Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार आयुष्मान ने क्यों मांगी अमिताभ बच्चन से माफी? सारा ने बताया होती...

आयुष्मान ने क्यों मांगी अमिताभ बच्चन से माफी? सारा ने बताया होती है इस बात की जलन

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/06/1200x900/Ayush_Aitb_1791295532874_Ep8V_1791295537059_aVl9_1f098cb7-f510-49ef-9a08-17ba998f9bb0_DpTX.png

KBC 18: कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन ने उनकी साथ आई फिल्म गुलाबो सिताबो को याद किया।

रियलिटी टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के सेट पर आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन ने पुरानी यादें ताजा कीं। दोनों एक्टर्स ने फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ का एक सीन एक्ट किया, जिसमें आयुष्मान खुराना बिग-बी को ‘बुढ़ऊ’ कहते हैं। साल 2019 में आई इस फिल्म में अमिताभ और आयुष्मान ने साथ काम किया था। इसके बाद आयुष्मान खुराना ने मजाकिया लहजे में अमिताभ बच्चन से फिल्म में उन्हें बुढ़ऊ कहने के लिए माफी मांगी। आयुष्मान खुराना KBC के हालिया एपिसोड में सारा अली खान के साथ नजर आए थे।

आयुष्मान खुराना ने मांगी इसलिए माफी

दोनों एक्टर्स इस रियलिटी क्विज शो पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे थे। दोनों के द्वारा जीती गई धनराशि एक नेक काम के लिए डोनेट की जानी थी। जब बात साल 2019 में आई फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ की आई तो आयुष्मान खुराना ने अमिताभ बच्चन का रुख किया और कहा, “आपको फिल्म में बुढ़ऊ कहा, मुझे माफ कर दो सर। आप बुढ़ऊ नहीं हैं। सच बता रहा हूं। आप 84 वाली हरकतें करते हैं, आप 28 के हैं।” अमिताभ बच्चन ने भी मजाक आगे बढ़ाते हुए कहा- 84 वाली क्या हरकतें होती हैं?

सारा को होती है इस बात की जलन

दोनों की हंसी छूट गई। मालूम हो कि ‘गुलाबो सिताबो’ आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन की साथ में पहली फिल्म थी। सारा अली खान ने अपने दिल की बात जुबां पर लाते हुए कहा कि उन्हें जलन होती है कि आयुष्मान खुराना ऑलरेडी अमिताभ बच्चन के साथ एक मूवी कर चुके हैं। सारा अली खान ने बताया कि कैसे उनके परिवार के ज्यादातर लोग, जिनमें अमृता सिंह, शर्मिला टैगोर और अन्य ज्यादातर एक्टर बिग-बी के साथ काम कर चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें यह मौका नहीं मिल पाया है। इसी बातचीत के दौरान अमिताभ ने सारा के परिवार की तारीफ की।

आयुष्मान ने बोले अमिताभ के डायलॉग

महानायक ने केबीसी के सेट पर कहा कि पटौदी परिवार के सभी लोगों की आंखें बहुत खूबसूरत हैं। अमिताभ बच्चन ने सारा के दादा जी (पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी) की मां का दिल्ली में एक ओपन जैगुआर ड्राइव करना भी याद किया। आयुष्मान खुराना ने कौन बनेगा करोड़पति के इस एपिसोड में केबीसी रेडियो एपिसोड में भी हिस्सा लिया। यह सेगमेंट अमिताभ बच्चन के लिए डेडिकेट किया गया है, जिसमें आयुष्मान खुराना ने अमिताभ बच्चन की फिल्म के डायलॉग बोले।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN