Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/05/1200x900/South_1788597875126_39897823-956a-4cb5-8127-18b7feb35994_1788597878689_a366464a-ac9b-4b08-91e5-07f1a81daf02_1d6657a7-39f0-4334-ba38-418f21143a44_665ead7b-74cc-4189-9991-c561c0896935.jpgयूं तो बॉलीवुड के लिए साउथ की मूवीज का मुकाबला करना अक्सर मुश्किल होता है, लेकिन एक एक्टर ने अपने हालिया बयान में कहा है कि उसकी फिल्म धुरंधर के टक्कर की होने वाली है।
बॉक्स ऑफिस पर साल 2025 में आई फिल्म ‘धुरंधर’ ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। इसके बाद साल 2026 में आई धुरंधर-2 ने भी कमाल कर दिया। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर दर्जनों रिकॉर्ड तोड़ दिए। अब हाल ही में सिंबू ने अपनी अपकमिंग फिल्मों की तुलना ‘धुरंधर’ के साथ करते हुए कहा कि ये मूवीज कॉलीवुड को प्राउड फील करवाएंगी। ठीक वैसे ही, जैसे धुरंधर के वजह से लोगों को बॉलीवुड पर फक्र महसूस हुआ था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनकी फिल्में साल 2027 के पोंगल जैसा बड़ा मौका रिलीज के लिए कैसे मिस कर रही हैं?
धुरंधर से की अपनी फिल्म की तुलना
साउथ के स्टार एक्टर सिलांबरासन टीआर उर्फ सिंबू चेन्नई के एक कॉलेज में अपनी फिल्म “अरसन” के बारे में बात कर रहे थे। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “जिस तरह हाल ही में धुरंधर ने बॉलीवुड को रिप्रेजेंट किया और देशभर में उन्हें गौरवान्वित महसूस कराया, हम भी तमिल सिनेमा की तरफ से कुछ ऐसी ही कोशिश कर रहे हैं।” सिंबू ने कहा- यह कोई छोटी फिल्म नहीं है। मेरे बचपन से लेकर बड़े होने तक, इस कहानी का सफर काफी लंबा है। इस फिल्म में आपको मैं कुल 6 लुक्स में नजर आऊंगा।
दिवाली पर रिलीज होगा यह खास वीडियो
सिंबू ने बताया कि इसके अलावा भी वह कई अलग-अलग किरदार निभा रहे हैं। अभी तक हम तीन किरदार पूरे कर चुके हैं, लेकिन अभी भी कुछ हिस्से बाकी हैं। जो फैंस इस फिल्म का टकटकी लगाए इंतजार कर रहे हैं, उन्हें बता दें कि दीवाली पर इस मूवी का एक खास वीडियो रिलीज किया जाएगा, जिसका टाइटल “द वर्ल्ड ऑफ अरसन” रखा गया है। इस वीडियो में ऑडियंस को फिल्म के उन हिस्सों में से कुछ की झलक दी जाएगी, जिन्हें ऑलरेडी शूट किया जा चुका है। हालांकि सिंबू ने साफ किया कि फिल्म पोंगल 2027 से पहले रिलीज नहीं हो सकेगी।
क्यों नहीं बढ़ाई जा रही काम की रफ्तार?
सिंबू ने कहा कि टीम अपने काम की रफ्तार बढ़ा सकती है, ताकि इसे त्योहार वाली डेडलाइन पर रिलीज किया जा सके, लेकिन इससे फिल्म की क्वालिटी खराब हो जाएगी। उनके इस बयान के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बात की ज्यादा संभावना है कि यह फिल्म पोंगल के बाद ही रिलीज होगी। सिंबू ने कहा कि इसी वजह से काम की रफ्तार बढ़ाने की कोशिश करना एक बड़ी गलती होगी। उन्होंने बताया कि टीम ने तय किया है कि जिस भी शूट की जरूरत है, उसके लिए पूरा वक्त निकाला जाए।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




