Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ शो में पहुंचे वरुण धवन, समय रैना...

‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ शो में पहुंचे वरुण धवन, समय रैना ने उड़ाया ‘बॉर्डर 2’ का मजाक, कहा- जब आपको पता था…

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/05/1200x900/varun_dhawan_Samay_Rain_1788588240623_9635287f-b1cf-4435-ba06-14adc21ba6b5_1788588264549_56442601-ba55-442c-a481-2b3dff6d06f9_2a7f3aa0-a5e1-4bd6-be67-d67842d97bbc_dcef17bb-da92-4cbc-8e2f-53bf2f121890.jpg

प्रोमो में समय, वरुण की ट्रेडमार्क स्माइल पर मजेदार तंज कसते हैं। एक गेस्ट पैनलिस्ट उनकी एक्टिंग स्किल्स पर भी मजाक करते हैं।

कॉमेडियन समय रैना हमेशा ही अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ को लेकर खबरों में रहते हैं। यही नहीं समय अपने शो पर बोले गए जोक्स का लेकर भी हमेशा ही विवादों में रहे हैं। बीते दिनों अर्चना पूरन सिंह की बेटों और पति को ‘नल्ला बेरोजगार’ कहना समय को भारी पड़ गया। उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। ऐसे में अब समय के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ पर एक खास मेहमान आने वाले हैं। बॉलीवुड स्टार वरुण धवन, कॉमेडियन शेरॉन वर्मा, कॉमेडियन निशांत वर्मा और ’12th फेल’ की एक्ट्रेस मेधा शंकर समय के साथ उनके पैनल में शामिल होंगे। शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें समय, वरुण की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर उनका मजाक उड़ाते नजर आए।

समय के शो पर पहुंचे वरुण धवन

दरअसल, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने सोशल मीडिया पर इस आने वाले एपिसोड का एक मजेदार ट्रेलर शेयर किया है। प्रोमो में समय, वरुण की ट्रेडमार्क स्माइल पर मजेदार तंज कसते हैं। वहीं, एक गेस्ट पैनलिस्ट उनकी एक्टिंग स्किल्स पर भी मजाक करते हैं। प्रोमो क्लिप में आप देख सकते हैं, समय ने दिखाया कि पिछले साल के विवाद के बाद उनके शो में आलिया भट्ट को पैनलिस्ट के तौर पर दिखाया गया है। समय ने मजाक में कहा, “FIR के बाद मुझे इतने बड़े स्टार्स मिले हैं – आलिया भट्ट और अब वरुण धवन, शो नीचे जा रहा है।” इस मजाक पर वरुण जोर से हंस पड़े।

समय के शो को वरुण अकेले देखते हैं

वरुण ने फिर शेयर किया कि वह शो के फैन हैं, लेकिन इसे वो अपने परिवार के साथ नहीं बल्कि अकेले देखते हैं। हालांकि, वरुण ने यह भी कहा कि उन्हें पता था कि कुछ गड़बड़ होगी। उन्हें जवाब देते हुए, समय ने मजाक में कहा, “कुछ गड़बड़ हो गई है, तुम यहां हो।”

‘दिलवाले इनसेप्शन जैसी है’

अगली क्लिप में, शेरोन ने वरुण के पहले दिए एक बयान का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा, ‘मैं तुम्हारी बहुत बड़ी फैन हूं वरुण। मेरी पसंदीदा परफॉर्मेंस वो है जब तुमने कहा था ‘दिलवाले इनसेप्शन जैसी है।’ वरुण ने बताया कि वो एक मजाक करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन किसी ने समझा नहीं।

समय ने उड़ा वरुण की बॉर्डर 2 का मजाक

एक और क्लिप में, एक कंटेस्टेंट ने जजों से नंबर 1, 2, 3, 4 और 5 में से चुनने के लिए कहा, और वरुण ने 1 चुना और कहा, “मुझे 1 पसंद है।” समय ने फिर उनकी पिछली फिल्म बॉर्डर 2 पर मजाक उड़ाया और कहा, “फिर तुमने बॉर्डर 2 को खराब क्यों किया।” वरुण ने फिल्म का बचाव किया और कहा कि इसने पैसे कमाए। समय ने वरुण से उनकी पिछली फिल्म का नाम ‘है जवानी तो इश्क होना है’ भी पूछा। समय ने फिर मजाकिया अंदाज में फिल्म का नाम बदल दिया और कहा, “है पापा डायरेक्टर तो एक्टर तो होना ही है।” जैसे ही एपिसोड रिलीज हुआ, शो के कई क्लिप सोशल मीडिया पर तेज़ी से आ गए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN