Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/03/1200x900/3_june_mala_sinha_1780498855580_1780498859752_980a0de0-1664-4cdd-800d-9835144b736a.jpgबॉलीवुड की इस टॉप एक्ट्रेस के घर आयकर विभाग की रेड पड़ी थी। उनके घर के बाथरूम में 12 लाख रुपये का काला धन मिला था। आइए आपको इस एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं।
‘आपकी नजरों ने समझा, प्यार के काबिल मुझे’…60 के दशक का ये गाना आज भी लोग गुनगुनाते हैं। आपने भी ये गाना जरूर सुना होगा। इस गाने में नजर आने वालीं एक्ट्रेस का नाम माला सिन्हा है। माला सिन्हा अपने दौर की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक थीं। उन्होंने ‘बादशाह’, ‘हेलमेट’, ‘प्यासा’, ‘नया जमाना’, ‘एक गांव की कहानी’ जैसी ढेरों फिल्मों में काम किया। और फिर 1978 में एक दिन अचानक उनके घर में आईटी की रेड पड़ गई और उनका करियर बर्बाद हो गया।
आईटी की रेड में क्या मिला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 1978 में जब इनकम टैक्स ने माला सिन्हा के मुबंई स्थित घर पर छापा मारा तो उनके बाथरूम से 12 लाख की गड्डियां बरामद हुईं। आज 12 लाख कम लगते हैं, लेकिन उस जमाने में 12 लाख रुपये बहुत बड़ी रकम हुआ करती थी।
कोर्ट पहुंचा मामला
मामला कोर्ट तक पहुंचा। माला सिन्हा को इस बात की चिंता थी कि कहीं इनकम टैक्स वाले उनकी ये कमाई जब्त न कर लें। ऐसे में उन्होंने अपने वकील और अपने पिता अल्बर्ट सिन्हा के कहने पर कोर्ट में सच बता दिया।
कैसा सच?
उन्होंने कोर्ट में कहा कि उन्होंने ये पैसे वेश्यावृत्ति से कमाए हैं। माला का ये बयान नेशनल हेडलाइन बन गया। कल तक जिस एक्ट्रेस के लाखों फैन थे वो सबकी नजरों में विलेन बन गई और उनका करियर खत्म हाे गया। हालांकि, उन्होंने बाद में कहा था कि उन्होंने कोर्ट में झूठ कहा था ताकि उन्हें उनके पैसे वापस मिल जाएं।
कंजूस थीं माला
कहा जाता है कि माला के पास पैसों की कोई कमी नहीं थी, लेकिन वो बहुत ज्यादा कंजूस थीं। बताया जाता है कि माला अपने घर का काम भी खुद ही करती थीं ताकि उन्हें नौकर चाकर पर पैसा खर्चा करना न पड़े।
किससे की शादी?
आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि माला ने एक ही शख्स से 3 बार शादी की थी। दरअसल, माला सिन्हा ने पहली बार कोर्ट मैरिज की। चूंकि वो ईसाई थीं इसलिए उनके पिता चाहते थे कि उनकी बेटी की शादी चर्च में हो। ऐसे में माला ने अपने पिता की इच्छा पूरी करने के लिए मुंबई के एक गिरजाघर में दूसरी बार शादी की।
तीसरी बार क्यों हुई शादी?
माला के पति चिदंबर प्रसाद लोहानी के परिवार वाले खुश नहीं थे। उन्होंने चिदंबर के सामने शर्त रखी कि जब तक बहू सात फेरे नहीं लेगी, तब तक वो लोग उसका गृह प्रवेश नहीं करेंगे। ऐसे में चिदंबर के परिवार वालों की खुशी के लए माला ने तीसरी बार हिंदू धर्म के मुताबिक शादी रचाई। इस तरह माला सिन्हा ने एक ही शख्स से तीन बार शादी की।
अभी कितने साल की हैं माला?
माला 89 साल की हैं। उनके पति चिदंबर का साल 2024 में निधन हो गया था। वहीं उनकी बेटी प्रतिभा सिन्हा लाइमलाइट से दूर हैं। बता दें, प्रतिभा ने साल 1992 में फिल्म ‘महबूब मेरे महबूब’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने लगभग 13-15 फिल्में कीं जिनसे में कोई हिट नहीं हुई। फिर साल 1996 में आमिर खान की फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ आई। इस फिल्म में उनका एक गाना था ‘परदेसी जाना नहीं’। ये गाना सुपरहिट हुआ, लेकिन प्रतिभा ने इंडस्ट्री छोड़ दी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







