Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार आरजे मिट्टे का निधन, दुनिया की सबसे ज्यादा आईएमडीबी रेटिंग हासिल करने...

आरजे मिट्टे का निधन, दुनिया की सबसे ज्यादा आईएमडीबी रेटिंग हासिल करने वाली सीरीज में आए थे नजर

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/13/1200x900/bbk_1791866182078_G7k4_1791866190733_uF8j_1c2f1611-9af9-49da-b4a0-38bb5918804b_sm1o.jpg

हॉलीवुड स्टार आरजे मिट्टे जो पॉपुलर और सुपरहिट सीरीज ब्रेडिंग बैड में काम कर चुके हैं, उनका निधन हो गया है। मिट्टे के निधन से उनके फैंस सदमे में हैं।

ब्रेकिंग बैड पॉपुलर सीरीज में वॉल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाने वाले आरजे मिट्टे का निधन हो गया है। 34 की उम्र में एक्टर उस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। टीएमजेड की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को ब्राउन्सविले, टेक्सास में निधन हो गया है। उनके रिप्रजेन्टेटिव ने द हॉलीवुड रिपोर्टर को स्टेटमेंट देकर ये कन्फर्म किया है।

मौत की वजह को लेकर कन्फ्यूजन

उन्होंने कहा कि हमें काफी दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि हम सबके प्यारे एक्टर आरजे मिट्टे का निधन हो गया है। रिप्रजेन्टेटिव ने मौत की वजह नहीं बताई है ऑफिशियली, लेकिन टीएमजेड की रिपोर्ट के मुताबिक उनका निधन सुसाइड की वजह से हुआ है। फिलहाल केस की जांच कर रही है।

ब्रेकिंग बैड में काम कर चुके थे मिट्टे

बता दें कि मिट्टे, ब्रेकिंग बैड सीरीज के सभी 5 सीजन में थे। अपने किरदार की तरह ही, मिट्टे को भी सेरेब्रल पाल्सी थी, जिसका पता तब चला जब वह तीन साल का था। बता दें कि इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 9.5 है।

समाजसेवी भी थे मिट्टे

एक्टिंग के अलावा मिट्टे विकलांगों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले एक प्रमुख व्यक्ति और समाजसेवी थे। वह यूनाइटेड सेरेब्रल पाल्सी और श्रीवर चिल्ड्रन्स के एम्बासडर थे और मिट्टे फाउंडेशन के प्रेजिडेंट भी।

कैनेडी सुआरेज से हुई थी सगाई

मिट्टे की सगाई कैनेडी सुआरेज से हुई थी। दोनों कई साल से दोस्त थे और 2020 के आसपास यह दोस्ती रोमांटिक रिश्ते में बदल गई। सगाई करने से पहले दोनों ने लगभग 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया।

मिट्टे ने कैनेडी को 10 अक्टूबर 2025 को प्रपोज किया था उनके 40वें बर्थडे पर।

फैंस दे रहे श्रद्धांजलि

इस खबर पर फैंस अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। एक ने लिखा कि आरजे मिट्टे ने वॉल्ट जूनियर के किरदार को काफी रियल कर दिया था। उन्होंने दिखाया था कि विकलांगता किसी व्यक्ति की पहचान तय नहीं करती। आपकी आत्मा को शांति मिले। एक ने लिखा कि बहुत कम लोगों ने उनकी तारीफ की थी कि उन्होंने कितने शानदार तरीके से दिखाया कि सेरेब्रल पाल्सी के साथ कैसे रहते हैं। हम उन्हें काफी मिस करेंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN