Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/03/1200x900/3_june_movies_1780504451450_1780504455907_1f0b0531-aa9d-451b-98c0-1b9a384cf135.jpg

South Suspense Thriller Movies: यदि आप वीकेंड पर कुछ धमाकेदार और सस्पेंस से भरपूर देखना चाहते हैं, तो दमदार IMDb रेटिंग वाली ये फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

अगर आप घिसे-पिटे ड्रामे से बोर हो चुके हैं और कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो आपके दिमाग की बत्ती जला दे, तो साउथ की ये थ्रिलर फिल्में आपके लिए परफेक्ट चॉइस हैं। कमाल की स्क्रिप्ट, रोंगटे खड़े कर देने वाले ट्विस्ट और बेहतरीन बैकग्राउंड स्कोर के साथ ये फिल्में बॉलीवुड से कोसों आगे निकल चुकी हैं। इसकी आईएमडीबी रेटिंग अच्छी है, ओटीटी पर स्ट्रीम कर रही हैं और वीकेंड वॉच के लिए परफेक्ट हैं।

1. चित्था (Chithha)

IMDb रेटिंग: 8.2

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार

फिल्म के बारे में: ये सिर्फ एक क्राइम थ्रिलर फिल्म नहीं, बल्कि इमोशनल फिल्म भी है। ‘चित्था’ का मतलब चाचा होता है। इस फिल्म की कहानी चाचा और उसकी छोटी भतीजी के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है और फिर भतीजी का अपहरण हो जाता है।

2. रंजीतंरगा (RangiTaranga)

IMDb रेटिंग: 8.1

ओटीटी प्लेटफॉर्म: Sun NXT

फिल्म के बारे में: इस फिल्म की कहानी एक लेखक और उसकी प्रेग्नेंट वाइफ के इर्द-गर्द घूमती है। लेखक अपनी पत्नी के गांव आता है और वहां उनके साथ कुछ अजीब घटनाएं घटने लगती हैं। इस फिल्म का क्लाइमेक्स आपको चौंका देगा।

3. अकरम पाथिरा (Anjaam Pathiraa)

IMDb रेटिंग: 7.9

ओटीटी प्लेटफॉर्म: Aha

फिल्म के बारे में: अगर आपको सीरियल किलर वाली फिल्में पसंद हैं, तो ये आपके लिए बेस्ट फिल्म है। इस फिल्म में एक साइकोलॉजिस्ट अनवर अली की कहानी दिखाई गई है, जो पुलिस को एक ऐसे कातिल को पकड़ने में मदद करता है जो लगातार पुलिस अधिकारियों की बेरहमी से हत्या कर रहा है। फिल्म की कहानी इतनी तेज है कि आपको स्क्रीन से नजर हटाने का मौका नहीं मिलेगा।

4. थानी ओरुवन (Thani Oruvan)

IMDb रेटिंग: 8.4

ओटीटी प्लेटफॉर्म: एमएक्स प्लेयर

फिल्म के बारे में: ये तमिल सिनेमा की सबसे बेहतरीन कल्ट-थ्रिलर फिल्मों में से एक है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका विलेन ‘सिद्धार्थ अभिमन्यु’ है, जो बेहद शातिर और पढ़ा-लिखा है। कहानी एक ईमानदार आईपीएस ऑफिसर और इस मास्टरमाइंड विलेन के बीच दिमाग के खेल जैसी है।

5. धुरुवंगल पाथिनारु (Dhuruvangal Pathinaaru)

IMDb रेटिंग: 8.2

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार

फिल्म के बारे में: इस फिल्म में एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर की कहानी दिखाई गई है। पुलिस ऑफिसर को उसका एक पुराने केस याद आता है, जिसकी वजह से उसे उसके पैर गंवाने पड़े थे। इस फिल्म के आखिरी सीन तक अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि असली कातिल कौन है।

6. थडम (Thadam)

IMDb रेटिंग: 8.1

ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो

फिल्म के बारे में: ये फिल्म ‘हूबहू एक जैसे दिखने वाले जुड़वां भाइयों’ पर आधारित एक मर्डर मिस्ट्री है। एक मर्डर होता है और पुलिस के हाथ एक संदिग्ध की तस्वीर लगती है। लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब पुलिस को पता चलता है कि एक ही चेहरे के दो भाई हैं। एक सीधा-साधा इंजीनियर और दूसरा शातिर चोर है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN