Home खेल समाचार इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन पर चला काला जादू? FIFA वर्ल्ड कप...

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन पर चला काला जादू? FIFA वर्ल्ड कप में घाना के तांत्रिक ने चौंकाया!

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

इंग्लैंड और घाना के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। मैच में कोई गोल नहीं हुआ। ऐसे में घाना के तांत्रिक नाना क्वाकू बोनसम का एक चौंकाने वाला दावा सुर्खियां बटोर रहा है।

इंग्लैंड फुटबॉल टीम ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में क्रोएशिया को 4-2 से धूल चटाने के बाद घाना के खिलाफ उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। क्रोएशिया की तुलना में घाना की टीम कमजोर थी लेकिन ग्रुप एल मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा। ड्रॉ के बाद घाना के तांत्रिक नाना क्वाकू बोनसम का एक चौंकाने वाला दावा जमकर सुर्खियां बटोर रहा। लोग कह रहे कि बोनसम का काला जादू इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन पर चल गया। दरअसल, केन गोल करने का एक आसान मौका भुना नहीं पाए। केन के पास दूसरे हाफ में इंग्लैंड को बढ़त दिलाने का मौका था लेकिन उन्होंने नेट के ऊपर से शॉट मारा, जिसने सभी को हैरान कर दिया।

मैच के आखिरी पलों में जब केन गोल करने से चूक गए तो इंग्लैंड के एक फैन ने स्टेडियम में मौजूदा घाना के सपोर्टर से मजाक में कहा, ”ओह, जादू तो काम कर रहा है।” घाना के सपोर्टर ने जवाब दिया, ” कोई जादू नहीं है दोस्त, केन को कुछ शूटिंग प्रैक्टिस की जरूरत है।” वहीं, घाना के तांत्रिक ने डेली स्टार को बताया कि उसने केन पर काला जादू किया।

‘मैं हैरी केन पर काम कर रहा हूं’

बोनसम ने मैच से पहले कहा था, ”मैं हैरी केन पर काम कर रहा हूं। मैंने पहले दिखाया है कि मैं क्या कर सकता हूं। ऐसे में मुझे पता है कि उसे रोकने के लिए मुझे क्या करना होगा। मैं नहीं चाहता कि उसे गंभीर चोट लगे। लेकिन इतना जरूर करूंगा कि मेरे देश के खिलाफ प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाए।” बता दें कि बोनसम ने 2014 वर्ल्ड कप में दावा किया था कि पुर्तगाल के सुपरस्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की घुटने की इंजरी के पीछे उनका हाथ था।

इंग्लैंड ने गोल पर 19 शॉट लगाए

इंग्लैंड और घाना के खिलाड़ियों ने मैच के अंतिम पलों में गोल करने के लिए अपनी तरफ से पूरी जान लगा दी थी लेकिन इसके बावजूद यह मुकाबला गोलरहित बराबरी पर छूटा। इंग्लैंड और घाना के अब चार-चार अंक हो गए हैं। इंग्लैंड बेहतर गोल अंतर के कारण शीर्ष पर है। क्रोएशिया के तीन अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है। इंग्लैंड ने मैच में दबदबा बनाए रखा। उसने गोल पर 19 शॉट लगाए जबकि घाना एक बार ही ऐसा कर पाया। इंग्लैंड की टीम हालांकि अवसरों का फायदा नहीं उठा पाई। इंग्लैंड अभी तक कभी वर्ल्ड कप में अफ्रीका के किसी भी देश से नहीं हारा है। इंग्लैंड अगला मैच शनिवार को ईस्ट रदरफोर्ड, न्यू जर्सी में पनामा से खेलेगा जबकि घाना का मुकाबला भी उसी समय फिलाडेल्फिया में क्रोएशिया से होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN