Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अगर मुझसे कोई कमी रही हो तो…सलमान खान ने पिता सलीम से...

अगर मुझसे कोई कमी रही हो तो…सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/18/1200x900/ssa_1792307342510_zrbS_1792307352595_mKLG_ea1f1da4-943c-4ca8-921c-10ad1d0dcbca_TgHF.jpg

सलमान खान ने लेटेस्ट बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में कई इमोशनल बातें शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने हाल ही में अपने पिता सलीम से माफी मांगी है।

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट वीकेंड का वार में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स के साथ काफी बातें की। उन्होंने जहां कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई। वहीं अपने कुछ एक्सपीरियंस भी शेयर किए। अब सलमान ने इस दौरान बताया कि कैसे उन्होंने अपने पिता को सॉरी कहा था।

सलमान ने मांगी माफी

सलमान ने कहा, ‘हम सबके मन में कुछ अफसोस होता है जैसे एक दिन मैं अपने पापा के साथ बात कर रहा था। हम चिल कर रहे थे और मैंने उनसे कहा कि बतौर बेटा अगर मैंने कभी आपको कुछ गलत कहा है या कभी आपके फेल महसूस करवाया है तो प्लीज मुझे माफ करदो।’

आसिफ ने बयां किया अपना दर्द

इसी दौरान आसिफ खान बोलते हैं कि उन्हें भी एक बात का अफसोस है कि अपने भाई को लेकर। आसिफ ने बताया कि पहले उनके भाई घर संभालते थे। लेकिन फिर उन्हें शराब की लत लग गई। एक दिन घर में उनके बीच लड़ाई हो गई और ऐसे में उन्होंने अपने भाई पर हाथ उठा दिया था। आसिफ ने कहा कि मैं अब अपने भाई से माफी मांगना चाहता हूं।

सलमान ने दी सलाह

सलमान फिर आसिफ को सलाह देते हैं कि भाई के साथ सुलह करने में देरी ना करें। जब ऐसी चीजें होती हैं तो उसे तुरंत सॉल्व कर लें। अगर आप अगले ही दिन सब ठीक कर देते तो आप अपने भाई के साथ काफी टाइम स्पेंड करते।

सलमान ने इसी दौरान यह भी बताया कि कैसे उनके नाना उनके पापा सलीम और मां सलमा से नाराज थे। दरअसल, सलमान ने बताया कि उनके नाना उनके पैरेंट्स की शादी के खिलाफ थे। वह बोले, ‘जब मेरे माता-पिता की शादी हुई तो उसमें धर्म को लेकर कोई दिक्कत नहीं थी। उसमें सिर्फ जो मेरे नाना थे, वो इस बात से खफा थे कि यार इनकी शादी एक गुड लुकिंग आदमी से हो रही है जो एक्टर बनना चाह रहा है और फिल्म इंडस्ट्री में है। उसके ऊपर उन्हें ऐतराज था।’

प्रोफेशनल लाइफ

सलमान की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह अब फिल्म मातृभूमि में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN