Home LIFESTYLE NEWS HINDI माता की पुरानी चुनरी फेंके नहीं, इन तरीकों से करें इस्तेमाल

माता की पुरानी चुनरी फेंके नहीं, इन तरीकों से करें इस्तेमाल

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

माता जी को हर साल चुनरी चढ़ाते हैं और एक बार मूर्ति या फोटो से ये चुनरी हटा दी तो फिर बेकार हो जाती हैं और ज्यादातर लोग इसे फेंक देते हैं लेकिन फेंकने से ना केवल पर्यावरण को नुकसान होता है बल्कि फेंकना अच्छा भी नहीं लगता ऐसे में आप इन पुरानी चुनरी से घर की सजावट का काम पूरा कर सकते हैं।

माता रानी को हर साल नवरात्रि में चुनरी चढ़ाती हैं। कई बार मंदिरों में प्रसाद भी चढ़ाए जाते हैं तो कुछ चुनरी मिल जाती हैं। ये लाल-पीले रंग की गोटा लगी चुनरियां आमतौर पर किसी काम नहीं आती। एक बार मातारानी की मूर्ति और फोटो से उतर गईं तो इन्हें फेंकने के सिवा समझ नहीं आता कि इनका क्या करें क्योंकि ज्यादातर चुनरी का मैटेरियल प्लास्टिक मिक्सड होता है और इन्हें किस काम में लिया जाए ये समझ ही नहीं आता। और, सबसे जरूरी बात कि इन्हें यूं ही नदियों या मिट्टी में फेंक देना पर्यावरण के साथ भी नुकसान ही है। तो क्यों ना इन पुरानी हो चुकी माता जी की चुनरी को DIY तरीकों से घर और मंदिर की सजावट के काम में लिया जाए। त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा। नवरात्रि से ही घर को सजाना है तो इन्हीं पुरानी माता की चुनरी का इस्तेमाल करें और नोट कर लें ये DIY क्राफ्ट आइडिया।

माता की चुनरी से बनाएं हैंगिंग डेकोरेशन आइटम

नेट वाली और सितारे वाली माता की छोटी-बड़ी चुनरी तो हर घर में होती ही है। इन माता रानी की चुनरी को फेंकने का मन नहीं और घर में इकट्ठा करके रखी हैं तो इनसे हैगिंग डेकोरेटिव आइटम बनाकर तैयार कर लें। बस चुनरी के किनारी गोटे को निकालकर बाहर कर दें। अब चुनरी को चौकोर टुकड़ों में काट लें। बस इन छोटे चौकोर आकार के चुनरी के टुकड़ों में मीडियम साइज की मोती को रखें और छोटी सी पोटली की तरह बनाकर सूई धागे की मदद से सिल लें। अब गोल्डन गोटा लेकर उसे मोतियों के छोटी पोटली पर लपेटकर वाल हैंगिंग तैयार कर लें। आप चाहे तो इन हैंगिंग का साइज बढ़ाने के लिए एक के ऊपर एक सिल सकते हैं और बड़े झूमर का साइज तैयार कर सकते हैं। ये छोटे चमकीले आकार के झूमर खिड़ियों पर टांगे या बालकनी के दरवाजे पर, क्यूट और सुंदर दिखेंगे।

बना लें दरवाजे का तोरण

दरवाजे का तोरण तो हर साल ही मार्केट से खरीदकर लाती होंगी। लेकिन इस साल आप माता रानी की चुनरी की मदद से दरवाजे के तोरण तैयार कर सकती हैं। बस चुनरी के गोटे को निकालकर अलग कर लें। फिर चुनरी को फिक्स चौड़ाई में करके काट लें और दो से तीन चुनरी को आपस में जोड़ लें। अब जितने गोटे निकले हैं उन्हें बॉर्डर की तरह चिपकाएं। साथ ही जिग जैग पैटर्न बनाकर गोटा चिपकाएं। बीच-बीच में सितारे, मोती वगैरह चिपकाएं। अगर थोड़ा और क्रिएटिव बनाना है तो आप इसमे गोटे की मदद से शुभ लाभ लिख सकते हैं या फिर स्वास्तिक का चिह्न भी बनाकर रेडी कर सकते हैं। इन सारी चीजों को बनाने के लिए आपको फैब्रिक गोंद की जरूरत होगी। गोंद की मदद से आप आसानी से मनचाही चीजों को चिपकाकर आकार तैयार कर सकते हैं। बस माता की पुरानी चुनरी से तोरण बनकर रेडी हो जाएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN