Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘जब आपका दिल टूटता है…’, क्या बिग बॉस 20 में आ रही...

‘जब आपका दिल टूटता है…’, क्या बिग बॉस 20 में आ रही हैं बादशाह की एक्स वाइफ, प्रोमो में फूट-फूटकर रोती आईं नजर

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/05/1200x900/bads_1784788961331_1784788971348_1f802455-3a72-4088-8a51-bbc844a25187_1788595919543_cbb9a8a7-ab16-4011-aac8-5634a365e7cc_2e3e2d11-3649-4fcd-9f6a-283b41923fcc_51f0c821-202a-48d5-9a1c-87bf0bfd2019.jpg

प्रोमो  देखने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है कि ये कोई और नहीं बल्कि रैपर बादशाह की एक्स वाइफ और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी हैं।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान दिनों अपनी फेमस विवादित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस‘ के अगले सीजन 20 को लेकर लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। ‘बिग बॉस 20’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। शो को लेकर हर दिन नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। वहीं, शो में एंट्री करने को लेकर भी कई नाम सामने आ चुके हैं। साथ ही साथ अब ‘बिग बॉस 20’ शो के प्रोमो भी सामने आने शुरू हो गए हैं। ऐसे में अब शो में एंट्री लेने वाले कंटेस्टेंट की लिस्ट में एक ऐसा नाम सामने आ रहा है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगै। इस कंटेस्टेंट के आने से ‘बिग बॉस 20’ की टीआरपी में यकीन फायदा मिलने वाला है। आइए जानते हैं कौन हैं वो?

क्या शो में आ रहीं बादशाह की एक्स वाइफ?

‘बिग बॉस 20’ का एक लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में एक लड़की नजर आ रही है, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है कि ये कोई और नहीं बल्कि रैपर बादशाह की एक्स वाइफ और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी हैं। लोग कयास लगा रहे हैं कि शो पर ईशा की एंट्री होगी और वो अपनी पर्सनल लाइफ यानी बादशाह संग अपने रिश्ते को लेकर कई राज पर से पर्दा उठाएंगी। प्रोमो रिलीज के पहले से ही ईशा रिखी का नाम ‘बिग बॉस 20’ में आने को लेकर सुर्खियों में रहा है।

‘जब आपका दिल टूटता है…’

‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो में एक लड़की खुद को एक्ट्रेस बताती है जिसने पंजाबी और हिंदी फिल्मों में काम किया है। हालांकि प्रोमो में उसका चेहरा धुंधला है, लेकिन पोस्ट पर आए कमेंट्स से पता चलता है कि लोगों को यकीन है कि यह ईशा रिखी ही हैं। प्रोमो में वो कहती हैं, ‘मैं पंजाबी और हिंदी फिल्मों में एक्टिंग कर चुकी हूं। ये मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा दौर था। इसके बाद फिर मुझे प्यार हुआ और जो कुछ भी मैंने फेस किया (ये बोलते हुए वो आंसुओं में रोते हुए नजर आईं) जब आपका भरोसा टूटा है कुछ रिश्तों से तो।’

लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं सामने

शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जैसे ही प्रोमो जारी किया गया, नेटिजन्स ने इस पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। एक ने लिखा, ‘बैडबॉयशाह क्यों भाई क्यों?’ एक ने लिखा, ‘प्यार किया नहीं जाता है, निभाया जाता है।’ एक लिखता है, ‘पहले उसे सुनने दो फिर अपना अंदाजा लगाओ। कमेंट सेक्शन मजाक है।’ ऐसे कई और कमेंट्स इस प्रोमो पर आ रहे हैं।

इस दिन शुरू होगा शो

बता दें कि ‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर 6 सितंबर, 2026 को होगा। ‘बिग बॉस 20’ की थीम ‘तथास-टू’ है, जो एक्स्ट्रा जीवन दान देने की ओर इशारा करता है। बिग बॉस 20 आने वाले 6 सितंबर, 2026 से प्रसारित होगा। आप इसे जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे से और कलर्स टीवी पर रात 10.30 बजे से देख सकते हैं।

‘बिग बॉस 20’ के घर के बारे में

बीते दिनों मेकर्स ने नए ‘बिग बॉस’ यानी सीजन 20 के घर की झलकियां भी दिखाते हैं, जिसमें फैंटेसी से प्रेरित चीजों और मॉडर्न डिजाइन का अनोखा मेल है। घर की सजावट ‘एलिस इन वंडरलैंड’ से प्रेरित है; साथ ही इसमें शार्क-थीम वाला पूल, एक बड़ा गुलाबी टी-पॉट जो काउच में बदल जाता है और बैठने की जगह के तौर पर बदला गया हॉट-एयर बैलून भी है। नए घर में दो सीक्रेट रूम और 104 कैमरे भी हैं, जो कंटेस्टेंट्स पर उनके पूरे समय के दौरान कड़ी नजर रखेंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN