Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, ना तान्हाजी ना...

अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, ना तान्हाजी ना दृश्यम, जानें कौनसी फिल्म नंबर 1 पर

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/13/1200x900/ttd_1791878509290_uq1X_1791878524499_d4V6_c8648a46-b974-43a2-b094-8ca37326e247_b50e.jpg

अजय देवगन की आज हम उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जो सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवीज हैं। इस लिस्ट में जानें नंबर 1 पर कौन है।

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम द कन्क्लूजन हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म की तूफानदार कमाई की है। अब हम आपको अजय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताते हैं।

दृश्यम द कन्क्लूजन नंबर 1

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम द कन्क्लूजन इस लिस्ट में नंबर 1 पर है। इस फिल्म ने 305 करोड़ की कमाई कर ली है अब तक और अब भी इसकी कमाई जा रही है। यह दृश्यम फिल्म का आखिरी पार्ट है। इस फ्रेंचाइजी की ये आखिरी फिल्म थी।

तान्हाजी नंबर 2

इसके बाद आती है तान्हाजी फिल्म। इस फिल्म में ने 279.5 करोड़ की कमाई कर ली है। इस फिल्म में अजय ने सुबेदार तानाजी मालुसरे का किरदार निभाया है। वे छत्रपति शिवाजी महाराज के खास और भरोसेमंद सेनापति थे। अब तक तान्हाजी नंबर 1 पर थी, लेकिन अब दृश्यम द कन्क्लूजन नंबर 1 पर है।

सिंघम अगेन तीसरे नंबर

सिंघम अगेन इस लिस्ट में तीसरे किरदार में हैं। फिल्म ने 268.3 करोड़ की कमाई कर ली है। इस फिल्म में अजय ने डीसीपी बाजीराव सिंघम का किरदार निभाया है। फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी थे।

चौथे नंबर पर दृश्यम

इसके बाद आती है फिल्म दृश्यम। इस फिल्म ने 240.5 करोड़ की कमाई की थी।

गोलमाल अगेन 5वें नंबर

फिर आती है अजय देवगन की फिल्म गोलमाल अगेन। गोलमाल अगेन ने 205.6 करोड़ की कमाई की थी।

दृश्यम द कन्क्लूजन के बारे में

दृश्यम द कन्क्लूजन की बात करें तो इस फिल्म को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अजय के साथ तब्बू, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल, प्रकाश राज, जयदीप अहलावत अहम किरदार में हैं। फिल्म में जयदीप का काम काफी पसंद किया गया है।

दृश्यम 3 का नाम क्यों दृश्यम द कन्क्लूजन रखा

बता दें कि इस फिल्म का नाम दृश्यम 3 था, लेकिन फिर इसे दृश्यम द कन्क्लूजन नाम रख दिया। इस बारे में डायरेक्टर अभिषेक ने कहा था, ‘ये मलायलम फिल्म दृश्यम 3 से अलग होगी। इसकी कहानी अलग होगी। इस फिल्म की स्टोरी का एंड होगा, लेकिन अगर फिल्म का नाम दृश्यम 3 रख दें तो लोग सोचेंगे कि आगे भी इसका पार्ट आएगा। लेकिन हम कहानी का एंड कर रहे हैं तो इसलिए इसका नाम दृश्यम द कन्क्लूजन रखा गया।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN