय टीम बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं पाई और 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर सिर्फ 172 रन ही बना सकी।

यह भी पढ़ें

कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को क्यों नहीं मिल रहा मौका? स्पिन कोच बहुतुले का सामने आया चौंकाने वाला बयान

यशस्वी जायसवाल को क्या हुआ! डक पर हुए आउट, टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

Latest Cricket News

SOURCE : KHABAR INDIAN TV