Home LIFESTYLE NEWS HINDI कभी सुना है अनार को पानी में भिगोकर खाना? फायदे सुन हो...

कभी सुना है अनार को पानी में भिगोकर खाना? फायदे सुन हो जाएंगे हैरान

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अनार तो कई बार खाया होगा लेकिन गर्म पानी में भिगोकर खाने के बारे सुना है? अनार को गर्म पानी में भिगोकर खाने के कई सारे फायदे हैं। ये साइंटिफिकली प्रूव है कि अनार के दानों को गर्म करके खाने पर फायदे मिलते हैं, जानें…

फलों को छीलकर डायरेक्ट खाना है, ये बात तो सभी जानते हैं लेकिन जानकर हैरानी होगी कि कुछ फलों को अगर थोड़ा हीट के संपंर्क में लाकर खाया जाए तो इनके पोषक तत्व और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं। जैसे सेब को पानी में हल्का सा ब्लांच करके खाया जाए तो इसके न्यूट्रिशन ज्यादा अच्छी तरह से बॉडी को मिल पाते हैं। ठीक उसी तरह से अनार को गर्म पानी में भिगो कर खाया जाए तो इसके फायदे भी दोगुने हो जाते हैं। सुनकर अजीब लग सकता है लेकिन ये पूरी तरह से साइंटफिकली प्रूव है। यहीं नहीं नेचुरोपैथी के डॉक्टर सुभाष गोयल गर्म अनार खाने के फायदे कई सारे बताते हैं। तो चलिए जानें कैसे अनार को पानी में भिगोएं और खाने पर कौन से फायदे मिलेंगे।

अनार को गर्म पानी में कैसे भिगोएं

अनार को गुनगुने पानी में भिगोने के नाम पर कंफ्यूज ना हो। सबसे पहले एक अनार लें और इसे पूरा का पूरा बगैर छीले ताजा ऐसे ही गुनगुने पानी में करीब 10-15 मिनट के लिए डाल दें। और फिर, इसके छिलके को निकालकर दानों को खा लें। सप्ताह में दो बार भी अगर अनार के दानों को इस तरह से गर्म करके खाया जाए तो शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं।

अनार को गर्म पानी में भिगोने से क्या होगा?

दरअसल अनार के छिलकों में मौजूद टायनिन और एल्गीटायनिन जैसे पोषक तत्व गर्म पानी के इफेक्ट से अंदर ही अंदर घुलकर अनार के दानों में पहुंच जाते हैं, जिससे अनार के गुण और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं और इसे खाना कई सारी बीमारियों में राहत पहुंचाता है।

गरम पानी में भीगे अनार खाने के फायदे

अनार के फायदों को दोगुना करना है तो इसे गुनगुने पानी में भिगोकर रखें और फिर खाएं। ऐसा करने से कई सारी बीमारियों में राहत मिलती है।

नसों की कमजोरी

जिन लोगों की मसल्स और नसों में कमजोरी होती है, उन्हें अनार को ऐसे गर्म पानी में भिगोकर खाना चाहिए, तो ये शरीर को बड़े फायदे पहुंचाता है।

नींद ना आने की समस्या करेगा दूर

जिन लोगों को नींद ना आने की समस्या होती है। उन्हें अनार को यूं ऊपर लिखे तरीके से गर्म करके खाना चाहिए। इसके भरपूर फायदे मिलते हैं।

स्ट्रेस और डिप्रेशन में मिलेगा फायदा

जिन लोगों को डिप्रेशन और स्ट्रेस जैसी समस्या रहती है उन्हें अनार को गर्म करके खाना यचाहिए। सुभाष गोयल सलाह देते हैं कि गर्म करके अनार खाने से माइंड रिलैक्स होता है और आप फ्रेश फील करते हैं।

डाइजेशन और लिवर को फायदा

वहीं अनार खाने से पाचन शक्ति सुधरती है लेकिन जब आप इसे गर्म करके खाते हैं तो यहीं फायदे दोगुने हो जाते हैं। पाचन बैलेंस होता है और साथ ही लिवर भी हेल्दी होता है।

हार्ट पर होगा असर

हार्ट पर भी गर्म अनार खाने का पॉजिटिव असर होता है। कोलेस्ट्रॉल की समस्या दूर होती है और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। तो अगली बार जब घर में अनार लाएं तो उसे गुनगुने पानी में दस मिनट भिगोकर फिर खाएं। ऐसे गर्म दाने खाने पर आपको अनार के पूरे फायदे मिलेंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN