Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार The Paradise OTT Release: ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार ‘द पैराडाइज’,...

The Paradise OTT Release: ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार ‘द पैराडाइज’, जानें- कब और कहां देख पाएंगे नानी की मूवी?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/18/1200x900/The_Paradise___1792317018412_bKx8_1792317018539_Kb7A_70aa186d-6ec2-4a16-b043-fd2d705c3bab_yAoo.jpg

‘द पैराडाइज’ को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया और इसकी कहानी भी श्रीकांत ने ही लिखी है। फिल्म में नानी के अलावा मोहन बाबू, सोनाली कुलकर्णी, कादायु लोहार, राघव जुयाल जैसे स्टार्स दिखे।  

The Paradise OTT Release: साउथ सुपरस्टार नानी अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। बीते दिनों नानी अपनी एक्शन ड्रामा मूवी ‘द पैराडाइज’ को लेकर सुर्खियों में रहे। नानी की ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर को थिएटर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नानी बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए थे। फिल्म को क्रिटिक्स के अच्छे रिव्यू मिले थे, लेकिन ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। ऐसे में अब ‘द पैराडाइज’ फिल्म ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। आइए जानते हैं फिल्म को ओटटी पर कब और कहां देख पाएंगे?

जानें कब और कहां रिलीज होगी ‘द पैराडाइज’?

‘द पैराडाइज’ के ओटीटी रिलीज की खबर सामने आते ही फैंस काफी खुश हैं। अब नानी के फैंस उनकी इस एक्शन ड्रामा मूवी को घर पर बैठकर आराम से एंजॉय कर सकते हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म के ओटीटी पर रिलीज की जानकारी दी है। ‘द पैराडाइज’ को 22 अक्टूबर से स्ट्रीम किया जाएगा। नेटफ्लिक्स ने फिल्म की ओटीटी रिलीज की अनाउंसमेंट कर दी है। बता दें कि ‘द पैराडाइज’ को नेटफ्लिक्स पर आप 5 भाषाओं में देख पाएंगे। उन्होंने पोस्ट कर लिखा- जदल जमाना में आपका स्वागत है। नेटफ्लिक्स पर ‘द पैराडाइज’ देखें, जो 22 अक्टूबर को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हो रही है। नेटफ्लिक्स पर “साउथवर्स” (Southverse) सर्च करके ‘द पैराडाइज’ के साथ-साथ अपनी अन्य पसंदीदा दक्षिण भारतीय फिल्में और शो भी खोजें।

‘द पैराडाइज’ की कास्ट

फिल्म ‘द पैराडाइज’ को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है। यही नहीं ‘द पैराडाइज’ की कहानी भी श्रीकांत ने ही लिखी है। फिल्म में नानी के अलावा मोहन बाबू, सोनाली कुलकर्णी, कादायु लोहार, राघव जुयाल जैसे स्टार्स दिखे। कादायु लोहार के फिल्म में बोल्ड सीन भी देखने को मिले थे। फिल्म में अनिरुद्ध रविचंद्रन का म्यूजिक था। इस फिल्म से नानी को काफी उम्मीद थी कि ये बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करेगी, लेकिन इसने सभी को निराश किया।

‘द पैराडाइज’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘द पैराडाइज’ फ्लॉप रही। ‘द पैराडाइज’ ने इंडिया में 130 करोड़ की कमाई की है। वहीं, इसने ओवरसीज मार्केट में 30 करोड़ का बिजनेस किया। वर्ल्डवाइड ‘द पैराडाइज’ ने 159.50 करोड़ का बिजनेस किया। Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने इंडिया में ग्रॉस 142.05 करोड़ कमाए। 120.83 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। वहीं, फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 31.15 करोड़ का बिजनेस किया। दुनियाभर में फिल्म ने 173.20 करोड़ कमाए।

नानी का वर्क फ्रंट

सुपरस्टार नानी के वर्क फ्रंट की बात करें तो ‘द पैराडाइज’ से पहले वो ‘हिट: द थर्ड केस’ में नजर आए थे। ये हिट फिल्म रही थी। वहीं, अब वो Bloody Romeo को लेकर सुर्खियों में हैं। इस वक्त फिल्म प्री-प्रोडक्शन में है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN