Home rss world hindi आज ही बंद हो जाएंगे प्रोटेस्ट, लंदन पहुंच ध्रुव राठी ने कर...

आज ही बंद हो जाएंगे प्रोटेस्ट, लंदन पहुंच ध्रुव राठी ने कर दिया ऐलान; मगर एक शर्त भी रख दी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

भारत से लंदन गए ध्रुव राठी ने वहां बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे प्रोटेस्ट पर कहा कि ये आज ही खत्म हो जाएंगे अगर उनका इस्तीफा करवा दिया जाए तो।

ध्रुव राठी ने कहा है कि आज ही ये प्रोटेस्ट बंद हो जाएंगे, लेकिन इसके लिए उन्होंने एक शर्त रखी है।

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने लंदन पहुंचकर भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर बड़ा ऐलान कर दिया है। राठी ने कहा है कि आज ही ये प्रोटेस्ट बंद हो जाएंगे, लेकिन इसके लिए उन्होंने एक शर्त रखी कि पहले ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा करवा दिया जाए। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए ध्रुव राठी पिछले दिनों जर्मनी से भारत आए थे, लेकिन पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके चलते वे प्रोटेस्ट में शामिल नहीं हो सके थे। राठी बाद में लंदन चले गए और वहां की संसद के सामने ज्ञानेश कुमार और मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

लंदन में कुछ लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए ध्रुव राठी ने कहा, ”अपने देश में हमें प्रोटेस्ट करने की इजाजत नहीं दी जा रही और जिस देश ने हम पर राज किया, उसके संसद के बाहर खड़े हैं। इसे कहते हैं लोकतंत्र।” उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में 35 हजार से ज्यादा सीएपीएफ और दिल्ली पुलिस के जवान लगाए गए ताकि लोग प्रोटेस्ट न कर सकें। सात हजार से ज्यादा लोगों को डिटेन किया गया। पत्रकारों को पीटा गया। मुझे भी पुलिस ने किडनैप किया। मैं बस यह चाहता हूं कि अपने घर जाकर अपने परिवार वालों को बताओ कि क्या चल रहा है देश में। बताओ कैसे वोट चोरी की जा रही है।”

‘ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा करवा दो, आज ही खत्म हो जाएंगे प्रोटेस्ट’

राठी ने यह भी कहा कि कई लोग हैं, जो इन पर यकीन नहीं कर रहे कि देश में कितने हालात खराब हो गए हैं। कुछ भाजपा सपोर्टर्स को लगता है कि यहां पर अराजकता करने की कोशिश की जा रही है। अराजकता तो तुम लोग ला रहे हैं। आज ही प्रोटेस्ट बंद हो जाएंगे। ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा करवा दो और एक ऐसे चुनाव आयुक्त को अप्वाइंट करो जिन्हें पीएम मोदी और नेता विपक्ष दोनों ने साथ में मिलकर चुना हो। हम बस अकाउंटेबिलिटी चाहते हैं और हर इंसान को वोट देने का बराबर का मौका मिल जाए। पीएम मोदी को पता है कि सही तरह से चुनाव करवाए जाएं तो उनकी आज 100 सीटें भी नहीं आएंगी। इसके बाद ध्रुव राठी ने वोट चोर-गद्दी छोड़ के नारे भी लगाए।

हम विदेशी हस्तक्षेप नहीं चाहते, बोले ध्रुव राठी

‘स्टॉप वोट चोरी’ प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी के मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचने पर लोगों ने उनका उत्साह बढ़ाया, वहीं गांधी प्रतिमा के दूसरी ओर एक छोटे समूह ने ‘मोदी, मोदी’ के नारे लगाए। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अधिकारियों ने दोनों ग्रुप्स को अलग रखा। दोनों समूहों के बीच तनाव बढ़ने लगा, क्योंकि वे एक-दूसरे के नारों की आवाज को दबाने के लिए और तेज नारेबाजी की कोशिश कर रहे थे। राठी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, ”हम विदेशी हस्तक्षेप नहीं चाहते। मैं यहां पार्लियामेंट स्क्वायर में भारतीयों और प्रवासी भारतीयों को संबोधित करने आया हूं।” उन्होंने कहा, ”हमारे देश में ‘वोट चोरी’ के खिलाफ संदेश फैलाना महत्वपूर्ण है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN