Home LIFESTYLE NEWS HINDI रखा हुआ गुड़ कहीं खराब तो नहीं? खाने से पहले जरूर चेक...

रखा हुआ गुड़ कहीं खराब तो नहीं? खाने से पहले जरूर चेक करें ये 5 चीजें

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लंबे टाइम से रखा हुआ गुड़ खराब है या नहीं, कई बार पता ही नहीं चलता। ऐसे में आप ये 5 संकेत देखकर पता लगा सकते हैं कि गुड़ वाकई खाने लायक है या नहीं। साथ ही गुड़ को ठीक से स्टोर करने के टिप्स भी जानेंगे।

गुड़ का इस्तेमाल खाने-पीने की कई चीजों में होता है। लोग इसे चीनी की जगह चाय या मिठाइयों में यूज करते हैं। लेकिन ठीक तरह से स्टोर ना करने की वजह से गुड़ खराब भी हो सकता है। कई बार गुड़ के रंग, बनावट और गंध को देखकर पता करना मुश्किल होता है कि गुड़ खराब हो गया है या नहीं। ऐसे में बहुत से लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं कि गुड़ को खाने में इस्तेमाल करें या नहीं। यहां हम आपके साथ कुछ छोटी-छोटी टिप्स साझा कर रहे हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप खराब गुड़ की पहचान आसानी से कर सकते हैं।

गुड़ से आने लगे अजीब तरह की गंध

ताजे गुड़ में हल्की मीठी और कैरेमल जैसी खुशबू होती है। लेकिन अगर अचानक से गुड़ में खट्टी और अजीब सी स्मेल आने लगी है तो इसे खाने से बचें। गुड़ में ज्यादा नमी होने की वजह से इसमें हल्की खराब होने की खुशबू आ सकती है। इस गंध को नजरअंदाज ना करें।

गुड़ का बहुत ज्यादा चिपचिपा हो जाना

नमी की वजह से गुड़ की बनावट भी बदल सकती है। अगर गुड़ सामान्य से बहुत ज्यादा गीला या चिपचिपा हो रहा है, साथ ही इसकी स्मेल भी खराब हो गई है, तो ज्यादा चांस हैं कि ये खराब हो चुका है। हालांकि जरूरी नहीं है कि चिपचिपा होने पर गुड़ खराब ही हो, अगर इसकी खुशबू सही है तो ठीक से स्टोर कर के खाने में इस्तेमाल किया जा सकता है।

गुड़ पर फफूंदी लगना

अगर गुड़ की सतह पर सफेद या काले रंग की फफूंदी दिखाई दे तो उसे इस्तेमाल ना करें। कई लोग फफूंदी वाले हिस्से को अलग काटकर बाकी गुड़ खाने में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये सही नहीं है। फफूंदी अंदर तक फैल सकती है और उसमें ऐसे विषैले पदार्थ भी बन सकते हैं, जिन्हें ऊपर का हिस्सा हटाने से खत्म नहीं किया जा सकता है।

गुड़ का स्वाद बदलने लगे

ताजे गुड़ का स्वाद मीठा होता है। लेकिन अगर ये हल्का नमकीन, कड़वा और अजीब लगने लगे तो इसे ना खाएं। स्वाद के साथ-साथ अगर गुड़ की बनावट और गंध में भी बदलाव दिख रहा है तो गुड़ का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

गहरा रंग देखकर गुड़ को ना समझें बेकार

गुड़ का गहरा रंग देखकर उसे बेकार ना समझें। गुड़ का रंग हल्के सुनहरे से ले कर गहरे रंग तक का हो सकता है। हालांकि अगर रंग में बदलाव होने के साथ-साथ गुड़ का स्वाद, स्मेल और बनावट में भी बदलाव नजर आ रहा है तो गुड़ को खाने से बचें।

गुड़ को स्टोर करने के टिप्स

  • गुड़ को साफ और सूखे एयर टाइट कंटेनर में रखें।
  • गुड़ को हमेशा पानी और नमी से दूर रखें।
  • गीले हाथों से गुड़ ना निकालें।
  • समय-समय पर गुड़ में फफूंदी, अजीब स्मेल या कीड़े लगने के संकेत जरूर चेक करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN