Home LIFESTYLE NEWS HINDI ईंट, बालू, सीमेंट की क्वालिटी कैसे पहचानें? घर बनवाने से पहले जान...

ईंट, बालू, सीमेंट की क्वालिटी कैसे पहचानें? घर बनवाने से पहले जान लें

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

घर को मजबूत और सालों साल के लिए बनवाना है तो बिल्डिंग मैटेरियल का अच्छे क्वालिटी का होना जरूरी है। अगर ईंट, बालू, सीमेंट में मिलावट होगी तो घर कमजोर बनेगा। इसलिए ईंट, बालू और सीमेंट की क्वालिटी पहचानने का ये तरीका नोट कर लें।

अच्छे ईंट, बालू, सीमेंट की क्वालिटी कैसे चेक करें

घर की मजबूती मैटेरियल की क्वालिटी पर निर्भर करती है। इसीलिए काफी सारे लोग बिल्डर के बनाए घर पर भरोसा करने की बजाय खुद से ही घर को बनवाना पसंद करते हैं। जिससे कि ईंट, बालू, सीमेंट अच्छे क्वालिटी का इस्तेमाल जा सके। मार्केट में कई तरह के बिल्डिंग मैटेरियल मिलते हैं, जिनमे मिलावट होती है और ऐसे मिलावट वाले सामान से जब घर की नींव बनाई जाती है या फिर घर को बनाते हैं तो जल्दी ही वो कमजोर हो जाता है और घर खराब होने लगता है। लेकिन खुद से भी जब आप घर बनवाते हैं तो अच्छे क्वालिटी के बिल्डिंग मैटेरियल को पहचानना एक चुनौती होती है क्योंकि शुद्ध और अच्छे क्वालिटी के ईट, बालू, सीमेंट की पहचान का पता होना जरूरी है। अगर आपको नहीं पता तो जान लें कि शुद्ध ईंट, बालू और सीमेंट को किस तरह से पहचानें।

अच्छे क्वालिटी की ईंट पहचानने का आसान तरीका

अच्छी मिट्टी से बने और अच्छी तरह से पके ईंट की पहचान करने के कई तरीके बताए जाते हैं।

  • जैसे ईंट से ईंट को टकराने पर खन्न की आवाज आए तो इस तरह के ईंट पके हुए और काफी मजबूत होते हैं।
  • वहीं जो ईंट आपस में टकराने पर टूट जाते हैं वो मिलावट वाले होते हैं।
  • वहीं अच्छे और मजबूत क्वालिटी की ईंट का पता करना हो तो दो ईंट को लें और एक के ऊपर एक इस तरह से पकड़ें कि इंग्लिश का अक्षर टी बन जाए। अब इसे 3 फिट ऊंचाई से जमीन पर गिरा दें। जमीन पर गिराने से जो ईंट टूट जाए मतलब उसमे मिलावट थी और साबुत वाली ईंट की क्वालिटी अच्छी होती है। इस तरह से आप बेहतर क्वालिटी की ईंट का पता लगा सकते हैं।

अच्छे क्वालिटी की सीमेंट कैसे पता करें

वहीं अगर आपको पता करना है कि इतनी ढेर सारी वैराइटी की सीमेंट में से कौन सा सबसे बेस्ट क्वालिटी का सीमेंट है तो बस किसी कांच के गिलास में पानी भरें और उसमे सीमेंट को डालें। अगर सीमेंट धीरे-धीरे पानी में बैठती है तो ये अच्छे क्वालिटी की सीमेंट होती है। और, अगर सीमेंट पानी में तेजी से नीचे बैठ जाता है तो इसका मतलब है कि ये पूरी तरह से खराब क्वालिटी है।

बालू में मिलावट की पहचान का आसान तरीका

सीमेंट के साथ ही बालू की क्वालिटी पर भी फोकस करना जरूरी होता है क्योंकि बालू में काफी बार लोग मिट्टी की मिलावट कर देते हैं। जिससे बालू की क्वालिटी खराब हो जाती है और घर बनाते वक्त यहीं मिलावट नींव को कमजोर कर देती है। अगर बालू में मिट्टी की मिलावट का पता करना है तो हाथों में एक मुट्ठी भरकर बालू उठाएं। फिर इसे छोड़े, अगर बालू बिना हाथ पर चिपके छूट जा रही तो मतलब कि ये अच्छे क्वालिटी की बालू है और अगर हथेली पर बालू चिपक रही है तो इसका मतलब है कि बालू में मिट्टी की मिलावट की गई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN