Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ऑर्गनाइजर्स ने किया आकांक्षा चौधरी को किडनैप, अब सोशल मीडिया पर सुनाई...

ऑर्गनाइजर्स ने किया आकांक्षा चौधरी को किडनैप, अब सोशल मीडिया पर सुनाई आपबीती

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/18/1200x900/Akansha_C_1792306981882_2ovg_1792306985479_970r_61cbf2f1-07b2-4a7e-ad9e-086b68c7a079_X8Z5.jpg

आकांक्षा चौधरी ने बताया कि उन्होंने सिर्फ इस वजह से इस इवेंट के लिए हां कहा था, क्योंकि यह ऑफर उन्हें किसी जानने वाले के जरिए आया था।

आकांक्षा चौधरी ने बताया कि जब वह परेशान हो रही थीं, तब ऑर्गनाइजर्स उन पर हंस रहे थे।

रियलिटी टीवी शो ‘लॉकअप-2’ का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस आकांक्षा चौधरी ने एक हालिया इवेंट में बताया कि कैसे एक हालिया इवेंट के ऑर्गनाइजर्स के साथ तजुर्बा बहुत खराब रहा। आकांक्षा चौधरी ने बताया कि कैसे ऑर्गनाइजर्स ने उन्हें किडनैप कर लिया और उनकी फीस भी अभी तक नहीं दी है। आकांक्षा पुणे में आयोजित एक इवेंट में पहुंची थीं, जहां बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनके अलावा एक सिंगर और आशीष नाम के एक लड़के के साथ भी शो के मेकर्स ने धोखाधड़ी की। आकांक्षा ने बताया कि वेन्यू पर बहुत बड़ी तादात में लोग पहुंचे थे, लेकिन उन्हें कभी उनके फैंस से मिलने का मौका ही नहीं दिया गया।

आकांक्षा ने बताया अपना तजुर्बा

आकांक्षा ने बताया कि उन्हें जबरन ले जाया गया और कहा गया कि उन्हें एक इवेंट में ऑडियंस से मिलना है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कई वीडियो इस इवेंट के शेयर किए हैं। लॉकअप-2 का हिस्सा रहीं आकांक्षा ने बताया कि उन्हें वेन्यू पर ले जाने के मामले में मैनेजमेंट का कोई प्लान ही नहीं था। उन्होंने कहा, “सिर्फ इसलिए, क्योंकि मेरी ऑडियंस वहां आई थी। मैंने उन्हें धमकी दी कि मैं पुलिस कंप्लेंट फाइल करूंगी और ये सारी चीजें ऑनलाइन बताऊंगी जो कि हो रही हैं। मैं किसी और का अपनी वजह से इस्तेमाल नहीं होने दूंगी।”

एक्ट्रेस पर हंसते रहे ऑर्गनाइजर्स

कहानी यहीं पर खत्म नहीं हुई। आकांक्षा ने बताया कि उन्हें जबरन गाड़ी में बिठाया गया और एक जगह ग्राउंड पर छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया, “जब हम वहां पर पहुंचे, तब पूरी ऑडियंस सामने थी, और मुझे ऑडियंस के सामने एक पतली सी बैरिकेटिंग थी, और उन्होंने एकदम सामने मेरी गाड़ी खड़ी कर दी। और मैं उधर चिल्ला रही हूं कि मैं अंदर नहीं जा सकती, मेरी टीम नहीं है मेरे पास।” एक्ट्रेस ने बताया कि बजाए उनकी परेशानी समझने के, ऑर्गनाइजर्स उनके ऊपर हंस रहे थे। उन्होंने मैनेजमेंट को ‘स्टुपिड’ बताया।

‘बच्चों को इवेंट नहीं करने चाहिए’

आकांक्षा ने कहा कि यह एक स्कैम से ज्यादा कुछ नहीं था। उन्होंने कहा कि सिर्फ आशीष के साथ उनके अच्छे कनेक्शन की वजह से उन्होंने इस इवेंट के लिए हां कहा था। क्योंकि उनका कजिन इस इवेंट को हैंडल कर रहा था। लेकिन जो कुछ हुआ उसकी जिम्मेदारी आशीष के कजिन ने भी नहीं ली। एक्ट्रेस ने अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि अगर चीजें समझ में नहीं आती हैं तो बच्चों को इवेंट नहीं करने चाहिए। उन्होंने कहा, “और आज तो मुझे सचमुच किडनैप ही कर लिया था, एक तरह से। जब मैंने थप्पड़ मारे उन्हें तब रुके वो।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN