Home World News hindi आज की रात ईरान पर जोरदार हमला… डील खत्म होते ही ट्रंप...

आज की रात ईरान पर जोरदार हमला… डील खत्म होते ही ट्रंप का ऐलान, बढ़ा युद्ध का खतरा?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को साफ चेतावनी देते हुए कहा है कि बुधवार रात को अमेरिका ईरान पर और भी जोरदार हमला कर सकता है। ट्रंप ने तुर्की में चल रहे NATO शिखर सम्मेलन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह ऐलान किया।

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप ने एक बार फिर धमकी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बुधवार रात को अमेरिका ईरान के ठिकानों पर और भी शक्तिशाली हमले कर सकता है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान के साथ अमेरिका की डील के टूटने की खबरें सामने आई। इसके बाद पूरा मिडिल ईस्ट युद्ध की आशंका से जूझ रहा है।

दरअसल, तुर्की की राजधानी अंकारा में चल रहे NATO शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने पत्रकारों से खास बातचीत की। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय मुलाकात से ठीक पहले ट्रंप ने साफ-साफ कहा कि मैं एक छोटी सी चेतावनी देता हूं। हम आज रात उन पर ज़ोरदार हमला करेंगे। ट्रंप ने आगे कहा कि पिछले दिनों ईरान पर हुए हमलों के बाद अगर ईरान ने अपनी गतिविधियां नहीं रोकीं तो अमेरिका और भी आक्रामक कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस दौरान राष्ट्रपति ने ईरान को ‘बहुत गंभीर परिणाम’ भुगतने की चेतावनी भी दी।

इससे पहले मेरिकी सेना ने होर्मुज में तीन पोतों पर हमले होने के बाद बुधवार तड़के ईरान पर ”जवाबी हमले” किए और ईरान को वैश्विक बाजार में कच्चा तेल खुले तौर पर बेचने की अनुमति देने वाले लाइसेंस को भी रद्द कर दिया। ईरान ने अमेरिका की इस कार्रवाई के जबाव में बहरीन और कुवैत पर हमले किए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाद में कहा कि ईरान के साथ अंतरिम समझौता ”समाप्त” हो गया है, लेकिन वह बातचीत जारी रहने देंगे।

वहीं, युद्धविराम की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि यह समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधि बातचीत जारी रख सकते हैं लेकिन उन्होंने उसके नतीजे को लेकर संदेह जताया। ट्रंप ने कहा कि वे बातचीत कर सकते हैं, लेकिन मेरे हिसाब से वे अपना समय बर्बाद कर रहे हैं।

बता दें कि दोनों ओर से हमले ऐसे समय में हुए, जब ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के कई दिन तक चलने वाले अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम जारी हैं। खामेनेई 28 फरवरी को युद्ध की शुरुआत में मारे गए थे। अंतिम संस्कार कार्यक्रम गुरुवार को समाप्त होंगे। ऐसा माना जा रहा था कि ईरान में शोक की इस अवधि में तनाव कम होगा लेकिन शोक मनाने वाले लोगों ने ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के लिए कई बार ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाए।

अंतिम समझौते तक पहुंचने के लिए बातचीत को खामेनेई को सुपुर्द-ए-खाक किए जाने के बाद बहाल किए जाने का कार्यक्रम था। इस वार्ता में होर्मुज को पूरी तरह फिर से खोलने और तेहरान के विवादित परमाणु कार्यक्रम पर लगाम लगाने जैसे कठिन मुद्दों पर चर्चा होनी थी लेकिन हालिया हमलों ने इस प्रक्रिया को खतरे में डाल दिया है। हालांकि किसी भी देश ने तत्काल यह संकेत नहीं दिया कि वह वार्ता से पीछे हटेगा। ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने ‘एक्स’ पर लिखाधौंसपट्टी और जबरन वसूली का दौर खत्म हो चुका है। इससे कोई नतीजा नहीं निकलेगा। हम झुकते नहीं हैं।

एजेंसी इनपुट के साथ

SOURCE : LIVE HINDUSTAN