Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/31/1200x900/Mahima_Chaudhary_1780205690181_1780205694697_a0602a15-2d84-490b-8127-4ec659b4b9f6.jpgहाल ही में महिमा की बेटी अरियाना चौधरी की एक हॉलीवुड हमशक्ल मिली है! उस एक्ट्रेस को देखकर इस वक्त हर कोई एक ही बात कर रहा है कि ये हॉलीवुड एक्ट्रेस अरियाना की हमशक्ल है। आइए जानते हैं ये हॉलीवुड एक्ट्रेस कौन है और इस पर महिमा चौधरी ने क्या रिएक्शन दिया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी हमेशा ही खबरों में छाई रहती हैं। लेकिन महिमा से ज्यादा इन दिनों उनकी बेटी अरियाना इन दिनों सुर्खियों में बनी हैं। अक्सर अरियाना को उनकी मां के साथ इवेंट्स या पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया जाता है। वहीं, सोशल मीडिया पर फैंस अरियाना को काफी पसंद करते हैं। वहीं, अब हाल ही में महिमा की बेटी अरियाना चौधरी की एक हॉलीवुड हमशक्ल मिली है! उस एक्ट्रेस को देखकर इस वक्त हर कोई एक ही बात कर रहा है कि ये हॉलीवुड एक्ट्रेस अरियाना की हमशक्ल है। आइए जानते हैं ये हॉलीवुड एक्ट्रेस कौन है और इस पर महिमा चौधरी ने क्या रिएक्शन दिया है।
‘ऑफ कैम्पस’ की एक्ट्रेस से हो रही तुलना
अरियाना चौधरी की हमशक्ल प्राइम वीडियो की फेमस सीरीज ‘ऑफ कैम्पस’ में नजर आ आई हैं। ये कोई और नहीं, बल्कि एक्ट्रेस मीका अब्दुल्ला है। मीका को देखकर कई लोगों की आंखों धोखा खा गई हैं। इस सीरीज में मीका को देखकर लोगों को लगा कि महिमा की बेटी अरियाना पे अपना डेब्यू कर लिया है।
बेटी की हमशक्ल होने पर क्या बोलीं महिमा?
महिमा चौधरी अपनी बेटी अरियाना और मीका अब्दुल्ला के बीच हुई इस कंफ्यूजन से हैरान नहीं, बल्कि खुश नजर आईं। HT से बातचीत में महिमा ने कहा, ‘हां, मुझे पता है। मुझे वह बहुत पसंद है, वह शानदार है। दो अलग-अलग महाद्वीपों के लोगों में इतनी जबरदस्त समानता कैसे हो सकती है?” महिमा ने बताया कि उनके और उस हॉलीवुड एक्ट्रेस मीका के बीच तुलना करने वाली वायरल पोस्ट के मैसेजेस से उनका पूरा फोन भर गया है।
लोगों ने पूछा कि क्या अरियानाने डेब्यू कर लिया है?
अरियानाऔर मिका की अजीब समानता के बारे में बात करते हुए, महिमा चौधरी कहती हैं, ‘मुझे पता है, कुछ लोगों ने फोन करके पूछा कि क्या अरियानाने डेब्यू कर लिया है। मैंने उनसे कहा, ‘नहीं, अभी नहीं। यह ‘कैंपस’ वाली बात वायरल हो रही है।’ बहुत से लोगों ने मुझे यह भेजा। यह काफी मजेदार था।’
यकीनन इसका फायदा उठाना चाहिए
महिमा आगे कहती हैं, ‘किसी इतने प्यारे इंसान को देखना और यह सुनना कि आप दोनों एक जैसे दिखते हैं, बहुत अच्छा लगता है। मेरा मतलब है, यकीनन इसका फायदा उठाना चाहिए। मैं इस समानता से बहुत खुश हूं। क्योंकि मुझे वह बहुत प्यारी लगती है। और अगर लोग कहते हैं कि मैं उसके जैसी दिखती हूं या अरीना उसके जैसी दिखती है, तो मुझे बहुत खुशी होती है।’ यही नहीं, कई यूजर्स ने तो मीका की तुलना महिमा की डेब्यू फिल्म ‘परदेस’ (1997) के समय की महिमा से भी की है।
फैंस भी खा गए धोखा
ऑनलाइन मीका अब्दुल्ला की तुलना अरियानाऔर महिमा दोनों से करते हुए, फैंस ने इंटरनेट पर मजेदार कमेंट्स की बाढ़ ला दी। ‘ऑफ कैंपस’ के एक सीन का जिक्र करते हुए, एक नेटिजन ने लिखा, ‘रुको क्या! क्या मैंने उसे ‘धड़कन’ में देखा है।’ एक और फैन ने कहा, ‘मैंने इंस्टा पर बिना साउंड वाली एक क्लिप देखी और सोचा कि यह महिमा है, मैं सोच रहा था कि यह सीन परदेस में कहां है।’ एक लिखता है, ‘क्या यह सिर्फ मैं हूं या आपको भी लगता है कि वह महिमा चौधरी की बेटी जैसी दिखती है।’ ऐसे कई और कमेंट्स इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





