Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/03/1200x900/hs_1780509430657_1780509438815_1d7f9aab-bfcf-4d4c-bf74-559b504fee3c.jpgशिल्पा शिंदे ने हाल ही में यह खुलासा किया कि उन्होंने जो सालों पहले भाभी जी घर पर हैं के प्रोड्यूसर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था वो गलत था। अब हिना खान का इस पर रिएक्शन आया है।
भाबीजी घर पर हैं की एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे के एक खुलासे से विवाद खड़ा हो गया है। शिल्पा ने कहा कि उन्होंने शो प्रोड्यूसर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का झूठा केस लगाया था। इस पर एक्ट्रेस हिना खान ने रिएक्ट किया है। हिना, शिल्पा शिंदे पर काफी भड़की हैं और इस मामले को बहुत शर्मनाक बताया है।
क्या बोलीं हिना खान
हिना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि वैसे तो आमतौर पर जिन मामलों से मेरा लेना-देना नहीं होता, उस पर कमेंट करने से बचती हूं, लेकिन इस बात पर अपनी बात रखना जरूरी लगा। एक्ट्रेस ने अपने फायदे के लिए सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाने की आलोचना की।
यह बहुत शर्मनाक है
हिना ने लिखा, ‘हां, किसी विवाद के दौरान जीतने के लिए अपने सेक्स का इस्तेमाल करके किसी की इमेज खराब करना बहुत शर्मनाक है।’
हिना बोलीं असली पीड़ित हैं प्रोड्यूसर
हिना ने यह भी क्लियर किया कि असली मामलों में इंसाफ की मांग करना बिल्कुल जायज है। हिना ने आगे कहा कि प्रोड्यूसर पर झूठे सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाने की शिल्पा बात सुनकर वह पूरी तरह से हैरान रह गईं। एक्ट्रेस ने कहा कि लेकिन मैं यह असली पीड़ित के बारे में बात करना चाहती हूं। वह इज्जतदार आदमी जिसकी पत्नी, बेटी और परिवार में कई अन्य महिलाएं हैं।
शिल्पा शिंदे ने प्रोड्यूसर संजय कोहली पर आरोप लगाए थे। हिना ने संजय को मेहनती प्रोड्यूसर बताया, जोकि कई मशहूर टीवी शो से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘जैसा कि एक्ट्रेस ने स्वीकार किया, उनके आरोप न सिर्फ बेबुनियाद थे, बल्कि उनका इस्तेमाल फायदा उठाने, अपनी बात मनवाने और बिना कानून की मदद लिए हुए मामले को निपटाने के लिए किया गया था।’
मजाक तो हमारा भी बन रहा है
हिना ने आगे कहा कि उसके बाद भी वही प्रोड्यूसर, वही शो, उसी इंसान को देता है। एक और लॉन्चपैड, एक और जरिया, एक और पहचान, सेक्सुअल हैरेसमेंट के अपने झूठे दावे को सही साबित करने का एक और मौका। एक्ट्रेस ने यह भी कहा, ‘क्या होगा अगर वही एक्ट्रेस फिर से वही बात दोहरा दे। आखिर उस एक्ट्रेस को वही आदमी ने शो दिया है, जिस पर उसने झूठा आरोप लगाया था। मैं तो सन्न हूं। मजाक तो हमारा ही बन रहा है।’
बता दें कि हिना खान और शिल्पा शिंदे साथ में बिग बॉस शो कर चुके हैं। दोनों बिग बॉस 11 में साथ थे। इस शो के फाइनल में हिना और शिल्पा के बीच कड़ी टक्कर हुई थी जिसमें शिल्पा ने बाजी मारी थी और हिना फर्स्ट रनरअप थीं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







